करूर भगदड़ मामले में अभिनेता विजय से सीबीआई ने की 6 घंटे तक पूछताछ, दिखे परेशान

मुंबई । टीवीके प्रमुख और दक्षिण भारत के फेमस अभिनेता विजय से सोमवार को करूर भगदड़ मामले में लगातार 6 घंटे तक पूछताछ की है। अभिनेता को सीबीआई दफ्तर से बाहर जाते हुए देखा गया और वे काफी परेशान भी दिखे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता ने सीबीआई को पूछताछ में बताया है कि करूर में हुई भगदड़ में न तो उनकी पार्टी जिम्मेदार है और न ही खुद।

अभिनेता विजय से लगातार करूर में हुई भगदड़ को लेकर सवाल किए गए और सवालों का सिलसिला 6 घंटों तक चला। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता ने सीबीआई से जांच में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा है कि हादसे के लिए उनकी पार्टी जिम्मेदार नहीं है और न ही वे, बल्कि भगदड़ रोकने के लिए उन्होंने मंच से अपना भाषण भी रोक दिया था और वहां से तुरंत निकल गए, ताकि परिस्थितियां ज्यादा खराब न हों।

जांच एजेंसी पुलिस द्वारा दिए गए बयानों को भी अभिनेता के बयानों से मिलाने की कोशिश कर रही है, जिसमें दावा किया गया कि हादसा अभिनेता के देर से आने की वजह से हुआ था। अभिनेता के आने से पहले ही मौके पर सीमित संख्या से ज्यादा भीड़ थी, क्योंकि उनके आने की खबर सबको थी।

27 सितंबर, 2025 को करूर में एक राजनीतिक जनसभा के दौरान भगदड़ हुई थी, जिसमें 41 लोग मारे गए थे और 50 से अधिक घायल हुए थे। हादसे के बाद अभिनेता ने मृतक के परिवार को 20-20 लाख रुपए देने का ऐलान किया था और कुछ परिवारों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत भी की थी।

विजय तीन दशकों से अधिक समय से तमिल सिनेमा के एक प्रतिष्ठित कलाकार हैं। उन्होंने 2024 में टीवीके राजनीतिक पार्टी की शुरुआत की थी। उन्होंने तमिल सिनेमा में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी, हालांकि कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने अपनी मां द्वारा लिखी एक फिल्म में काम किया, जिसका नाम था नालैया थीरपु। फिल्म औसत रही लेकिन विजय को पहचान मिलने लगी थी। पहले उन्होंने कॉमेडी और रोमांटिक फिल्मों में काम किया लेकिन फिर सामाजिक विषयों पर बनी फिल्मों ने उन्हें असल पहचान दिलाई। फैंस विजय को प्यार से ‘थलापति’ बुलाने लगे।

–आईएएनएस

‘फरार’ कोलकाता पुलिस अधिकारी को पूछताछ के लिए पेश किया जाए, ईडी ने सुरक्षा निदेशक से की मांग

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल सरकार के सुरक्षा निदेशक के कार्यालय से अनुरोध किया कि कोलकाता पुलिस के फरार डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास को...

अमूल ने दूध की कीमतों में की बढ़ोतरी, प्रति लीटर 2 रुपए तक बढ़े दाम; 14 मई से लागू होंगी नई कीमतें

नई दिल्ली/अहमदाबाद । आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगने जा रहा है। गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (जीसीएमएमएफ), जिसके स्वामित्व में आनंद मिल्क यूनियन लिमिटेड (अमूल)...

नीट पेपर लीक की सीबीआई जांच केरल तक पहुंची

तिरुवनंतपुरम । नीट प्रश्न पत्र लीक मामले में जांच का दायरा अब केरल तक पहुंच गया है। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) राज्य के दो जिलों के छात्रों की संभावित...

एनआईए को बड़ी सफलता, वांछित नार्को-आतंक आरोपी इकबाल सिंह को पुर्तगाल से लाया गया भारत

नई दिल्ली । राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को बड़ी सफलता मिली है। वांछित नार्को-आतंकवादी इकबाल सिंह उर्फ ​​शेरा को गिरफ्तार करके पुर्तगाल से भारत लाया गया है। अधिकारियों ने कहा...

तमिलनाडु में सियासी संग्राम : एमके स्टालिन ने टीवीके सरकार पर लगाया ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ का आरोप

चेन्नई । तमिलनाडु की राजनीति में विश्वास मत के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुन्नेत्र कझगम (डीएमके) प्रमुख एमके स्टालिन ने सोशल मीडिया पर...

प्रतीक यादव की मौत पर सिविल अस्पताल के सीएमएस बोले, ‘एकाएक खराब हुई थी तबीयत, हॉस्पिटल पहुंचने से पहले निधन’

लखनऊ । सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर...

बंगाल स्कूल जॉब केस: डीएम को ‘दागी’ शिक्षकों की सूची तैयार करने का निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के शिक्षा विभाग ने सभी जिला मजिस्ट्रेटों को पत्र जारी कर उन्हें अपने-अपने जिलों में 'दागी' उम्मीदवारों की सूची संकलित करने का निर्देश दिया है, जिन्होंने...

असम में एनडीए की लगातार तीसरी जीत पर भाजपा उत्साहित, केशव मौर्य बोले- जनता ने विकास पर लगाई मुहर

लखनऊ । असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी और हिमंता बिस्वा सरमा के फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का...

पश्चिम बंगाल: दक्षिण 24 परगना में भाजपा उम्मीदवार पर हमला करने के आरोप में दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में भाजपा के एक उम्मीदवार पर हमला करने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। सरकार के...

प्रयागराज में गरजे अखिलेश यादव, बोले- भाजपा चाहे तो पूजा पाल को बना दे उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रयागराज दौरे के दौरान भाजपा सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कैबिनेट विस्तार में विधायक पूजा...

पॉक्सो मामले में अंतरिम जमानत के लिए तेलंगाना हाईकोर्ट पहुंचे केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे, दायर की याचिका

हैदराबाद । केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी भागीरथ ने पॉक्सो मामले में अंतरिम जमानत की मांग करते हुए तेलंगाना हाईकोर्ट का रुख किया है। गर्मी...

पहले जानकारी दुरुस्त करें केजरीवाल जी! जब इराक-अमेरिका लड़ ही नहीं रहे तो पीएम मोदी इससे उपजे हालात को लेकर देश को क्या बताएंगे?

नई दिल्ली । इराक, इराक और सिर्फ इराक... दुनियाभर की मौजूदा स्थिति के लिए 'इराक-अमेरिका युद्ध' जिम्मेदार है। यह कहना है अरविंद केजरीवाल का। जब दुनियाभर में मिडिल ईस्ट के...

admin

Read Previous

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर बातचीत जारी, मंगलवार को होगी अगली बैठक: अमेरिकी राजदूत

Read Next

त्रिपुरा: हिंसा प्रभावित कुमारघाट में इंटरनेट सेवा बहाल, पाबंदियों में दी गई ढील

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com