‘ममता बनर्जी ने मुसलमानों को कहीं का नहीं छोड़ा’ , नाजिया इलाही खान ने दर्ज कराई शिकायत

कोलकाता । भाजपा नेता और वकील नाजिया इलाही खान ने प्रगति मैदान पुलिस स्टेशन में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, टीएमसी विधायक जावेद अहमद खान और मुस्लिम खिलाफत कमेटी के अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने कुरान के नियमों का उल्लंघन किया, सांप्रदायिक रूप से डराने-धमकाने का काम किया और नमाज अदा करने के लिए रेड रोड का दुरुपयोग किया।

आईएएनएस से बात करते हुए नाजिया इलाही खान ने कहा, “ममता बनर्जी ने 2012 से 2025 तक समाज में भेदभाव और मुस्लिमों में हिंदुओं के खिलाफ नफरत भरने का काम किया। इस्लामिक और कुरानिक तरीके के खिलाफ जाकर उन्होंने ईद की नमाज को राजनीति का अखाड़ा बनाया, जो संविधान के भी खिलाफ है।”

उन्होंने कहा, “ममता बनर्जी पुरुषों के बीच नमाज में जाती हैं। क्या पश्चिम बंगाल की एक भी मस्जिद है, जहां मुस्लिम लड़कियां जाती हैं। कभी रेड रोड में मुस्लिम लड़कियों को बुलाकर सम्मान नहीं दिया गया। मगर ममता बनर्जी के लिए वहां एक मंच बना दिया गया। सवाल यह है कि इस्लामिक इबादत में सियासत कब से आ गई है।”

नाजिया इलाही खान ने बताया कि इस तरह के घटनाक्रम को लेकर 2019 में भी एक शिकायत दर्ज कराई थी। कलकत्ता हाईकोर्ट में भी एक पीआईएल दायर की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया, “ममता बनर्जी के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया गया, लेकिन जावेद अहमद खान ने मेरे पीछे गुंडे लगाए थे। उन्होंने पुलिस को टीएमसी कार्यकर्ता के रूप में इस्तेमाल किया।”

उन्होंने जावेद अहमद खान से पूछा, “आप खुद मुसलमान हैं। आप कैसे इस्लाम के खिलाफ चले गए? हमारा कुरान कहता है कि अल्लाह के नाम और अल्लाह के नाम पर नीयत करके जब हम नमाज की नीयत बांधते हैं तब अल्लाह और मोमिन के बीच में कोई नहीं आ सकता है, लेकिन ममता बनर्जी कैसे आ गईं? ममता बनर्जी ने कैसे ईद के मौके पर नमाज को जंग का मैदान बना दिया? इसकी इजाजत उन्हें किसने दी?”

नाजिया इलाही खान ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी शरिया के खिलाफ जाकर मुस्लिमों को भड़काने का काम कर रही हैं। इसके बावजूद इस्लामिक स्कॉलर या ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने भी विरोध नहीं किया।

उन्होंने कहा, “मुझे तकलीफ हो रही है कि 2012 से 2025 तक ममता बनर्जी ने मुसलमानों का इस्तेमाल किया। ऐसा करके उन्होंने मुस्लिमों को आज कहीं का नहीं छोड़ा है।”

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या की जड़ तक पहुंचने के बजाय दिखावटी कदम उठा रही सरकार : केजरीवाल

Read Next

नीट यूजी पेपर लीक मामला : मनीषा हवलदार की सीबीआई कस्टडी दो दिन बढ़ी, मनीषा मांढरे को न्यायिक हिरासत में भेजा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com