संभावनाओं का साल 2026: ‘बॉर्डर-2’ से लेकर ‘कॉकटेल-2’ तक, साल 2026 में दिखेगा इन सीक्वल का जलवा

मुंबई । साल 2026 हिंदी सिनेमा के लिए धमाकेदार साबित होने वाला है क्योंकि इस साल ‘रामायण’ और ‘वाराणसी’ जैसी मेगा बजट फिल्में रिलीज हो सकती हैं।

इसी के साथ साल 2026 में कुछ धमाकेदार फिल्मों के सीक्वल रिलीज होने वाले हैं, जिनका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। आज हम आपके लिए उन्हीं फिल्मों की जानकारी लेकर आए हैं। इस लिस्ट में ‘बॉर्डर 2’ और ‘दृश्यम 3’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

साल 2026 की शुरुआत की फिल्म ‘बॉर्डर-2’ से होने वाली है, जो 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी नई है लेकिन इमोशन वही पुराने रहने वाले हैं। फैंस को फिल्म से बहुत सारी उम्मीदें हैं क्योंकि फिल्म का पहला पार्ट बॉर्डर सुपरहिट रहा था। ‘बॉर्डर-2’ को इस बार भी सनी देओल लीड करने वाले हैं और उनका साथ देंगे वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी।

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ साल की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्म है, जिसके पहले दो पार्ट बॉक्स ऑफिस पर हिट रहे थे। माना जा रहा है कि फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में हो सकती है। फिल्म एक बार फिर मर्डर मिस्ट्री और सस्पेंस से भरी होगी। फिल्म के मलयालम वर्जन की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जबकि हिंदी वर्जन की पहली झलक रिलीज हो चुकी है।

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल भी 2026 में आएगा। फिल्म ‘धुरंधर 2’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि फिल्म 19 मार्च को रिलीज होनी तय हुई है। हर किसी को इस फिल्म का पहला पार्ट बेहद पसंद आया है। ऐसे में अब उम्मीद की जा रही है कि फिल्म का दूसरा पार्ट भी लोगों को खूब पसंद आएगा।

रानी मुखर्जी ‘मर्दानी 3’ के साथ साल 2026 में बॉक्स ऑफिस पर वापसी करने वाली हैं। फिल्म 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और फिल्म में एक बार फिर रानी अपने दमदार किरदार पुलिसवाली शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में दिखेंगी। तीसरा सीक्वल पहले से भी ज्यादा डरावना और क्रूर होने का वादा करता है।

‘भेड़िया 2’ के साथ मैडॉक की अलौकिक दुनिया के जादू को फिर से देखने के लिए तैयार हो जाइए। ‘स्त्री 2’ की सफलता के बाद वरुण पूरी तैयारी के साथ वापसी कर रहे हैं। दर्शकों को इस ‘वेयरवोल्फ’ सीक्वल से काफी उम्मीदें हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म 14 अगस्त, 2026 को रिलीज होगी, हालांकि मेकर्स की तरफ से आधिकारिक पुष्टि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर नहीं हुई है।

अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, और जावेद जाफरी कॉमेडी से भरी फिल्म ‘धमाल 4’ के साथ पर्दे पर दस्तक देंगे। माना जा रहा है कि फिल्म पहले सीक्वल से ज्यादा मजेदार होने वाली है और इस बार फिल्म में नए किरदारों की एंट्री भी होगी। कुल मिलाकर एक्शन से लेकर कॉमेडी का मिक्स कॉकटेल इस साल देखने को मिलने वाला है। माना जा रहा है कि फिल्म ईद के समय रिलीज हो सकती है।

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर फिल्म ‘वध’ का दूसरा पार्ट ‘वध-2’ भी इसी साल फरवरी में रिलीज होने वाला है। फिल्म की कहानी पहले पार्ट से कनेक्टेड होगी, जिससे दर्शकों को सस्पेंस और इमोशन से भरी फिल्म को देखने में मजा आएगा। फिल्म 6 फरवरी, 2026 को रिलीज होगी।

‘कॉकटेल’ की सफलता के बाद मेकर्स इस साल ‘कॉकटेल-2’ लेकर आ रहे हैं। ये फिल्म रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा होने वाली है और इस बार फिल्म में बतौर लीड शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी दिखेगी। फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। फिल्म के कुछ हिस्सों को विदेश में शूट किया गया है।

–आईएएनएस

तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स में रश्मिका का जलवा, राज्य स्तर का सम्मान पाकर हुईं भावुक

मुंबई । अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने तेलुगु फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' के लिए 'तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स' में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार अपने नाम किया। शुक्रवार को अभिनेत्री ने अवॉर्ड मिलने...

