इजरायली नौसेना ने यमन की राजधानी पर किया बड़ा हमला, आईडीएफ बोला- सिखाया सबक

नई दिल्ली । इजरायली नौसेना ने रविवार सुबह राजधानी सना के दक्षिण में स्थित बिजली संयंत्र पर घातक हमला किया। इजरायली नौसेना के हमले के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति और जनरेटर सेवा बाधित हो गई। हमले की पुष्टि इजरायली नौसेना के एक अधिकारी ने की है। आईडीएफ के मुताबिक हूती विद्रोहियों को सबक सिखाने के लिए हमला किया गया।

इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने एक बयान में दावा किया कि इस संयंत्र पर हूती का कब्जा था और उन्हें ही जवाब देने के लिए ये कार्रवाई की गई। सना के दक्षिण में स्थित हाजिज पावर स्टेशन को निशाना बनाया गया, जिसे राजधानी को बिजली आपूर्ति करने वाले अहम केंद्रों में से एक माना जाता है।

हूती विद्रोही द्वारा संचालित अल मसीरा टीवी ने नागरिक सुरक्षा विभाग के एक सूत्र के हवाले से बताया कि टीमें घटना के कारण लगी आग बुझाने में जुटी हैं।

एक इजरायली रक्षा अधिकारी ने कहा, “यह हमला नौसेना की मिसाइल नौकाओं के मदद से अंजाम दिया गया। जून में हूती नियंत्रण वाले होदेदा बंदरगाह पर हुए हमले के बाद, यह यमन में नौसेना की ओर से किया गया दूसरा हमला था। इजरायल ने अब तक अपनी वायु सेना के लड़ाकू विमानों को हमले के लिए इस्तेमाल किया था। हूती विद्रोहियों पर आखिरी हमला जुलाई में हुआ था।

इस बीच, हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर सात बैलिस्टिक मिसाइलें और कम से कम सात ड्रोन दागे हैं। हालांकि इससे इजरायल में किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

आईडीएफ के मुताबिक हूती विद्रोहियों ने गुरुवार को भी बैलिस्टिक मिसाइल से इजरायल पर हमला किया था, जिसे इजरायली सेना ने सफलता पूर्वक रोक दिया था। 7 अक्टूबर 2023 के हमास नरसंहार के एक महीने बाद, नवंबर 2023 में इजरायल और समुद्री यातायात पर हमला करना शुरू कर दिया था।

जनवरी 2025 में इजरायल और हमास के बीच हुए युद्ध विराम के दौरान हूती ने अपनी गोलीबारी रोक दी थी। उस समय तक, उन्होंने इजरायल पर 40 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें और दर्जनों हमलावर ड्रोन और क्रूज मिसाइलें दागी थीं, जिनमें से एक मिसाइल ने जुलाई में तेल अवीव में एक नागरिक को मार डाला और कई अन्य को घायल कर दिया था। इसके बाद इजरायल ने यमन पर पहला हमला किया था।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

एशिया कप 2025 : पाकिस्तान की 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, बाबर-रिजवान को नहीं मिला मौका

Read Next

तुर्की में जंगल की आग के कारण कई गांव खाली कराए गए

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com