मप्र में वन्य प्राणियों के अवयवों की तस्करी के आरोप में 6 गिरफ्तार

भोपाल, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में वन्य प्राणियों का शिकार, तस्करी और अवयवों को बेचने के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई का दौर जारी है। इसी क्रम में वन विभाग ने छह और आरोपियों को वन्य प्राणियों के अवयवों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पकड़े गए आरोपियों में दो शिक्षक है।

वन्य-प्राणी का शिकार कर उसके अवयवों के अवैध परिवहन और अवैध व्यापार के विरुद्ध कार्यवाही में स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स, वन्य-जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो और स्पेशल टॉस्क फोर्स (पुलिस) के संयुक्त प्रयासों के फलस्वरूप छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से वन्य-प्राणी तेंदुए की एक खाल, आधा दर्जन नाखून, छह मोबाइल, एक चार पहिया और एक दो पहिया वाहन बरामद किये गये हैं।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य-प्राणी) आलोक कुमार ने बताया है कि वन्य-प्राणी मुख्यालय को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग पेटलावद-राजोद मार्ग पर वन्य-प्राणी के अवयवों को बेचने की फिराक में है। विभाग द्वारा तुरंत कार्रवाई कर इन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। वन अपराध प्रकरण क्रमांक 237/02 में वन्य-प्राणी संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में से चार अलीराजपुर और दो धार जिले के निवासी है। इनमें से दो शिक्षक भी हैं। इन सभी आरोपियों को विशेष न्यायालय इंदौर में पेश कर रिमाण्ड पर लिया जाएगा।

–आईएएनएस

दिल्ली के नांगलोई इलाके में चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर चलती बस में गैंगरेप किया गया है। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस...

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

editors

Read Previous

3 से 23 वर्ष के 50 करोड़ लोग, लेकिन 15 करोड़ औपचारिक शिक्षा से बाहर : धर्मेंद्र प्रधान

Read Next

नाग पंचमी: सांपो को दूध पिलाना कितना ठीक? जानिए क्या कहता है पेटा इंडिया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com