अदालत ने शरजील इमाम की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)| दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को दिल्ली हिंसा मामले में जेएनयू छात्र और सामाजिक कार्यकर्ता शरजील इमाम की जमानत याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। शरजील पर नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। 2019 में दिए गए कथित भड़काऊ भाषणों के बाद दिल्ली में हिंसा भड़क उठी थी और इसी मामले में शरजील इमाम पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने मामले में दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। जमानत याचिका पर अदालत 15 नवंबर को फैसला सुना सकती है।

उनके वकील तनवीर अहमद मीर ने तर्क दिया कि सरकार की आलोचना करना देशद्रोह का कारण नहीं हो सकता।

मीर का विरोध करते हुए, विशेष लोक अभियोजक अमित प्रसाद ने दलील दी कि विरोध का मौलिक अधिकार उस सीमा से आगे नहीं जा सकता है, जिससे जनता को बड़े पैमाने पर परेशानी हो।

मामले के अनुसार, शरजील ने 13 दिसंबर, 2019 को जामिया मिलिया इस्लामिया में और 16 दिसंबर, 2019 को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कथित भड़काऊ भाषण दिए थे।

वह जनवरी 2020 से न्यायिक हिरासत में है। 22 अक्टूबर को, साकेत कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनुज अग्रवाल ने भड़काऊ भाषणों से शांति और सद्भाव पर पड़ने वाले असर का हवाला देते हुए उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था।

हालांकि, न्यायाधीश ने यह कहते हुए टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि क्या भाषण धारा 124ए (देशद्रोह) के दायरे में आता है। उन्होंने इस पर कहा कि इसके लिए ‘गहन विश्लेषण’ की जरूरत है।

दिल्ली पुलिस ने 25 जुलाई, 2020 को शरजील इमाम के खिलाफ कई जगहों पर सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान उनके कथित भड़काऊ भाषणों से जुड़े एक मामले में चार्जशीट दायर की थी।

600 पन्नों की चार्जशीट में आईपीसी की धारा 124 ए (देशद्रोह), 153 (ए) (शत्रुता को बढ़ावा देना), 153 (राष्ट्रीय एकता के लिए हानिकारक अभिकथन और विभिन्न समुदायों के बीच शत्रुता एवं नफरत को बढ़ावा देना), 505 (अफवाह फैलाना) लगाई गई है। इसके साथ ही चार्जशीट में दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 13 भी जोड़ी गई है।

–आईएएनएस

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

बंगाल: चुनावी हिंसा भड़काने के मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जांच सीआईडी को सौंपी गई

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर हिंसा भड़काने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने संबंधी मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

editors

Read Previous

बिहार में कोरोना की जानकारी लेने के घर-घर पहुंचेंगे स्वास्थ्य सेवक

Read Next

भारत में 83 फीसदी इंजीनियर महामारी के बीच नौकरी बदलना चाहते हैं: सर्वेक्षण

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com