कांग्रेस ने आखिरी गलती की, जवाब बिहार की जनता देगी: शाहनवाज हुसैन

नई दिल्ली । कांग्रेस की केरल इकाई द्वारा बिहार की तुलना ‘बीड़ी’ से करने पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने इसे कांग्रेस की आखिरी गलती करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस गलती का जवाब बिहार की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में देगी।

आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बिहार के लोगों के दिलों पर चोट पहुंचाई है। कांग्रेस ने बीड़ी जलाई है, लेकिन जिगर बिहार के लोगों का जला है।

उन्होंने कहा कि वे बिहार के लोगों की तुलना बीड़ी से कर रहे हैं, कभी रेवंत रेड्डी और एमके स्टालिन से गाली दिलवाते हैं तो कभी वोटर अधिकार यात्रा के मंच से पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं।

भाजपा नेता ने दावा किया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की पूरी सेना गाली-गलौच पर उतर आई है और बिहार की जनता इन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार है।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बयान पर भाजपा नेता ने कहा कि बिहार में एनडीए पूरी तरह एकजुट है और सभी सहयोगी दल मिलकर नीतीश कुमार के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र में सहयोगी मंत्री एक साथ काम कर रहे हैं और पीएम नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से एनडीए बिहार में जीत हासिल करेगा।

शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह नाटक कर रही है और ईवीएम को बदनाम करने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट तक जाती है, लेकिन अपनी कमियों को नजरअंदाज कर हर बार ईवीएम में खामियां ढूंढती है, जबकि खामियां उसे अपने अंदर ढूंढनी चाहिए।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भाजपा नेता ने कहा कि जिस तरह से उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विधानसभा में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया वह स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि ममता लोकतंत्र की आवाज दबा रही हैं और राहुल गांधी के नक्शेकदम पर चल रही हैं।

हुसैन ने ममता के अभद्र शब्दों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और उन्हें तानाशाह करार दिया, साथ ही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के निलंबन को इसका उदाहरण बताया।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

admin

Read Previous

विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के बयान पर नहीं दिया जवाब, कहा- कोई टिप्पणी नहीं

Read Next

अखिलेश के आरोप का यूपी सीईओ ने दिया जवाब, कहा- एक भी शपथपत्र मूल रूप से प्राप्त नहीं हुआ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com