‘बाहर निकलना सिर्फ एक भ्रम है’, कार्तिक सुब्बाराज ने जारी किया ‘गेम प्ले’ का फर्स्ट पोस्टर

चेन्नई । दक्षिण भारतीय सिनेमा में थ्रिलर और क्राइम-बेस्ड फिल्मों को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच फिल्म 'गेम प्ले' काफी सुर्खियों में है, जो अपने अलग...

‘त्रिकाल’ 24 अप्रैल को हो सकती है रिलीज, बुराई के खिलाफ जंग लड़ते दिखेंगे महेंद्रन और श्रद्धा दास

चेन्नई । दक्षिण भारतीय सिनेमा में स्पिरिचुअल और सुपरनैचुरल कहानियों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। जब इन कहानियों में थ्रिल, रहस्य और इमोशन का मिश्रण होता है,...

कोर्ट ने राजपाल यादव से पैसा लौटाने को कहा, अगली सुनवाई 1 अप्रैल को

नई दिल्ली । चेक बाउंस मामले में फंसे बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की अंतरिम जमानत की अवधि खत्म होने के दिन दिल्ली हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। इस दौरान...

गंदे इशारे, महिलाओं का अपमान और फूहड़ता… ‘मैनिएक’ से ‘चुनर सरके’ तक, जब गानों में पार हुईं अश्लीलता की हदें

मुंबई । बॉलीवुड और इंडिपेंडेंट म्यूजिक में अश्लील बोल, महिलाओं का अपमान और ऑब्जेक्टिफिकेशन के आरोप लगातार लगते रहे हैं। हाल के वर्षों में कई गाने विवादों में घिरे, जहां...

रणवीर सिंह ने बचाई ‘धुरंधर 2’ के एक्टर की जान? चोट लगने पर सुनाया दीपिका पादुकोण का किस्सा

मुंबई । अभिनेता विक्रम भांबरी जल्द ही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर 2' में नजर आएंगे। अभिनेता ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत में शूटिंग के दौरान हुए एक दिल छू लेने...

भारत के स्वर्ण युग की शुरुआत की कहानी दिखाएगी ‘स्वयंभू’ : डायरेक्टर भरत कृष्णमाचारी

मुंबई । भारतीय सिनेमा में इन दिनों पीरियड ड्रामा का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में डायरेक्टर भरत कृष्णमाचारी फिल्म 'स्वयंभू' लेकर आ रहे हैं, जो पहले...

यूएई में हिरासत में मेजर विक्रांत ने बहन सेलिना जेटली से संपर्क से किया इनकार, दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका का किया निपटारा

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली द्वारा दायर उस याचिका का अब निपटारा हो गया है, जिसमें उन्होंने यूएई में हिरासत में रखे गए अपने भाई मेजर विक्रांत जेटली...

अजय देवगन ने ‘रेड’ के 8 साल पूरे होने का मनाया जश्न

मुंबई । मनोरंजन जगत में अक्सर असली घटनाओं पर फिल्में बनाई जाती हैं ताकि दर्शक उन सच्ची घटनाओं को जान सकें, जो अक्सर सरकारी दफ्तरों की फाइलों में दबी रहती...

‘किशन कन्हैया’ के रिलीज को 36 साल हुए पूरे, शिल्पा शिरोडकर बोलीं- ‘ऐसा लगता है जैसे यह कल की ही बात हो’

मुंबई । सिनेमा में कुछ ऐसी फिल्में होती हैं जो सालों बीत जाने के बाद भी दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए रखती हैं। इन फिल्मों को कई...

पहली फिल्म साइन करने का शिल्पा शिरोडकर को हुआ था पछतावा, रिलीज के बाद भी मिली थी नकारात्मक प्रतिक्रिया

मुंबई । बड़े पर्दे पर चमकने का सपना लिए मायानगरी मुंबई में हजारों लोग आते हैं, और कुछ हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बना पाते हैं और कुछ नहीं। अभिनेता...

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से की सगाई

नई दिल्ली । टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है। शॉ और आकृति एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर...

admin

Read Previous

संभावनाओं का साल 2026: सुप्रीम कोर्ट में तलाक-ए-हसन और एसआईआर समेत कई अहम मामलों पर होगी सुनवाई

Read Next

जम्मू-कश्मीर के कोकरनाग में ट्रैकिंग, कैंपिंग और हाइकिंग पर रोक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com