आईपीएल 2026: आरसीबी के खिलाफ मैच में हमारा अपमान हुआ, सीएसके ने बीसीसीआई को लिखा पत्र

नई दिल्ली । आईपीएल 2026 में 5 अप्रैल को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच मैच खेला गया था। इसमें आरसीबी विजयी रही थी। मैच के दौरान डीजे द्वारा बजाए गए गानों को लेकर सीएसके ने बीसीसीआई से शिकायत की है। सीएसके प्रबंधन ने गानों को अपना अपमान बताया है।

सीएसके को तब बुरा लगा जब स्टेडियम के डीजे ने मैच के दौरान ‘डोसा, इडली, सांभर, चटनी’ गाना बजाया। सीएसके के मुताबिक, सोशल मीडिया पर लोकप्रिय इस गाने का मैच के दौरान इस्तेमाल किए जाने का समय और संदर्भ गलत था।

आईपीएल के एक शीर्ष अधिकारी ने भी यह बताया कि गवर्निंग काउंसिल को सीएसके से शिकायत मिली है और वह इसकी जांच कर रही है।

सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने भी इस बात की पुष्टि की और कहा कि शिकायत में मैच के दौरान चेन्नई के खिलाड़ियों के बारे में कथित तौर पर किए गए कुछ कमेंट्स पर चिंता शामिल थी।

उन्होंने कहा, “डीजे आमतौर पर घरेलू टीम का समर्थन करने के लिए होते हैं। लेकिन चिन्नास्वामी स्टेडियम में, यह अलग था। हमारे खिलाड़ियों के खिलाफ कुछ टिप्पणी की गई थी। इसे देखते हुए, हमने बीसीसीआई को इसकी जांच करने के लिए लिखा है।”

विश्वनाथन ने आगे कहा कि जितेश से जुड़े पहले के मामले के बाद, 5 अप्रैल के गेम तक ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी।

उन्होंने कहा, “वैसी घटना फिर नहीं घटी थी। डीजे को विरोधी खिलाड़ियों पर कमेंट नहीं करना चाहिए। हम खुशकिस्मत हैं कि हमारे पास एक प्यारा फैनबेस है जो बड़ी संख्या में हमारा समर्थन करता है।”

सीएसके के एक अधिकारी ने कहा, “हमारे कुछ खिलाड़ियों का विकेट करने के बाद डीजे की तरफ से टिप्पणी की गई जो गलत है। भीड़ को जोड़ने में डीजे की अहम भूमिका होती है, लेकिन विरोधी खिलाड़ियों को टारगेट करना फ्रेंचाइजी को ठीक नहीं लगा। हम अपने विरोधियों को कम आंकने या उनका अपमान करने के लिए वहां नहीं हैं।”

यह गाना पिछले साल तब वायरल हुआ था जब जितेश शर्मा इसे गाते हुए देखे गए थे, जिसके बाद उन्हें सीएसके फैंस की ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। हालांकि, चेन्नई फ्रेंचाइजी ने उस समय दखल दिया था ताकि यह पक्का किया जा सके कि विरोधी खिलाड़ियों पर ऐसी कोई बात न की जाए।

–आईएएनएस

लियोनेल मेसी कानूनी विवाद में फंसे, दिग्गज फुटबॉलर ने पूरी नहीं की 7 मिलियन डॉलर की शर्त

नई दिल्ली । अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी कानूनी विवाद में फंस गए हैं। मियामी की इवेंट कंपनी वीआईडी म्यूजिक ग्रुप ने मेसी और अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन के खिलाफ...

जोफ्रा आर्चर के खिलाफ ईशान किशन ने दिखाई अपनी क्लास: संजय बांगड़

हैदराबाद । आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच हैदराबाद में खेला गया था। एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216...

आईपीएल 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर बनाई जगह

नई दिल्ली । आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई को सामने...

आयुष म्हात्रे: ढाई साल की उम्र में पुल शॉट से किया हैरान, परिवार की तपस्या से भारतीय क्रिकेट को मिला ‘कोहिनूर’

नई दिल्ली । प्लास्टिक का बल्ला हाथ में लिए ढाई साल का एक बच्चा बल्लेबाजी कर रहा था। पिता एक के बाद एक गेंदें फेंक रहे थे, लेकिन उनमें से...

आईपीएल 2026: आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर आरआर ने चुनी गेंदबाजी, जोश हेजलवुड की वापसी

गुवाहाटी । आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ हो रही है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

आईपीएल 2026: बीसीसीआई ने 18 राज्यों और 1 यूटी के 30 शहरों में फैन पार्क के फेज 2 की घोषणा की

मुंबई | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल फैन पार्क 2026 के फेज 2 की घोषणा कर दी है। इसका मकसद 18 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी)...

आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, अंकतालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप हर जगह गुलाबी जर्सी

नई दिल्ली । आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में आरआर ने मुंबई इंडियंस को 27 रन...

विराट कोहली को अब अपने हाथों पर नियंत्रण नहीं करना पड़ता: रविचंद्रन अश्विन

बेंगलुरु । टेस्ट और अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास ले चुके विराट कोहली आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ...

आईपीएल 2026: ध्रुव-यशस्वी ने खेली अर्धशतकीय पारी, जीटी के खिलाफ आरआर ने 6 विकेट खोकर बनाए 210 रन

अहमदाबाद । आईपीएल 2026 के 9वें मुकाबले में शनिवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स के साथ हो रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए...

आईपीएल 2026: आयुष-शिवम की दमदार पारी, पीबीकेएस के खिलाफ सीएसके ने 5 विकेट खोकर बनाए 209 रन

चेन्नई । आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ हो रही है। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में पहले...

रासी वैन डर डुसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, दक्षिण अफ्रीका के लिए खेले 146 मैच

नई दिल्ली । दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 37 साल के धाकड़ बल्लेबाज ने सोशल...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अजिंक्य नाइक ने की मुलाकात, 1 लाख दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम के निर्माण पर चर्चा

मुंबई । मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (एमएमआर) में एक विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम के विकास को आगे बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

लियोनेल मेसी कानूनी विवाद में फंसे, दिग्गज फुटबॉलर ने पूरी नहीं की 7 मिलियन डॉलर की शर्त

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com