3 से 23 वर्ष के 50 करोड़ लोग, लेकिन 15 करोड़ औपचारिक शिक्षा से बाहर : धर्मेंद्र प्रधान

नई दिल्ली: देश में 3 से 23 वर्ष की आयु के लगभग 50 करोड़ लोग हैं। यह वह आबादी है जो शिक्षा और सीखने के क्षेत्र से सीधे-सीधे संबंध रखती है। हालांकि इनमें से लगभग 15 करोड़ बच्चे औपचारिक एजुकेशन सिस्टम से सीधे नहीं जुड़े हुए हैं। यानी यह बच्चे औपचारिक शैक्षणिक सिस्टम से बाहर हैं। गुरुवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यह जानकारी दी। शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने गुरुवार को सीआईआई के वार्षिक सम्मेलन में ‘रोजगार सृजन एवं उद्यमिता’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि जहां अलग-अलग आयु वर्ग के लगभग 15 करोड़ बच्चे औपचारिक शिक्षा व्यवस्था से बाहर हैं वहीं देश में करीब 25 करोड़ की आबादी बुनियादी साक्षरता के नीचे हैं।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों, निजी स्कूलों एवं चैरीटेबल स्कूलों, आंगनवाड़ी और उच्च शिक्षण संस्थानों में 3 से 23 वर्ष आयु वर्ग के 35 करोड़ छात्र जुड़े हैं। यानी इस आबादी के 15 करोड़ बच्चे औपचारिक शिक्षा तंत्र से बाहर हैं।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी के बाद पहली जनगणना से पता चला कि उस समय देश में लगभग 19 फीसदी आबादी साक्षर थी। यानी 80 प्रतिशत से अधिक लोग निरक्षर थे, लेकिन आज 75 वर्ष बाद देश में लगभग 80 फीसदी साक्षरता दर है। हालांकि अभी भी लगभग 25 करोड़ लोग बेसिक साक्षरता दर से नीचे हैं।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि आने वाले वर्षों में दुनिया में यदि कहीं भी तीव्र उन्नति होगी तो वह भारत में होगी। ऐसा नई शिक्षा नीति के माध्यम से हो सकेगा। नई शिक्षा नीति पर विशेष जोर देते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमारे लिए यह कोई दस्तावेज नहीं, बल्कि भविष्य का रोडमैप है।

उन्होंने कहा कि अभी जिनकी आयु 5 से 25 वर्ष के बीच है वह विभिन्न स्किल सेंटर से लेकर आंगनवाड़ी केंद्रों में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। आजादी के शताब्दी वर्ष यानी 2047 में इनकी आयु 30 से 50 वर्ष के बीच होगी और यह आबादी प्रशिक्षित होगी।

–आईएएनएस

‘घूसखोर पंडत’ विवाद : हाईकोर्ट में याचिका का निपटारा, मनोज बाजपेयी की फिल्म का बदलेगा टाइटल

नई दिल्ली । नेटफ्लिक्स की अपकमिंग फिल्म 'घूसखोर पंडत' के टाइटल को लेकर उठे विवाद के बाद कंपनी ने दिल्ली हाईकोर्ट में बड़ा बयान दिया है। नेटफ्लिक्स ने कोर्ट को...

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने जनकपुरी हादसे के पीड़ित के परिजनों से मुलाकात की

नई दिल्ली । दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने रविवार को जनकपुरी हादसे में जान गंवाने वाले युवक के परिवार के घर जाकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात...

दिल्ली हाई कोर्ट से विवेक ओबेरॉय को मिली पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा, बिना इजाजत फोटो के इस्तेमाल पर होगी कार्रवाई

मुंबई । बॉलीवुड सेलेब्स इन दिनों पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख कर रहे हैं। सलमान खान, अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, रजनीकांत, अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय, अभिषेक...

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के सभी बिंदुओं को जल्द स्पष्ट किया जाएगा : चिराग पासवान

पटना । भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भरोसा जताया कि सरकार जल्द ही इस समझौते के सभी बिंदुओं को स्पष्ट कर देगी। वहीं जेडीयू प्रवक्ता...

नरेंद्र मोदी आरएसएस से नहीं, भाजपा से प्रधानमंत्री, वह संघ के स्वयंसेवक जरूर हैं : मोहन भागवत

मुंबई । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर नेहरू सेंटर ऑडिटोरियम, वर्ली में आयोजित दो दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला 'नए क्षितिज' का शुभारंभ शनिवार को भव्य रूप...

सूरजकुंड मेले में झूला गिरने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल

नई दिल्ली । हरियाणा के फरीदाबाद में 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में शनिवार की शाम को सुनामी झूला गिरने से लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने...

एसआईआर को लेकर सुवेंदु अधिकारी का टीएमसी पर हमला, घुसपैठियों को संरक्षण देने का लगाया आरोप

पटना । मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा...

बिहार: आईजीआईएमएस से पीएमसीएच शिफ्ट किए गए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव

पटना । बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन को शनिवार को पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) से पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) शिफ्ट किया गया है।...

उत्तराखंड में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘गोदान’, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा

देहरादून । उत्तराखंड सरकार ने किसान परंपरा, ग्रामीण जीवन और गोवंश के महत्व पर आधारित फिल्म 'गोदान' को राज्य में टैक्स फ्री करने का फैसला लिया है। इस संबंध में...

ओमान में आज से शुरू होगी अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता

वाशिंगटन । शुक्रवार को परमाणु वार्ता के लिए यूएस और ईरान ओमान में मिलेंगे। व्हाइट हाउस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम कूटनीति पर...

राहुल गांधी और कांग्रेस देश में हिंसा फैलाना चाहते हैं: सांसद मनोज तिवारी

वाराणसी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने संसद की घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पर फिर से गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा...

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, महिला को उसकी मर्जी के बिना गर्भावस्था जारी रखने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी अदालत किसी महिला को, खासकर नाबालिग को, उसकी मर्जी के बिना...

editors

Read Previous

‘शेरशाह’ कारगिल नायक को सच्ची श्रद्धांजलि : बुजुर्ग माता-पिता

Read Next

मप्र में वन्य प्राणियों के अवयवों की तस्करी के आरोप में 6 गिरफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com