वेनेजुएला : भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,943 हुई, 10,000 से ज्यादा घायल

काराकस । वेनेजुएला की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिग्ज ने बताया कि हाल ही में आए दो भीषण भूकंपों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,943 हो गई है। वहीं, 10,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में सरकार ने आपातकाल घोषित कर दिया है। राहत और बचाव कार्यों में सेना को भी लगाया गया है। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, बेघर हुए लोगों के लिए अस्थायी शिविर बनाए गए हैं और डॉक्टरों की टीमें घायलों का इलाज कर रही हैं।

इसी बीच सोमवार सुबह वेनेजुएला के शहरों कराकस और तटीय शहर ला गुएरा के पास 4.2 तीव्रता का एक और भूकंप आया। इस झटके के बाद लोग घबराकर अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए और खुले स्थानों पर पहुंच गए। कुछ ही दिन पहले आए दो शक्तिशाली भूकंपों से यह इलाका पहले ही भारी तबाही झेल चुका है।

वेनेजुएला की सरकारी भूकंप अनुसंधान संस्था के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र कैरेबियन सागर में ला गुएरा राज्य के तट से करीब 10 किलोमीटर दूर था। इसी राज्य को पिछले बुधवार आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था। सोमवार का यह झटका स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9:30 बजे महसूस किया गया, जिससे पहले से डरे हुए लोगों में फिर से दहशत फैल गई।

राजधानी काराकस और तटीय शहर ला गुएरा में रहने वाले लोग इमारतों के हिलने पर अपने घरों और काम की जगहों से बाहर निकल आए। बड़ी संख्या में लोग पार्कों, मैदानों और अन्य खुले स्थानों पर इकट्ठा हो गए। उन्हें डर था कि कहीं पहले से कमजोर हो चुकी इमारतें फिर से न गिर जाएं।

ला गुएरा की रहने वाली मारिया लोपेज़ ने स्थानीय मीडिया से बात करते हुए कहा, “हम बहुत डरे हुए हैं। बुधवार से हम ठीक से सो नहीं पाए हैं। हर झटके के साथ हम बाहर भागते हैं।”

घबराहट के बावजूद, अधिकारियों ने कहा कि सोमवार के आफ्टरशॉक से कोई और नुकसान या किसी की मौत की खबर नहीं है।

भूकंप के झटके के बाद रोड्रिगेज ने कहा, “हमें देश के किसी भी हिस्से में और नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।” उन्होंने नागरिकों से शांत रहने और आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की।

यह नया झटका ऐसे समय आया है, जब वेनेजुएला अभी भी पिछले बुधवार आए दो बड़े भूकंपों के बाद की स्थिति से जूझ रहा है।

रविवार को जॉर्ज रोड्रिग्ज ने बताया था कि उन दोनों भूकंपों में मरने वालों की संख्या 1,450 तक पहुंच गई थी। साथ ही 774 इमारतें पूरी तरह ढह गईं या बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। कई प्रभावित इलाकों में अब भी राहत और बचाव अभियान जारी है। बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को खोजने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से क्षतिग्रस्त इमारतों से दूर रहने और राहत व बचाव कार्य में जुटी टीमों का सहयोग करने की अपील की है। सरकार ने आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन भी शुरू की है। साथ ही तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को एहतियात के तौर पर ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है, ताकि सुनामी जैसी किसी संभावित स्थिति से बचा जा सके।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने कहा- अतिरिक्त बचत करने में मिलेगी मदद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com