एसआईआर पर अखिलेश यादव का बयान तथ्यहीन : मंत्री जयवीर सिंह

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के बयान को तथ्यहीन करार दिया।

उन्होंने मंगलवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि एसआईआर पर अखिलेश यादव का बयान पूरी तरह से आधारहीन है, जिसमें किसी भी प्रकार की सत्यता नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि वे राजनीतिक दुर्भावना से ग्रसित होकर इस तरह के बयान दे रहे हैं। इन बयानों का सत्यता से कोई सरोकार नहीं है।

मंत्री जयवीर सिंह ने दावा किया कि एसआईआर की प्रक्रिया को संपन्न कराने की दिशा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जिस तरह का अथक परिश्रम कर रहे हैं, वो सराहनीय है। हम सभी ने देखा है कि किस तरह से एसआईआर की प्रक्रिया को सफल कराने की दिशा में सपा कार्यकर्ताओं ने जमीन पर उतरकर परिश्रम किया। ऐसी स्थिति में अगर अखिलेश यादव एसआईआर के संबंध में किसी भी प्रकार का भ्रामक बयान देते हैं, तो इससे साफ जाहिर होता है कि वो इस पूरे मामले में दोहरा रवैया अपना रहे हैं।

इसके अलावा, उन्होंने केजीएमयू में धर्मांतरण के मुद्दे पर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इस मामले में संलिप्त आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सभी आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज चलता है। कानून- व्यवस्था का पालन करने की दिशा में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी।

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने ‘विकसित भारत जी राम जी’ को श्रमिकों के लिए जरूरी बताया और कहा कि ये बदलाव श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं, जिनके साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता है। मनरेगा कानून में श्रमिकों को मिलने वाले फायदे को विस्तारित किया गया है। हमने इसमें बदलाव करते हुए श्रमिकों को मिलने वाले रोजगार के दिनों में भी बढ़ोतरी की है। साथ ही, यह सुनिश्चित किया है कि जिन श्रमिकों को रोजगार नहीं मिल पाता, उन्हें गुजारा भत्ता प्रदान किया जाए, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की आर्थिक चुनौतियों का सामना नहीं करना पड़े। इस सबको देखते हुए ‘जी राम जी’ को काफी हितकारी माना जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में हमारी पार्टी के नेता धरातल पर उतरकर लोगों को जी राम जी से होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि श्रमिकों के हितों पर किसी भी प्रकार की आंच नहीं आए। हमारी पार्टी के नेता जमीन पर उतरकर श्रमिकों को बता रहे हैं कि केंद्र सरकार ने जी राम जी योजना से किस तरह उनको फायदा पहुंचाने की कोशिश की है। आगामी दिनों में कितने बड़े पैमाने पर उन्हें इस योजना से लाभ पहुंच सकता है। लेकिन, यह दुर्भाग्य की बात है कि विपक्ष के लोग इसे समझने की कोशिश नहीं कर पा रहे हैं। वो राजनीतिक दुर्भावना से ग्रसित होकर लगातार इसका विरोध कर रहे हैं, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

–आईएएनएस

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

असम में एनडीए की लगातार तीसरी जीत पर भाजपा उत्साहित, केशव मौर्य बोले- जनता ने विकास पर लगाई मुहर

लखनऊ । असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी और हिमंता बिस्वा सरमा के फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का...

प्रयागराज में गरजे अखिलेश यादव, बोले- भाजपा चाहे तो पूजा पाल को बना दे उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रयागराज दौरे के दौरान भाजपा सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कैबिनेट विस्तार में विधायक पूजा...

admin

Read Previous

जेएनयू में नारेबाजी पर सांसद मनोज झा बोले, अभिव्यक्ति की भी एक सीमा होनी चाहिए

Read Next

सोनिया गांधी की हालत ‘पूरी तरह स्थिर’ है: सर गंगाराम अस्पताल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com