मॉडर्न जिन्ना बन चुकी ममता बनर्जी के नेतृत्व में बंगाल तबाह किया जा रहा: तरुण चुघ

रांची । भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निशाने पर लेते हुए उन्हें मॉडर्न जिन्ना करार दिया। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में बंगाल तबाह हो रहा है।

तरुण चुघ का यह बयान उस वक्त आया है, जब अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी के जाने के बाद सॉल्ट लेक स्टेडियम में दर्शकों ने तोड़फोड़ कर दी।

इस घटना को लेकर तरुण चुघ ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की ज़िम्मेदारी है, और सुरक्षा देना सरकार का कर्तव्य है। लेकिन, ममता बनर्जी की जिहादी सरकार इस मामले में फेल हो गई है।

चुघ ने कहा कि आज मुस्लिम लीग का नया अवतार बनके, मॉडर्न जिन्ना ममता बनर्जी के नेतृत्व में बंगाल को तबाह किया जा रहा है।

सॉल्ट लेक स्टेडियम में दर्शकों के गुस्से के बाद सीएम ममता बनर्जी ने एक्स पोस्ट के माध्यम से माफी मांगी।

उन्होंने कहा कि सॉल्ट लेक स्टेडियम में हुई अव्यवस्था से मैं बहुत परेशान और हैरान हूं। मैं इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए लियोनेल मेसी, साथ ही सभी खेल प्रेमियों और उनके फैंस से दिल से माफी मांगती हूं।

दूसरी ओर, भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने ममता बनर्जी के उस बयान पर जोरदार पलटवार किया है जिसमें उन्होंने एसआईआर के विरोध में कहा था कि अगर वोटर लिस्ट की समीक्षा के दौरान महिलाओं के नाम हटा दिए जाते हैं तो वे किचन के औजारों के साथ तैयार रहें।

ममता बनर्जी के इस बयान पर भाजपा सांसद ने कहा कि ममता बनर्जी के अलावा कोई और वोटरों को भड़का नहीं सकता। खुलेआम गुंडागर्दी हो रही है। एक मुख्यमंत्री का ऐसा बयान देना आपत्तिजनक है; इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो जानी चाहिए। देश के नेतृत्व को इसकी संज्ञान लेनी चाहिए।

ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि वे कहती हैं कि मैं एसआईआर फॉर्म नहीं भरूंगी, तो इससे साफ है कि वे मतदाता नहीं रहेंगी, तो चुनाव भी नहीं लड़ सकती हैं। इसका अर्थ स्पष्ट है कि चुनाव से पहले ही उन्होंने घुटने टेक दिए हैं। बिहार में लोगों ने एनडीए को जिताया है, बंगाल के अंदर गुंडागर्दी का जवाब बंगाल की जनता देने वाली है। सिर्फ बंगाल की नहीं, अब तो देश के लोगों की राय बन रही है कि ममता बनर्जी हटाओ, पश्चिम बंगाल बचाओ।

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

admin

Read Previous

एलजी मनोज सिन्हा ने कश्मीर डिवीजन के आतंक पीड़ितों के 39 परिजनों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Read Next

एम्स ने स्ट्रोक केयर में रचा इतिहास: सबसे एडवांस ब्रेन स्टेंट के लिए पहला क्लिनिकल ट्रायल सफल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com