केरल स्थानीय निकाय चुनाव परिणाम को लेकर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी बधाई

नई दिल्ली । केरल स्थानीय निकाय चुनाव परिणाम में यूडीएफ की जीत को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने निर्णायक और हौसला बढ़ाने वाला जनादेश बताया है। पार्टी की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी केरल के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

केरल में यूडीएफ की जीत पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “स्थानीय निकाय चुनावों में यूडीएफ पर भरोसा जताने के लिए केरल की जनता को सलाम। यह एक निर्णायक और उत्साहवर्धक जनादेश है।”

इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि ये परिणाम यूडीएफ में बढ़ते विश्वास का स्पष्ट संकेत हैं और आगामी विधानसभा चुनावों में शानदार जीत की ओर इशारा करते हैं। उन्होंने कहा कि संदेश स्पष्ट है कि केरल एक जवाबदेह शासन चाहता है, जो लोगों की बात सुने, जवाब दे और परिणाम दे।

राहुल गांधी ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा, “हमारा ध्यान अब पूरी तरह से केरल के आम लोगों के साथ खड़े रहने, उनकी रोजमर्रा की चिंताओं को दूर करने और पारदर्शी, जनहितकारी प्रशासन सुनिश्चित करने पर केंद्रित है।”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केरल स्थानीय निकाय चुनाव परिणाम को लेकर कहा कि यूडीएफ अगले कुछ महीनों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी इसी तरह का जनादेश हासिल करेगा।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस स्थानीय निकाय चुनावों में यूडीएफ को दिए गए निर्णायक फैसले के लिए केरल के लोगों का दिल से आभार व्यक्त करती है। हमें विश्वास है कि हमारा गठबंधन यूडीएफ अगले कुछ महीनों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी इसी तरह का जनादेश हासिल करेगा। इसी विश्वास के साथ केरल कांग्रेस पूरी जिम्मेदारी और एकजुट मकसद के साथ प्रचार करेगी।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि केरल के लोकल सेल्फ-गवर्नमेंट चुनावों में कितने शानदार नतीजे आए हैं। जनादेश साफ है और राज्य की लोकतांत्रिक भावना स्पष्ट झलकती है। विभिन्न लोकल बॉडीज में वास्तव में प्रभावशाली जीत के लिए यूडीएफ केरल को बहुत-बहुत बधाई। यह एक बहुत बड़ा समर्थन है और राज्य विधानसभा चुनावों से पहले एक शक्तिशाली संकेत है। कड़ी मेहनत, एक मजबूत संदेश और सत्ता-विरोधी लहर, इन सबने मिलकर 2020 की तुलना में कहीं बेहतर नतीजे दिए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मैं तिरुवनंतपुरम में भाजपा के ऐतिहासिक प्रदर्शन को भी स्वीकार करता हूं और शहर के कॉरपोरेशन में उनकी महत्वपूर्ण जीत पर विनम्र बधाई देता हूं। यह एक मजबूत प्रदर्शन है, जो राजधानी के राजनीतिक परिदृश्य में एक उल्लेखनीय बदलाव को दिखाता है। मैंने 45 साल के एलडीएफ के कुशासन से बदलाव के लिए प्रचार किया था, लेकिन मतदाताओं ने आखिरकार एक दूसरी पार्टी को पुरस्कृत किया है, जिसने शासन में स्पष्ट बदलाव की मांग की थी।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

एम्स ने स्ट्रोक केयर में रचा इतिहास: सबसे एडवांस ब्रेन स्टेंट के लिए पहला क्लिनिकल ट्रायल सफल

Read Next

मणिपुर: बम धमकी के विरोध में इंफाल के सभी पेट्रोल पंप बंद, आम जनता परेशान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com