झारखंड में हर रोज मिल रहे हैं तीन से चार एचआईवी संक्रमित, दस महीने में 1221 नये मरीजों की पहचान

रांची: झारखंड में एचआईवी संक्रमितों की संख्या हर रोज बढ़ रही है। झारखंड स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी के आंकड़े बताते हैं कि राज्य में हर रोज औसतन तीन से चार एचआईवी संक्रमितों की पहचान हो रही है। पूरे देश में 2010 से 2019 के बीच एचआईवी मरीजों की संख्या में जब तकरीबन 37 फीसदी की कमी दर्ज की गयी है, तब भी झारखंड में इस नेशनल ट्रेंड के ठीक उलट इन वर्षों में एचआईवी के मरीजों की संख्या 200 प्रतिशत से भी ज्यादा बढ़ गयी है। एचआईवी-एड्स मरीजों के इलाज और उनके पुनर्वास के लिए काम कर रही संस्थाओं द्वारा समय-समय पर जारी स्टडी रिपोर्ट की मानें तो राज्य में एचआईवी संक्रमण के 90 प्रतिशत से भी ज्यादा मामलों में यह पाया गया है कि रोजगार के सिलसिले में बाहर के प्रदेशों में लंबे समय तक रहने वाले लोग संक्रमण लेकर लौट रहे हैं। इनमें निम्न आय वर्ग के लोगों की संख्या ज्यादा है। ऐसे सैकड़ों केस हैं जिसमें ट्रक ड्राइवर और प्रवासी मजदूर बाहर से संक्रमण लेकर आये।

झारखंड में दिसंबर 2020 से अक्टूबर 2021 यानी पिछले दस महीनों के दौरान राज्य में 1221 नये एचआईवी संक्रमितों की पहचान की गयी है। हिसाब लगायें तो हर रोज औसतन चार नये संक्रमित मिल रहे हैं। एड्स कंट्रोल सोसायटी के आंकड़ों के अनुसार राज्य में दिसंबर 2020 तक 25,751 एचआईवी मरीजों की पहचान हुई थी, जो अक्टूबर 2021 तक बढ़कर 26,972 हो गयी है। इनमें पुरुषों की संख्या 16184 और महिलाओं की संख्या 10788 है। सबसे ज्यादा मरीज हजारीबाग जिले में हैं। यहां एचआईवी संक्रमितों की संख्या 3126 है। दूसरे नंबर पर जमशेदपुर है, जहां मरीजों की संख्या 1822। रांची में 1522 मरीजों की पहचान हुई है और मरीजों की संख्या के हिसाब से यह राज्य में तीसरे नंबर पर है।

इलाज की बात करें तो राज्य में 13 एआरटी (एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी) सेंटर हैं, जहां आकर परामर्श और दवाइयां लेने वाले मरीजों की संख्या 12732 है। जाहिर है, बाकी मरीज या तो राज्य से बाहर चले गये हैं या सरकारी केंद्रों पर अपना इलाज नहीं करा रहे हैं। एआरटी केंद्रों में डॉक्टरों की संख्या कम होने से मरीजों को खासी परेशानी हो रही है। आलम यह है कि 13 में से 8 एआरटी केंद्रों पर डॉक्टर ही नहीं हैं। हालांकि एक बार जांच के बाद निर्धारित प्रोटोकॉल के हिसाब से इन्हें दवाइयां नियमित तौर पर मिल रही हैं। झारखंड एड्स कंट्रोल सोसाइटी का दावा है कि मरीजों की लगातार मॉनीटरिंग और काउंसलिंग की जा रही है। गर्भवती महिलाओं की एचआईवी जांच अनिवार्य तौर पर करायी जा रही है कि ताकि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं से बच्चों में एड्स के संक्रमण को रोका जा सके।

मरीजों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद जागरूकता की कमी से इसमें अड़चन आ रही है। झारखंड में 12,732 मरीजों में से सिर्फ 5,000 ने आयुष्मान कार्ड बनवाया है। 4 हजार को राज्य सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है। अंत्योदय अन्न योजना का लाभ सिर्फ 9 हजार लोग ले रहे हैं। अबतक सिर्फ 50 मरीजों ने मुफ्त विधिक सहायता ली है। एचआईवी संक्रमित 180 बच्चे अलग-अलग अनाथालयों में हैं। बताया जा रहा है कि ज्यादातर संक्रमित, योजनाओं का लाभ लेने के लिए खुलकर सामने नहीं आना चाहते हैं। बता दें कि बीते 15 नवंबर को झारखंड के स्थापना दिवस पर सरकार ने यूनिवर्सल पेंशन योजना शुरू की है। इसमें एचआईवी संक्रमितों को भी हर माह 1000 रुपये पेंशन दी जायेगी।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

editors

Read Previous

नर्स को ब्लैकमेल करने के आरोप में यूपी के डॉक्टर पर केस

Read Next

ब्लिंकन ने इस सप्ताह दूसरी बार जयशंकर के साथ अफगान स्थिति पर चर्चा की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com