भारत बनाम साउथ अफ्रीका: फैंस हुए मायूस, लखनऊ में कोहरे की वजह से टी20 मैच रद्द

लखनऊ । भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बुधवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में चौथा टी20 मैच कोहरे के कारण रद्द हो गया। तय समय के अनुसार मैच में टॉस शाम साढ़े 6 बजे होना था, लेकिन बार-बार निरीक्षण के बाद अंपायर्स ने यहां के हालात को खेलने के अनुरूप नहीं पाया। ऐसे में सीरीज का अगला मैच निर्णायक बन गया है, जो 19 दिसंबर को अहमदाबाद में आयोजित होगा।

बुधवार को, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में ‘बहुत घने कोहरे’ के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था। इसके साथ ही राज्य के पूर्वी से पश्चिमी हिस्सों तक 27 जिलों में घने कोहरे के लिए ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया गया था।

लखनऊ पहली बार दिसंबर के महीने में टी20 मैच की मेजबानी करने जा रहा था, लेकिन फैंस को घने कोहरे की वजह से मायूस होना पड़ा है। स्टेडियम में घने कोहरे के बीच फैंस दूसरी तरफ के स्टैंड्स को मुश्किल से देख पा रहे थे।

भारतीय टीम सीरीज में फिलहाल 2-1 से लीड हासिल कर चुकी है। टीम इंडिया ने कटक में खेले गए पहले मैच को 101 रन से जीता था, जिसके बाद साउथ अफ्रीका ने न्यू चंडीगढ़ में 51 रन से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली थी। टीम इंडिया ने धर्मशाला में खेले गए सीरीज के तीसरे मुकाबले को 7 विकेट से जीतकर एक बार फिर लीड ले ली।

अब टीम इंडिया अंतिम मुकाबले को जीतकर सीरीज 3-1 से अपने नाम करना चाहेगी, जबकि मेहमान टीम की कोशिश उस मैच को जीतकर सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म करने की होगी।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। दोनों देशों के बीच साल 2006 से अब तक कुल 34 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें 20 मैच टीम इंडिया ने जीते, जबकि 13 मुकाबले साउथ अफ्रीका ने अपने नाम किए हैं। एक मैच बेनतीजा भी रहा है। भारत ने टी20 क्रिकेट में जुलाई 2024 से 33 पारियों में 15 बार अपने विरोधियों को ऑलआउट किया है।

सीरीज के अंतिम मुकाबले में युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका होगा। विराट कोहली ने साल 2016 में 1,614 रन बनाए थे। अगर अभिषेक उस मुकाबले में 47 रन बना लेते हैं, तो वह एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टी20 रन बनाने वाले भारतीय बन जाएंगे।

–आईएएनएस

पीवी सिंधु: माता-पिता से मिली प्रेरणा, 8 साल की उम्र में थामा रैकेट, दो व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतकर रचा इतिहास

नई दिल्ली । भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को बचपन से ही खेल की दुनिया में कदम जमाने के लिए एक शानदार माहौल मिला। सिंधु के माता-पिता खुद...

सूर्यवंशी पर दबाव न बनाएं, वह भारत के लिए कमाल करेगा: चमिंडा वास

हैदराबाद । श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने कहा है कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी में एक सफल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने के सभी गुण हैं। उन्होंने कहा...

महिला टी20 विश्व कप: सातवीं बार चैंपियन बनने के लिए ऑस्ट्रेलिया को पलटना होगा इतिहास, घर में ‘अजेय’ रहा है इग्लैंड

नई दिल्ली । इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया को सातवीं...

एसोसिएट टीमें ‘फुल मेंबर’ देशों के खिलाफ अधिक प्रतिस्पर्धी होती जा रही हैं: मैक्सवेल

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के मुताबिक, क्रिकेट की दिग्गज टीमों और उभरते हुए देशों के बीच का अंतर तेजी से कम हो रहा है। मैक्सवेल ने कहा...

‘यह टीम सच में इसकी हकदार है,’ मेक्सिको के ‘राउंड ऑफ 16’ में पहुंचने से कोच एगुइरे खुश

मेक्सिको सिटी । मेक्सिको ने बुधवार (भारतीय समय के अनुसार) को इक्वाडोर के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज करते हुए राउंड ऑफ-16 में जगह बना ली है। मैनेजर जेवियर एगुइरे...

एलए ओलंपिक गेम्स में छाएगा क्रिकेट, 6-6 टीमें लेंगी हिस्सा, समझिए क्वालिफिकेशन प्रक्रिया

नई दिल्ली |। 128 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी)...

विंबलडन: प्राइज मनी विवाद पर अस्थायी समझौता, खिलाड़ियों ने मीडिया के साथ विरोध प्रदर्शन रोका

नई दिल्ली । विंबलडन आयोजकों और दुनिया के शीर्ष टेनिस खिलाड़ियों के बीच एक अस्थायी समझौता हो गया है, जिससे इस साल की चैंपियनशिप के दौरान मीडिया की सामान्य गतिविधियां...

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संन्यास का ऐलान किया

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट के बीच अंतरराष्ट्रीय से संन्यास का ऐलान कर दिया। यह घोषणा एक मुश्किल हफ्ते के...

नाइट क्लब विवाद: स्टोक्स और एटकिंसन को बड़ी राहत, अब नहीं होगी और कार्रवाई

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के खिलाफ अब कोई और कार्रवाई नहीं की जाएगी। क्रिकेट रेगुलेटर ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते...

दूसरी बार ‘आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुने गए मुशफिकुर रहीम

दुबई । बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को मई 2026 के लिए 'आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया है। मुशफिकुर ने अपने ही देश के साथी खिलाड़ी...

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

admin

Read Previous

भारत के आर्थिक आंकड़े मजबूत, महंगाई पर नियंत्रण से कम रहेगी ब्याज दर : आरबीआई

Read Next

पाकिस्तानी हमले के बाद तालिबान का पलटवार, कुनार बॉर्डर पर भारी गोलीबारी से सहमे लोग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com