टाइम मैगजीन ने 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की; सुंदर पिचाई, रणबीर कपूर और विकास खन्ना शामिल

नई दिल्ली । टाइम मैगजीन ने 2026 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट को जारी कर दिया है। इसमें गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना को शामिल किया है।

मैगजीन ने अपनी ताजा सूची में विभिन्न क्षेत्रों के उन व्यक्तियों को शामलि किया है जिनका काम इनोवेशन, क्रिएटिविटी, लीडरशीप और सामाजिक प्रभाव के माध्यम से ग्लोबल नैरेटिव को प्रभावित कर रहा है।

लिस्ट में सुंदर पिचाई को गूगल इकोसिस्ट में उनकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में लीडरशीप के लिए जगह दी गई है।

उनकी लीडरशीप में, एआई टूल्स को सर्च, एंड्रॉइड और क्रोम जैसे उत्पादों में एकीकृत किया गया है, और कंपनी बढ़ती वैश्विक प्रतिस्पर्धा के बीच अपने जेमिनी प्लेटफॉर्म के माध्यम से इस क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।

टाइम मैगजीन में प्रकाशित पिचाई की प्रोफाइल लिखने वाले एआई एक्सपर्ट एंड्रयू एनजी ने कहा कि ऐसे युग में जहां एआई ज्ञान और कार्य को नया आकार दे रही है, उनका प्रभाव इस बात में निहित है, कि इसका कितना व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।

वहीं, ‘आर्टिस्ट’ लिस्ट में रणवीर कपूर को उनकी विशिष्ट अभिनय शैली और सहज प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया, जिसने भारतीय सिनेमा में दर्शकों की अपेक्षाओं को नया रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उनके कार्यों ने भारतीय कहानी कहने की कला को व्यापक वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने में भी योगदान दिया है।

इसके अलावा, शेफ विकास खन्ना को उनकी कुकिंग में उत्कृष्टता के साथ-साथ मानवीय और सांस्कृतिक योगदान के लिए भी सम्मानित किया गया।

टाइम मैगजीन में कहा गया कि उनके काम की सराहना इस बात के लिए की जाती है कि उन्होंने भोजन को संस्कृतियों के बीच एक सेतु के रूप में इस्तेमाल किया और भारतीय परंपराओं को विश्व स्तर पर प्रदर्शित किया।

खन्ना की प्रोफाइल लिखने वाले शेफ एरिक रिपर्ट ने कहा कि खन्ना का प्रभाव केवल सफलता में ही नहीं, बल्कि “दूसरों को प्रेरित करने और उनसे जुड़ने” में भी निहित है। उन्होंने आगे कहा कि अपने रेस्टोरेंट बंगलो के माध्यम से खन्ना ने एक ऐसा स्थान बनाया है जहां भोजन स्मृति और विरासत से जुड़ी कहानियों का माध्यम बन जाता है।

इसके अलावा लिस्ट में शामिल व्यक्तियों में यूट्यूब के सीईओ नील मोहन, न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी, पोप लियो एक्सआईवी, आर्टेमिस II मिशन के कमांडर रीड विजमैन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू शामिल हैं।

इस सूची में प्रमुख एशियाई नेता भी शामिल हैं, जिनमें जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची और नेपाल के युवा प्रधानमंत्री बलेंद्र शाह शामिल हैं।

वार्षिक ‘टाइम100’ लिस्ट राजनीति, प्रौद्योगिकी, मनोरंजन, व्यापार और संस्कृति के क्षेत्र में उन वैश्विक हस्तियों को सम्मानित करती है जो चर्चाओं को आकार दे रहे हैं और दुनिया भर में बदलाव ला रहे हैं।

–आईएएनएस

टीसीएस विवाद के बाद, इन्फोसिस ने पुणे ऑफिस में उत्पीड़न को लेकर सोशल मीडिया पर लगे आरोपों को खारिज किया

नई दिल्ली । टीसीएस के नासिक ऑफिस में महिलाओं के शोषण को लेकर लगे आरोपों के बाद, आईटी कंपनी इन्फोसिस ने सोशल मीडिया पर लगे उन आरोपों को खारिज दिया...

ईरान के साथ तनाव के चलते अमेरिका में गैस की कीमतों के पूर्वानुमान पर छाई अनिश्चितता

वॉशिंगटन । ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका में ईंधन की कीमतों के भविष्य को ईरान संघर्ष में हो रहे घटनाक्रमों से जोड़ दिया है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि पेट्रोल...

मजबूत रुपया, अमेरिका-ईरान वार्ता समेत इन कारणों के चलते सेंसेक्स 1,100 अंक बढ़ा

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को बड़ी तेजी देखी गई। सुबह 11 बजे सेंसेक्स 1,086 अंक या 1.41 प्रतिशत बढ़कर 77,933 और निफ्टी 347 अंक या 1.46 प्रतिशत...

अमेरिका-ईरान में तनाव कम होने के संकेत से सोने और चांदी में उछाल

मुंबई । अमेरिका और ईरान में तनाव कम होने के संकेत से सोने और चांदी में बुधवार को उछाल देखने को मिला है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के...

भारत में एआई स्पेशलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर्स जैसी भूमिकाओं में तेजी से बढ़ रही फ्रेशर्स की मांग : रिपोर्ट

नई दिल्ली । भारत में फ्रेशर्स की मांग एआई स्पेशलिस्ट, जनरेटिव एआई इंजीनियर्स और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही है। यह जानकारी बुधवार को जारी रिपोर्ट...

मध्य पूर्व में तनाव के चलते वैश्विक विकास के दृष्टिकोण में आई गिरावट: आईएमएफ

वॉशिंगटन । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को कहा है कि तकनीक निवेश और...

अमेरिका-ईरान में तनाव के बीच वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी की कीमतें 2 प्रतिशत तक बढ़ीं

मुंबई । वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को तेजी देखने को मिली। अमेरिकी-ईरान के बीच जारी तनाव के कूटनीतिक समाधानों के संकेतों से दोनों कीमती...

दवाइयों की खोज को आगे बढ़ाने में एआई निभाएगा बड़ी भूमिका : एक्सपर्ट्स

नई दिल्ली । दवाइयों की खोज को आगे बढ़ाने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) बड़ी भूमिका निभाएगा। इससे सटीक उपयोग वाली दवाई हालिस करने और इनोवेशन के नेतृत्व वाले हेल्थकेयर इकोसिस्टम...

भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एयूएम वित्त वर्ष 26 में 12 प्रतिशत बढ़कर 70 लाख करोड़ रुपए के पार

मुंबई । भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) वित्त वर्ष 26 में सालाना आधार पर 12.2 प्रतिशत बढ़कर 73.73 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इस दौरान...

अमेरिका के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को ब्लॉक करने से कच्चे तेल की कीमत 10 प्रतिशत बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार

मुंबई । कच्चे तेल की कीमत में सोमवार को 10 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है, जिससे दाम फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है।...

8वां वेतन आयोग: कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन पर क्या असर होगा?

नई दिल्ली । केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी पूरे देश में बेसब्री से 8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे हैं, जिससे कि उनका वेतन और पेंशन पहले के...

सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे हफ्ते तेजी, डॉलर की कमजोरी से बढ़ी मांग

मुंबई । सोने की कीमतों में इस हफ्ते 1.65 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जिससे लगातार तीसरे हफ्ते इसमें तेजी बनी रही। सुरक्षित निवेश (सेफ-हेवन) की बढ़ती मांग, अमेरिकी...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

संसद के विशेष सत्र में आशा भोसले को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, याद किया गया सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com