पश्चिम बंगाल: कोलकाता में बच्ची के यौन उत्पीड़न के आरोप में एक गिरफ्तार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बेलियाघाटा में तीन साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह घटना बेलियाघाटा चौल पट्टी रेलवे पुल के पास एक बस्ती में घटी। पीड़िता का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सियालदह सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रेलवे ट्रैक के पास एक बस्ती में रहने वाली बच्ची शनिवार शाम को वहां खेल रही थी।

उस समय, एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति बच्ची को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। आरोपी उसे रेलवे ट्रैक के पास एक सुनसान जगह पर ले गया।

बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी बच्ची को रेलवे ट्रैक के पास छोड़कर भाग गया।

परिवार और स्थानीय लोगों ने बच्ची को लहूलुहान हालत में पाया और उसे गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद, बच्ची के परिवार ने बेलियाघाटा पुलिस स्टेशन से संपर्क किया।

पुलिस ने जांच की। घटनास्थल का पता लगाने पर यह सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अधिकार क्षेत्र में पाया गया।

इसके बाद, सियालदह जीआरपी को मामले की सूचना दी गई। शनिवार देर रात, बेलियाघाटा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जीआरपी को सौंप दिया।

पुलिस ने बाल यौन उत्पीड़न संरक्षण अधिनियम, 2012 (पीओसीएसओ) के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार व्यक्ति को सियालदह अदालत में पेश किया जाएगा।

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही हमारे अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी। बाद में, आरोपी को 3 वर्षीय बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उसे अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस मामले की आगे की जांच के लिए उसकी हिरासत मांगेगी।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

आईआरसीटीसी घोटाला: दिल्ली हाईकोर्ट सोमवार को लालू यादव की याचिका पर सुनवाई करेगा

Read Next

जम्मू-कश्मीर : दो दिवसीय दौरे पर केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल, एनएचपीसी हाइड्रो प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com