भाजपा सरकार को आगामी चुनाव में सपा कर देगी साफ: शिवपाल सिंह यादव

झांसी । समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव मंगलवार को झांसी पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस अवसर पर सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला और 2027 में सत्ता बदलने का ऐलान किया।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार पूरी तरह से लूट-खसोट में लिप्त है। उन्होंने जीएसटी और अन्य आर्थिक नीतियों का उदाहरण देते हुए कहा कि जीएसटी के नाम पर पहले जनता और किसानों को लूटा गया, अब टैक्स कम करके खुद को ईमानदार बताने की कोशिश की जा रही है। बिजली की समस्या, महंगे बिजली बिल, किसानों की बदहाली, तहसीलों और थानों में फैला भ्रष्टाचार और नौकरशाही चरम पर है। जनता परेशान है और इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अनुशासन में रहकर चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। शिवपाल ने स्पष्ट कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी प्रदेश से भाजपा को उखाड़ फेंककर अपनी सरकार बनाएगी। इसके लिए संगठन को मजबूत करना और अनुशासन बनाए रखना जरूरी है।

शिवपाल सिंह यादव ने आजम खान के मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने कहा कि हमने हमेशा आजम खान का समर्थन किया है। आजम खान समाजवादी पार्टी के थे, हैं और रहेंगे। वे खुद और अखिलेश यादव, दोनों मुख्यमंत्री से मिलकर झूठे मुकदमों को खत्म करने की मांग कर चुके हैं।

इस मौके पर शिवपाल सिंह यादव का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जोश और उत्साह के साथ संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए। शिवपाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के बीच सक्रियता ही समाजवादी पार्टी को मजबूती देगी।

कार्यक्रम में सपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और नेता मौजूद रहे, जिनमें पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह, पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह और महानगर अध्यक्ष बृजेंद्र भोजला शामिल थे। इसके अलावा, क्षेत्र के कई स्थानीय कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे और संगठनात्मक चर्चा में भाग लिया।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

पटना में होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा: अलका लांबा

Read Next

ट्रंप ने एक बार फिर थपथपाई अपनी पीठ, यूएनजीए में बोले, ‘मैंने 7 युद्ध रुकवाए’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com