बढ़ती आबादी रोकने के लिए योगी सरकार 11 जुलाई को नई जनसंख्या नीति घोषित करेगी

Assam, March 17 (ANI): Uttar Pradesh Chief Minister and BJP leader Yogi Adityanath addresses during an election campaign rally ahead of the Assam Assembly polls in Hojai on Wednesday. (ANI Photo)

लखनऊ: 25 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश में बढ़ती जनसंख्या की रफ़्तार कम करने के लिये राज्य सरकार नई जनसंख्या नीति घोषित करने वाली है।

वर्ष 2021-30 की अवधि के लिए प्रस्तावित नीति के माध्यम से एक ओर जहां परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत जारी गर्भ निरोधक उपायों की सुलभता को बढ़ाया जाना और सुरक्षित गर्भपात की समुचित व्यवस्था देने की कोशिश होगी, वहीं, उन्नत स्वास्थ्य सुविधाओं के माध्यम से नवजात मृत्यु दर, मातृ मृत्यु दर को कम करने, नपुंसकता/बांझपन की समस्या के सुलभ समाधान उपलब्ध कराते हुए जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रयास भी किए जाएंगे।

नवीन नीति में एक अहम बिंदु 11 से 19 वर्ष के किशोरों के पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य के बेहतर प्रबंधन के अलावा, बुजुर्गों की देखभाल के लिए व्यापक व्यवस्था करना भी है। 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नवीन जनसंख्या नीति 2021-30 जारी करेंगे, यहाँ जारी एक सरकारी बयान में यह कहा गयाl

गुरुवार को लोकभवन में नवीन जनसंख्या नीति 2021-30 के संबंध में प्रस्तुतिकरण का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, आबादी विस्तार के लिए गरीबी और अशिक्षा बड़ा कारक है। कतिपय समुदाय में भी जनसंख्या को लेकर जागरूकता का अभाव है। ऐसे में समुदाय केंद्रित जागरूकता प्रयास की जरूरत है। प्रदेश की निवर्तमान जनसंख्या नीति 2000-16 की अवधि समाप्त हो चुकी है। अब नई नीति समय की मांग है।

प्रस्तुतिकरण के अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए जागरूकता और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ सभी जरूरी प्रयास किए जाएं।

इससे पहले अपर मुख्य सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, अमित मोहन प्रसाद ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रस्तावित जनसंख्या नीति प्रदेश में एनएफएचएस-04 सहित अनेक रिपोर्ट के अध्ययन के उपरांत उपरांत तैयार की जा रही है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-05 की रिपोर्ट जल्द ही जारी होने वाली है। नवीन नीति जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रयासों को तेज करने वाली होगी। इसमें 2026 और 2030 तक के लिए दो चरणों में अलग-अलग मानकों पर केंद्रित लक्ष्य निर्धारित किये गए हैं।

–इंडिया न्यूज़ स्ट्रीम

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

भारत को दुनिया का ‘फूड बास्केट’ बनाकर रहेंगे: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि भारत को दुनिया का 'फूड बास्केट' बनाने के लिए केंद्र...

फैक्ट चेक: इजरायल-अफगानिस्तान दावे वाला विदेश मंत्री एस. जयशंकर का वीडियो भ्रामक, पीआईबी ने किया खंडन

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमले इस वक्त पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। तमाम देश मिडिल ईस्ट में फंसे अपने नागरिकों...

ईरान युद्ध का सहारा लेकर कश्मीर में भर्ती बढ़ाना चाहता है अलकायदा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली । अलकायदा इन द सबकॉन्टिनेंट (एक्‍यूआईएस) ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को एक साज‍िश के तहत युवाओं को भड़काने के ल‍िए इस्‍तेमाल कर रहा है। कश्मीर को...

सीबीएसई ने पेपर क्यूआर कोड रिक्रॉल प्रैंक पर सफाई दी : प्रश्नपत्र असली, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की गणित परीक्षा में प्रश्नपत्र पर छपे क्यूआर कोड से जुड़े विवाद पर स्पष्ट किया है कि परीक्षा पत्र...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

सरकार सभी हवाई अड्डों पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ का विस्तार करे: राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को हवाई अड्डों पर किफायती भोजन का मुद्दा उठाया और सरकार से 'उड़ान यात्री कैफे' पहल...

निशांत कुमार के जदयू ज्वाइन करने पर गिरिराज सिंह बोले, नए युग की नई शुरुआत

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार को पटना स्थित जदयू कार्यालय में विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय मंत्री गिरिराज...

सोशल मीडिया पर गलत प्रचार को रोकने के लिए एक प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा: सीएम रेवंत रेड्डी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार सोशल मीडिया को विनियमित करने के लिए एक कानून लाने की योजना बना रही है।...

ईरानी नौसेना के जहाज को कोच्चि में डॉकिंग की अनुमति इंसानियत के आधार पर दी: एस. जयशंकर

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शनिवार को पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच कोच्चि में ईरानी नौसेना के जहाज को डॉक करने की...

नेपाल के पूर्व पीएम ओली हारे, करीब 50 हजार मतों से बालेन शाह ने दी मात

काठमांडू । नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली झापा-5 सीट से हार गए हैं। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के पूर्व मेयर और रैपर बालेन शाह ने उन्हें करीब 50...

बंगाल: भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ ने पकड़ी रफ्तार, पार्टी नेताओं ने ममता सरकार पर साधा निशाना

कोलकाता । भाजपा की परिवर्तन यात्रा को पश्चिम बंगाल में लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। पार्टी नेता ममता सरकार पर भ्रष्टाचार, कुशासन और एडमिनिस्ट्रेटिव नाकामियों का आरोप लगा...

admin

Read Previous

भारत में कोरोनावायरस के 28,326 नए मामले, 85 करोड़ से ज्यादा लोगों का हुआ टीकाकरण

Read Next

समय और साथी की कमी खेल खेलने में सबसे बड़ी बाधा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com