ऐसा लगता है महाराष्ट्र में ड्रग्स कारोबार के ‘मास्टरमाइंड’ हैं फडणवीस : नवाब मलिक

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मंत्री नवाब मलिक ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि फडणवीस महाराष्ट्र में अवैध ड्रग्स व्यापार के मास्टरमाइंड प्रतीत होते हैं। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने एक कथित ड्रग डीलर जयदीप राणा के साथ फडणवीस और उनकी बैंकर-कलाकार पत्नी अमृता फडणवीस की तस्वीरें जारी कीं।

मलिक ने कहा, “जयदीप राणा वर्तमान में मादक पदार्थों की तस्करी के एक मामले में जेल में हैं.. उनके पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता फडणवीस के साथ घनिष्ठ संबंध हैं। जयदीप राणा ‘मुंबई रिवर एंथम (2018)’ प्रोड्यूस करने वाली कंपनी के वित्त प्रमुख थे, जिसे अमृता फडणवीस द्वारा गाया गया था। राज्य में अवैध ड्रग्स के कारोबार का विस्तार फडणवीस के पांच साल के कार्यकाल के दौरान हुआ। हम इसकी सीबीआई या न्यायिक जांच की मांग करते हैं।”

फडणवीस ने पलटवार करते हुए आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि ‘कांच के घरों में रहने वाले लोगों को पत्थर नहीं फेंकना चाहिए’ और चेतावनी दी कि ‘दीवाली के बाद, मैं एक बड़ा धमाका करूंगा’। वहीं अमृता फडणवीस ने एक ट्वीट में ‘विनाश काले बुद्धि विपरीत’ कहा।

दोनों को जवाब देते हुए मलिक ने ट्वीट किया, “मैं तैयार हूं ..”, जबकि सत्तारूढ़ सहयोगी शिवसेना के सांसद संजय राउत ने उनका समर्थन किया और भाजपा से फडणवीस पर मलिक के नवीनतम खुलासे पर जवाब देने की मांग की।

विस्तार से बताते हुए, मलिक ने कहा कि यह फडणवीस थे जो वर्तमान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी समीर वानखेड़े को लाए थे और एक नीरज गुंडे के बारे में सवाल उठाया जो पूर्व सीएम के कार्यकाल के दौरान बहुत शक्तिशाली थे।

मलिक ने पूछा, “गुंडे मुख्यमंत्री के बंगले से काम करते थे, एनसीबी कार्यालयों का दौरा करते थे और अन्य सभी सरकारी कार्यालयों में उनकी मुफ्त पहुंच थी.. आखिर गुंडे के साथ फडणवीस के क्या रिश्ते हैं?”

यह स्वीकार करते हुए कि गुंडे के साथ उनके अच्छे संबंध थे, फडणवीस ने यह कहते हुए पलटवार किया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के भी उस व्यक्ति के साथ उत्कृष्ट संबंध थे और मलिक को इसपर ध्यान देने के लिए कहा।

फडणवीस ने कहा कि दिवाली के बाद वह अंडरवल्र्ड से मलिक के कथित संबंधों पर ‘बड़ा धमाका’ करेंगे और सभी सबूत राकांपा अध्यक्ष शरद पवार को भी सौंपेंगे।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

editors

Read Previous

काबुल विवि के नए वीसी को मुश्किल से मिले थे पास होने लायक नंबर, प्रोफेसरों को करता था अपमानित

Read Next

गोल्डन बाबा को मिला अपने लिए सोने का मास्क

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com