बिहार: लापता युवती का शव बरामद, लोगों ने किया हंगामा, परिजन दुष्कर्म के बाद हत्या का लगा रहे आरोप

औरंगाबाद (बिहार): बिहार के औरंगाबाद जिले के फेसर थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता युवती का शव शुक्रवार की रात रफीगंज थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है। शव बरामद होने की खबर के बाद शनिवार को ग्रामीणों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि युवती के साथ दुष्कर्म के बाद पहचान छिपाने की नियत से हत्याकर शव को फेंक दिया गया है। पुलिस अब मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मृतका जीविका मित्र के पद पर काम करती थी। पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय युवती (मृतका) 18 नवंबर को अपनी जेठानी एवं ननद के साथ बघोई स्टेशन से ट्रेन पर सवार होकर रफीगंज बाजार गई थी।

बाजार से लौटते समय उसकी ननद रफीगंज स्टेशन पर छूट गई। तब वह फिर एक अन्य ट्रेन पर सवार होकर अपनी ननंद को लेने रफीगंज के लिए रवाना हुई। इसके बाद इसका कोई पता नहीं चला।

18 नवंबर की रात तक युवती के घर नहीं लौटने के बाद परिजनों द्वारा इसकी खोजबीन प्रारंभ की गई, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल पाया। 19 नवंबर को इसकी सूचना फेसर थाना को दी गई।

पुलिस अभी युवती की खोज में जुटी ही हुई थी कि रफीगंज के गरबा गांव के सुनसान इलाके में एक महिला का शव बरामद किया। बाद में इसकी पहचान लापता युवती के तौर पर की गई। आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या गला दबाकर की गई है।

शनिवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल ले आई। शव मिलने की सूचना पर आक्रोशित ग्रामीण अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर सदर अस्पताल पहुंच गए और जमकर हंगामा करने लगे। बाद में पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत किया।

परिजनों का आरोप है कि युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को फेंक दिया गया है।

रफीगंज के थाना प्रभारी रमेश सिंह ने आईएएनएस को शनिवार को बताया कि मृतका के भाई के बयान पर रफीगंज थाना में हत्या की एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसमें अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। पुलिस पूरे मामले की सभी कोणों से जांच कर रही है।

–आईएएनएस

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

editors

Read Previous

कर्नाटक पुलिस ने मैसूर गैंगरेप मामले का पर्दाफाश किया, 5 गिरफ्तार

Read Next

बिहार : जहां धधकती है चिताएं, वहां कुछ युवा जला रहे हैं शिक्षा का अलख

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com