बिहार में महागठबंधन के नेता के नाम पर राहुल चुप, तेजस्वी का चेहरा लटका : सुधांशु त्रिवेदी

जयपुर । बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। हर पार्टी एक-दूसरे पर तंज कसने और खुद को बेहतर साबित करने में जुटी है। इसी बीच भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने न सिर्फ इंडिया गठबंधन पर हमला बोला, बल्कि लालू प्रसाद यादव के परिवार पर भी तंज कसा।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी के साथ मिलकर यात्राएं कीं, उन्हें प्रधानमंत्री तक कह दिया, लेकिन राहुल गांधी ने कभी यह साफ नहीं किया कि बिहार में महागठबंधन का असली नेता कौन है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को इस बात से गहरी चोट पहुंची है। उनका मुंह लटक गया है। वो समझ नहीं पा रहे कि आखिर उन्हें महागठबंधन में नेता माना भी जा रहा है या नहीं।

भाजपा नेता ने कहा कि तेजस्वी यादव भले ही बिहार में विपक्ष का चेहरा बनने की कोशिश कर रहे हों, लेकिन महागठबंधन के अंदर ही एकजुटता नहीं दिख रही। उनके साथी दलों ने भी उन्हें खुले तौर पर अपना नेता घोषित नहीं किया है।

त्रिवेदी ने तंज कहा कि लालू प्रसाद यादव, जो कभी खुद को गरीब-गुरबा का नेता बताते थे, अब अपने ही परिवार में नेतृत्व को लेकर उलझे हुए हैं। उनके सामने दुविधा है, इस बेटवा का नेता बनूं या उस बेटवा का, इस बिटिया का नेता बनूं या उस बिटिया का। बिहार की जनता सब देख रही है, कौन सत्ता के लिए लड़ रहा है और कौन जनता की सेवा के लिए।

उन्होंने कहा कि इसके विपरीत एनडीए एकजुट और मजबूत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई राह देखी है। केंद्र और राज्य दोनों की सरकारें जनता के भरोसे पर खरी उतरी हैं।

पीएम मोदी के सत्ता में 25 साल पूरे होने पर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि 7 अक्टूबर भारतीय राजनीति के लिए ऐतिहासिक दिन है। ठीक आज ही के दिन 2001 में नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने लगातार जनता की सेवा, सुशासन और विकास के नए कीर्तिमान बनाए हैं। पहले गुजरात में उन्होंने विकास का जो मॉडल दिया, उसे दुनिया ने सराहा। फिर, प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत को आर्थिक, कूटनीतिक और सामरिक दृष्टि से नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

बिग बॉस 19 : डायन बनकर मालती चाहर ने खोली तान्या मित्तल की पोल

Read Next

श्रीनगर: आतंकवाद से जुड़े मामले में एसआईए की कश्मीर घाटी में बड़ी छापेमारी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com