रूस ने अपने सुदूर पूर्व और आर्कटिक क्षेत्र को भारत के लिए खोला, निवेश और व्यापार में इजाफा होगा

नई दिल्ली । रूस ने भारत के लिए अपने सुदूर पूर्व और आर्कटिक क्षेत्र को दोनों देशों के बीच निवेश और व्यापार बढ़ने के लिए खोल दिया है। यह जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात के बाद जारी किए गए संयुक्त बयान में दी गई।

संयुक्त बयान में कहा गया कि 2024-2029 की अवधि के लिए भारत-रूस सहयोग कार्यक्रम भारत और रूसी सुदूर पूर्व क्षेत्र के बीच आगे के सहयोग के लिए आवश्यक रूपरेखा प्रदान करेगा। इसके तहत फोकस मुख्यत: कृषि, ऊर्जा, खनन, जनशक्ति, हीरे, फार्मास्यूटिकल्स और समुद्री परिवहन में निवेश और व्यापार पर किया जाएगा।

दोनों पक्षों ने आर्कटिक से जुड़े मुद्दों पर नियमित द्विपक्षीय बातचीत करने के महत्व पर जोर दिया और नॉर्दर्न सी रूट पर कई तरह के द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति का स्वागत किया।

रूसी पक्ष ने मार्च 2025 में मरमंस्क में हुए छठवें इंटरनेशनल आर्कटिक फोरम में भारतीय डेलीगेशन के शामिल होने की तारीफ की। भारतीय पक्ष ने आर्कटिक काउंसिल में एक ऑब्जर्वर के तौर पर सक्रिय भूमिका निभाने की इच्छा जताई है।

संयुक्त बयान में आगे कहा गया कि दोनों पक्ष स्थिर और कुशल ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर बनाने में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमत हुए, जिसमें कनेक्टिविटी सुधारने के लिए लॉजिस्टिक्स लिंक बढ़ाने और इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर (आईएनएसटीसी), चेन्नई-व्लादिवोस्तोक (ईस्टर्न मैरीटाइम) कॉरिडोर और नॉर्दर्न सी रूट को सपोर्ट करने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षमता बढ़ाने पर फोकस किया जाएगा। साथ ही दोनों पक्षों ने पोलर वॉटर में चलने वाले जहाजों के लिए स्पेशलिस्ट की ट्रेनिंग पर एमओयू पर साइन होने का स्वागत किया।

दोनों पक्षों ने रूस और भारत के रेलवे के बीच फायदेमंद सहयोग पर ध्यान दिया, जिसका मकसद आपसी फायदे वाले टेक्नोलॉजी एक्सचेंज के क्षेत्र में पार्टनरशिप बनाना है।

दोनों देशों ने वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन को केंद्र में रखते हुए एक खुले, सबको साथ लेकर चलने वाले, पारदर्शी और बिना भेदभाव वाले मल्टीलेटरल ट्रेड सिस्टम के महत्व पर भी जोर दिया।

संयुक्त बयान के अनुसार, दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय व्यापार को 2030 तक 100 अरब डॉलर ले जाने का लक्ष्य रखा है।

–आईएएनएस

ममता बनर्जी सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती हैं: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता । भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने आनंदपुर स्थित वेयरहाउस में लगी भीषण आग की घटना पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सिर्फ...

विदेश मंत्री जयशंकर ने सर्जिया गोर से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों के कई आयामों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर से नई दिल्ली में मुलाकात की है। हफ्ते भर में दोनों नेताओं की...

सबरीमाला सोना चोरी केस: एसआईटी ने एक्टर जयराम से की पूछताछ, गवाह के तौर पर पेश किए जाने की संभावना

चेन्नई । केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर से जुड़े सोना चोरी मामले में मशहूर अभिनेता जयराम से स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने पूछताछ की है। जांच एजेंसी ने अभिनेता से...

कश्मीरी शॉल विक्रेताओं पर हमलों का आरोप, नासिर खेउहामी ने सरकार से सुरक्षा की मांग की

नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खेउहामी ने देश के विभिन्न हिस्सों में कश्मीरी शॉल विक्रेताओं के साथ हो रही मारपीट और कथित हमलों को लेकर...

‘हिमंता बिस्वा सरमा की बातें तथ्यहीन’, कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने किया गौरव गोगोई का बचाव

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने 'पाकिस्तानी एजेंट' वाले आरोपों पर पार्टी नेता गौरव गोगोई का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि असम में कांग्रेस के प्रति लोगों...

विपक्ष और ममता बनर्जी न करें विमान हादसे पर राजनीति, देश के लिए सही नहीं: सांसद संजय कुमार झा

पटना । महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की मौत पर सियासत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। जेडीयू के राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा ने कहा कि...

बजट के बाद कैसा रहता है शेयर बाजार का प्रदर्शन, जनिए पिछले 15 बार का ट्रेंड

मुंबई । हर निवेशक या ट्रेडर के मन में यह सवाल आता है कि बजट के बाद शेयर बाजार कैसा प्रदर्शन करेगा। इसलिए हम आपके लिए पिछले 15 बजट के...

देशभर में बजट के प्रचार के लिए भाजपा का प्लान तैयार

नई दिल्ली । केंद्र सरकार 1 फरवरी, रविवार को आम बजट पेश करने जा रही है। इस बजट को लेकर देशभर में राजनीतिक और आर्थिक हलचल तेज हो गई है।...

दिल्ली: भड़काऊ भाषण मामले में कोर्ट ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा नोटिस

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को 2023 में कर्नाटक के चुनावी रैली के दौरान दिए गए कथित भड़काऊ भाषण देने के मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट...

मेघालय के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर राज्य के विकास एजेंडे पर चर्चा की

नई दिल्ली । मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और राज्य की विकास प्रगति, भविष्य के विकास रोडमैप...

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए भेदभाव नियमों पर फिलहाल लगाई रोक, 2012 के नियम जारी रहेंगे

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार और यूजीसी को नोटिस...

झारखंड: राइस मिल ग्रुप से जुड़े 15 से ज्यादा ठिकानों पर आयकर की छापेमारी

रांची । आयकर विभाग ने गुरुवार को रांची, हजारीबाग और जमशेदपुर में बाबा राइस मिल ग्रुप से जुड़े 15 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है। विभाग को बाबा राइस...

admin

Read Previous

निक्की भाटी हत्याकांड: जेठ रोहित की जमानत याचिका खारिज, पूरे परिवार पर साजिश में शामिल होने के आरोप गंभीर

Read Next

संविधान की रक्षा भारत के लोग करते हैं : केसी त्यागी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com