सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किला और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल के मामले को लेकर विधानसभा की ओर से दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा गया है और तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

दिल्ली विधानसभा की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि विधानसभा अध्यक्ष के व्यक्तिगत ईमेल आईडी तथा दिल्ली विधानसभा के आधिकारिक ईमेल आईडी पर बम धमाके की गंभीर चेतावनी वाले धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए हैं। पहला ईमेल 23 फरवरी को सुबह 08:57 बजे दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष के व्यक्तिगत ईमेल आईडी पर आया। इसे ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ के नाम से भेजा गया है, जिसमें इंजीनियर गुरनाख सिंह, रुकन शाहवाला, डॉ. गुरनिरवैर सिंह और खान राजादा के नाम लिखे हैं।

वहीं, दूसरा ईमेल 23 फरवरी को सुबह 09:08 बजे दिल्ली विधानसभा के आधिकारिक ईमेल आईडी पर प्राप्त हुआ। यह ईमेल भी ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ के नाम से भेजा गया है।

इस मामले को लेकर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया है कि तुरंत आवश्यक और उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही इन ईमेल का स्रोत पता लगाने के लिए जांच कराई जाए, क्योंकि इनमें दिल्ली विधानसभा सचिवालय और अध्यक्ष को व्यक्तिगत रूप से बम धमाके की धमकी दी गई है।

धमकी की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तत्काल सक्रिय हो गईं और दोनों परिसरों में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।

आनन-फानन में लाल किला परिसर को खाली कराया गया और अंदर-बाहर सघन जांच शुरू की गई। दिल्ली सचिवालय में मौजूद कर्मचारियों को भी तुरंत बाहर निकाला गया। इसके बाद बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड जांच में जुट गए। हालांकि, वहां कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

अधिकारियों के अनुसार, साइबर सेल को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि यह किसी की शरारत है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है। फिलहाल कहीं से भी कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता बरत रही हैं।

–आईएएनएस

कांग्रेस के अंदर खानदानी समस्या, देश की जनता इलाज करेगी : सुधांशु त्रिवेदी

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध-प्रदर्शन पर...

देश में नक्सलवाद अंतिम दौर में है, जल्‍द ही पूरी तरह समाप्‍त हो जाएगा : शाहनवाज हुसैन

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नक्सलवाद के खात्‍मे संबंधी बयान का समर्थन करते हुए भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि देश में नक्सलवाद अब...

दिल्ली से मेरठ अब सिर्फ 60 मिनट में, यात्रियों को मिली बड़ी सौगात : मनोहर लाल

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत (आरआरटीएस) कॉरिडोर के शेष प्रमुख हिस्सों का उद्घाटन किया। इस बहुप्रतीक्षित विस्तार के बाद अब यात्री दिल्ली के...

बसपा मजबूत होगी, विरोधियों के षड्यंत्र भी बढ़ेंगे, मिशनरियों को डटकर मुकाबला करना होगा : मायावती

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रविवार को पार्टी की अखिल भारतीय बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, सर्वसमाज में जनाधार बढ़ाने और...

तेलंगाना: डीजीपी की अपील के बाद 25 लाख के इनामी माओवादी देवजी ने 16 साथियों के साथ किया सरेंडर

हैदराबाद । नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तेलंगाना पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता मिली है। शीर्ष माओवादी नेता थिप्परी तिरुपति उर्फ ​​देवजी ने पुलिस के सामने...

एआई समिट में युवा कांग्रेस के प्रदर्शन पर बढ़ी सियासी हलचल, यूपी कांग्रेस मुख्यालय में लगा पोस्टर चर्चा में

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के 'शर्टलेस' प्रदर्शन को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस बीच उत्तर प्रदेश में...

जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था पर जताई चिंता, मुख्य सचिव को लिखा पत्र

भोपाल । कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य के मुख्य सचिव अनुराग जैन को पत्र लिखकर राज्य की कानून व्यवस्था पर चिंता जताई है। इस...

सुरक्षा छीनी, संतों का अपमान किया, 2027 में सत्ता से उखाड़ फेंकेगी जनता: अखिलेश यादव

झांसी । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ कर रही है और राजनीतिक द्वेष के तहत विपक्षी नेताओं...

लाउडस्पीकर पर यूपी सरकार का कड़ा रुख, प्रतुल शाह देव बोले-कानून से बड़ा कोई नहीं

रांची । उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य एंव वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रमजान के दौरान मस्जिदों से लाउडस्पीकर बजाने की मांग को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि...

गुजरात : गांधीनगर में भाजपा की अहम बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नेताओं संग की रणनीतिक चर्चा

गांधीनगर । गांधीनगर में भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुजरात भाजपा के सभी प्रमुख पदाधिकारियों और...

इंदौर में भाजयुमो और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत, चले पत्थर और टमाटर

इंदौर । 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' में हंगामे के बाद देशभर में कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश है। शनिवार को शहर-शहर भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। इसी...

झारखंड हाईकोर्ट का फैसला, अवैध संबंध के आरोप प्रमाणित न हो तो संदेह के आधार पर नहीं दे सकते तलाक

रांची । झारखंड हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में अहम फैसला दिया है। कोर्ट ने कहा है कि केवल शक या सामान्य आरोपों के आधार पर तलाक...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

कांग्रेस के अंदर खानदानी समस्या, देश की जनता इलाज करेगी : सुधांशु त्रिवेदी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com