तुर्की में जंगल की आग के कारण कई गांव खाली कराए गए

इस्तांबुल । तुर्की के उत्तर-पश्चिमी प्रांत कानक्काले में भड़की जंगल की आग के कारण पांच गांवों को खाली कराना पड़ा है।

कानक्काले के गवर्नर ओमर तोरामन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि आग बुझाने के लिए 11 विमान और 10 हेलीकॉप्टर जमीनी कर्मचारियों के साथ तैनात किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल रही थी, इसलिए एहतियात के तौर पर गांवों को खाली करा लिया गया।

मौसम रिपोर्टों के अनुसार, इस क्षेत्र में हवाएं लगभग 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं।

इस बीच, तुर्की के कृषि और वानिकी मंत्री इब्राहिम युमाकली ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करके बताया कि आग पर जल्द काबू पाने के लिए काम किया जा रहा है। इसके लिए बिना किसी रुकावट और पूरी ताकत के साथ काम किया जा रहा है।

कोकेली और बर्सा के उत्तर-पश्चिमी प्रांतों के साथ, कानक्काले पिछले एक महीने में अत्यधिक गर्मी, कम आर्द्रता और तेज हवाओं के कारण जंगल की आग से जूझ रहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, युमाकली ने कहा कि कोकेली में शुक्रवार को लगी जंगल की आग पर शनिवार तक काबू पा लिया गया था।

इसके अलावा, तुर्की के उत्तर-पश्चिमी प्रांत कोकेली में शुक्रवार को जंगल में आग लग गई, जिससे एक गांव को खाली कराना पड़ा क्योंकि आग घरों के पास पहुंच गई थी।

कोकेली के गवर्नर कार्यालय ने सोशल मीडिया पर बताया कि आग दोपहर के आसपास करमुर्सेल जिले में लगी और तेज हवाओं के कारण तेजी से फैल गई। अक्कत गांव के निवासियों को निकाला जा रहा है।

डेमिरोरेन समाचार एजेंसी ने आग की चपेट में आई इमारतों की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि कई घर नष्ट हो गए और रहने लायक नहीं रहे।

गवर्नर कार्यालय ने बताया कि आग बुझाने के प्रयास हवा और जमीन पर जारी है, जिसमें छह विमान, 10 हेलीकॉप्टर, 75 वाहन और 200 कर्मचारी शामिल हैं।

बयान में आगे कहा गया है कि शनिवार शाम तक क्षेत्र में हवा की गति 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है, जिससे निवासियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है।

कोकेली, उत्तर-पश्चिमी प्रांतों कानक्काले और बुर्सा के साथ, पिछले महीने अत्यधिक गर्मी, कम आर्द्रता और तेज हवाओं के कारण जंगल की आग से जूझ रहा है।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

इजरायली नौसेना ने यमन की राजधानी पर किया बड़ा हमला, आईडीएफ बोला- सिखाया सबक

Read Next

ट्रंप ने जताई पुतिन और जेलेंस्की के साथ जल्द से जल्द त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन आयोजित करने की इच्छा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com