बिहार में कोरोना की जानकारी लेने के घर-घर पहुंचेंगे स्वास्थ्य सेवक

पटना, 15 सितंबर (आईएएनएस)| बिहार में कोरोना की दूसरी लहर लगभग थम गई है, लेकिन सरकार किसी भी प्रकार का खतरा लेने के मूड में नहीं दिख रही है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विभाग जहां दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रख रही है, वहीं प्रखंड से पंचायत स्तर पर कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य सेवकों और आशा कार्यकर्ताओं की मदद लेने के निर्देश सिविल सर्जनों को दिए गए हैं। ये कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर लोगों की जानकारी लेंगे।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जिलों के जिलाधिकारियों और सिविल सर्जनों को कुछ नए निर्देश भेजे गए हैं। जिलों से कहा गया है कि केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जाए तथा प्रत्येक जिले में इंट्री प्वाइंट पर कोविड जांच की व्यवस्था रखी जाए, जिससे आने वाले लोगों की केविड जांच की जा सके।

उन्होंने कहा कि बस अड्डों, रेलवे स्टेशन पर भी कोविड टेस्ट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग सूत्रों ने अनुसार प्रखंड और पंचायत स्तर पर केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु से आने वाले लोगों की मॉनीटरिंग की भी व्यवस्था की जा रही है।

सिविल सर्जनों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे प्रखंड और पंचायत स्तर पर ऐसे लोगों पर नजर रखने के लिए स्वास्थ्य सेवकों और आशा कार्यकर्ताओं की मदद लें, जो घर-घर जाकर यह पता करें कि किसी प्रखंड या पंचायत में केरल, तमिलनाडु और महाराष्ट्र का कोई व्यक्ति तो नहीं आया है। ऐसी सूचना मिलने के बाद संबंधित व्यक्ति की जांच कराएं और इसकी जानकारी मुख्यालय को जरूर दें।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सोमवार को कहा कि अन्य राज्यों से आने वाले लोगों के लिए कोरोना टेस्ट का इंतजाम कई जगहों पर किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को पूरी तरह से सजग रहना बहुत जरूरी है, अगर एक आदमी भी पॉजिटिव निकल गया और पता नहीं चला तो इससे कई लोग प्रभावित हो जाएंगे।

–आईएएनएस

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच ऐसी ही...

पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी...

महिला के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार पर एनसीडब्ल्यू सख्त, प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस

नई दिल्ली । राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़े मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने...

बिहार में सरकारी शिक्षकों के कोचिंग एवं निजी ट्यूशन पढ़ाने पर सख्ती, कार्रवाई के निर्देश

पटना । बिहार सरकार ने सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों द्वारा कोचिंग, निजी ट्यूशन और व्यावसायिक संस्थानों में पढ़ाने की गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने...

दिल्ली: सीआईएसएफ ने ड्रग्स की तस्करी को किया नाकाम, 4.411 किलो हशीश जब्त

नई दिल्ली । केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के इंटरनेशनल डिपार्चर एरिया में संदिग्ध साइकोट्रोपिक पदार्थ (नशीला पदार्थ) जब्त किया है। चेक-इन एरिया में सीआईडब्ल्यू...

जे.जे. अस्पताल के विस्तार के लिए 11 एकड़ जमीन सौंपने की मांग, मिलिंद देवड़ा ने एकनाथ शिंदे को लिखा पत्र

मुंबई । शिवसेना सांसद और राज्यसभा की अधीनस्थ विधान संबंधी समिति के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। उन्होंने मुंबई स्थित सर...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

editors

Read Previous

तालिबान का पंजशीर पर ‘पूरी तरह कब्जा’ करने का दावा

Read Next

अदालत ने शरजील इमाम की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com