जब ऑस्ट्रेलियाई टीम पर कहर बनकर टूटे मुरली कार्तिक, भारत को दिलाई रोमांचक जीत

नई दिल्ली । भारत के पूर्व बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज मुरली कार्तिक ने टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों प्रारूपों में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया। मुरली कार्तिक अपनी टर्न और उछाल से बल्लेबाजों को फंसाते थे। उनकी गेंदें हवा में देर से गिरती और बल्लेबाज शॉट खेलने के लिए जल्दीबाजी में गलती कर बैठते।

खासकर साल 2004 में मुंबई टेस्ट में कार्तिक ने अपनी स्पिन से ऑस्ट्रेलिया की मजबूत बैटिंग लाइनअप को मुश्किल में डाल दिया था। उन्होंने इस मुकाबले में भारत को करीबी अंतर से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

11 सितंबर 1976 को मद्रास में जन्मे मुरली कार्तिक ने घरेलू स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जगह बनाई।

फरवरी 2000 में छह फीट लंबे इस गेंदबाज को डेब्यू का मौका मिला। साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मुकाबले में कार्तिक ने तीन विकेट अपने नाम किए।

साल 2004 में मुरली कार्तिक को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए चुना गया।

मुरली कार्तिक सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में जगह नहीं बना सके थे। बेंगलुरु में खेले गए पहले मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 217 रन से जीता, जिसके बाद चेन्नई टेस्ट ड्रॉ रहा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के तीसरे मुकाबले में कार्तिक को मौका मिला। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 57 रन देकर 3 विकेट लेने के बाद दूसरी पारी में 74 रन देकर 2 शिकार किए, लेकिन भारत ने मुकाबला 342 रन से गंवा दिया।

टीम इंडिया चार मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से पिछड़ चुकी थी। जाहिर था कि भारत अब इस सीरीज को नहीं जीत सकता था, लेकिन मुंबई टेस्ट को जीतकर उसके पास सम्मान बचाने का मौका था।

टीम इंडिया वानखेड़े स्टेडियम में पहली पारी के दौरान महज 104 रन पर सिमट गई।

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी, लेकिन अनिल कुंबले और मुरली कार्तिक ने विपक्षी टीम के बल्लेबाजों की खूब परीक्षा ली।

कुंबले ने 19 ओवरों में 90 रन देकर 5 शिकार किए, जबकि मुरली कार्तिक ने 15.3 ओवरों में 44 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। ऑस्ट्रेलियाई टीम 61.3 ओवरों में 203 रन पर ऑलआउट हो गई।

ऑस्ट्रेलियाई खेमा पहली पारी के आधार पर 99 रन की बढ़त हासिल कर चुका था। भारत ने दूसरी पारी में सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण के अर्धशतकों की बदौलत 205 रन बनाकर विपक्षी खेमे को जीत के लिए 107 रन का लक्ष्य दिया।

पारी की दूसरी गेंद पर जस्टिन लैंगर (0) का विकेट गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम संभल नहीं सकी। मेहमान टीम महज 93 रन पर सिमट गई। भारत ने मैच 13 रन के करीबी अंतर से अपने नाम किया।

इस पारी में हरभजन सिंह ने 10.5 ओवरों में 29 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, जबकि मुरली कार्तिक ने 12 ओवरों में 32 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। मुकाबले में कुल सात विकेट लेने वाले मुरली कार्तिक को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

मुरली कार्तिक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2004 में कुल तीन टेस्ट खेले, जिसमें 32.15 की औसत के साथ 13 विकेट हासिल किए।

जब अनिल कुंबले रिटायर हुए, तो मुरली कार्तिक को मौके दिए जा सकते थे, लेकिन अफसोस, ऐसा न हुआ। साल 2004 में अंतिम बार टेस्ट मैच खेलने वाले कार्तिक साल 2007 में आखिरी बार सीमित ओवरों के क्रिकेट में नजर आए।

मुरली कार्तिक ने भारत के लिए 8 टेस्ट मुकाबलों में 24 विकेट हासिल किए। वहीं, 37 वनडे मुकाबलों में उन्होंने 37 विकेट चटकाए। मुरली कार्तिक भारत के लिए एक टी20 मुकाबला भी खेल चुके हैं।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

पीवी सिंधु: माता-पिता से मिली प्रेरणा, 8 साल की उम्र में थामा रैकेट, दो व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतकर रचा इतिहास

नई दिल्ली । भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को बचपन से ही खेल की दुनिया में कदम जमाने के लिए एक शानदार माहौल मिला। सिंधु के माता-पिता खुद...

सूर्यवंशी पर दबाव न बनाएं, वह भारत के लिए कमाल करेगा: चमिंडा वास

हैदराबाद । श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने कहा है कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी में एक सफल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने के सभी गुण हैं। उन्होंने कहा...

महिला टी20 विश्व कप: सातवीं बार चैंपियन बनने के लिए ऑस्ट्रेलिया को पलटना होगा इतिहास, घर में ‘अजेय’ रहा है इग्लैंड

नई दिल्ली । इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया को सातवीं...

एसोसिएट टीमें ‘फुल मेंबर’ देशों के खिलाफ अधिक प्रतिस्पर्धी होती जा रही हैं: मैक्सवेल

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के मुताबिक, क्रिकेट की दिग्गज टीमों और उभरते हुए देशों के बीच का अंतर तेजी से कम हो रहा है। मैक्सवेल ने कहा...

‘यह टीम सच में इसकी हकदार है,’ मेक्सिको के ‘राउंड ऑफ 16’ में पहुंचने से कोच एगुइरे खुश

मेक्सिको सिटी । मेक्सिको ने बुधवार (भारतीय समय के अनुसार) को इक्वाडोर के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज करते हुए राउंड ऑफ-16 में जगह बना ली है। मैनेजर जेवियर एगुइरे...

एलए ओलंपिक गेम्स में छाएगा क्रिकेट, 6-6 टीमें लेंगी हिस्सा, समझिए क्वालिफिकेशन प्रक्रिया

नई दिल्ली |। 128 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी)...

विंबलडन: प्राइज मनी विवाद पर अस्थायी समझौता, खिलाड़ियों ने मीडिया के साथ विरोध प्रदर्शन रोका

नई दिल्ली । विंबलडन आयोजकों और दुनिया के शीर्ष टेनिस खिलाड़ियों के बीच एक अस्थायी समझौता हो गया है, जिससे इस साल की चैंपियनशिप के दौरान मीडिया की सामान्य गतिविधियां...

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संन्यास का ऐलान किया

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट के बीच अंतरराष्ट्रीय से संन्यास का ऐलान कर दिया। यह घोषणा एक मुश्किल हफ्ते के...

नाइट क्लब विवाद: स्टोक्स और एटकिंसन को बड़ी राहत, अब नहीं होगी और कार्रवाई

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के खिलाफ अब कोई और कार्रवाई नहीं की जाएगी। क्रिकेट रेगुलेटर ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते...

दूसरी बार ‘आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुने गए मुशफिकुर रहीम

दुबई । बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को मई 2026 के लिए 'आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया है। मुशफिकुर ने अपने ही देश के साथी खिलाड़ी...

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

admin

Read Previous

विदेश मंत्रालय ने नेपाल में फंसे भारतीयों के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Read Next

‘जॉली एलएलबी 3’ का ट्रेलर रिलीज, कोर्टरूम ड्रामा में भिड़ेंगे अक्षय कुमार और अरशद वारसी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com