भारत और अमेरिका मिलकर एक मजबूत, बैलेंस्ड और परिवर्तनकारी साझेदारी को दे सकते हैं आकार : अमिताभ कांत

नई दिल्ली । भारत के पूर्व जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने बुधवार को कहा कि भारत और अमेरिका मिलकर एक मजबूत, बैलेंस्ड और परिवर्तनकारी साझेदारी को आकार दे सकते हैं।

उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता फिर से शुरू करने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कमेंट पर अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

कांत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “आगे का रास्ता ऐसे फ्रेमवर्क बनाने से जुड़ा है, जो दूरदर्शी हों और दोनों देशों के लिए फायदेमंद हों।”

उन्होंने आगे कहा, “भारत और अमेरिका मिलकर एक ऐसी साझेदारी को आकार दे सकते हैं जो मजबूत, संतुलित और वास्तव में परिवर्तनकारी हो।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में दोनों देशों के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के उद्देश्य से चर्चा फिर से शुरू करने का एलान किया।

ट्रंप की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “भारत और अमेरिका घनिष्ठ मित्र और स्वाभाविक साझेदार हैं। मुझे विश्वास है कि हमारी व्यापार वार्ताएं भारत-अमेरिका साझेदारी की असीम संभावनाओं को उजागर करने का मार्ग प्रशस्त करेंगी।”

कांत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की है।

कांत ने कहा, “2014 से, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यक्तिगत रूप से भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।”

उन्होंने आगे कहा, “हमें साझा मूल्यों, समान हितों और इस बात की मान्यता पर आधारित इन प्रयासों को आगे बढ़ाना चाहिए कि हमारा सहयोग वैश्विक स्थिरता और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।”

ट्रंप ने मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी को अपना बहुत अच्छा दोस्त बताया और कहा कि वह आने वाले हफ्तों में उनसे बात करने के लिए उत्सुक हैं।

उन्होंने आगे कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि दोनों महान देशों के लिए एक सफल निष्कर्ष पर पहुंचने में कोई कठिनाई नहीं होगी।”

दोनों देशों के बीच आपसी गहमागहमी तब बढ़ी जब अमेरिका ने भारत पर रूसी तेल खरीदने को लेकर एडिशनल 25 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया। भारत पर यह टैरिफ 27 अगस्त से लागू है।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

नेपाल हिंसक प्रदर्शन : काठमांडू में फंसे भारतीय नागरिक, जर्मन पर्यटक ने कहा- ‘मारे जा रहे निर्दोष लोग’

Read Next

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की सदस्य देशों से अपील, ‘सैन्य खर्च और विकास जरूरतों में बनाएं संतुलन’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com