राहुल की ‘वोट अधिकार यात्रा’ में राजद और वामपंथी दल के नेता भी होंगे शामिल : अखिलेश प्रसाद सिंह

पटना । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 17 अगस्त से चुनावी राज्य बिहार में यात्रा की शुरुआत करेंगे। कांग्रेस पार्टी ने इस यात्रा को ‘वोट अधिकार यात्रा’ नाम दिया है। राहुल गांधी के नेतृत्व में 17 अगस्त को रोहतास जिले के सासाराम शहर से इस यात्रा की शुरुआत होगी। वहीं, कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि उनकी इस यात्रा में सहयोगी दल राजद और वामपंथी दलों के नेता भी शामिल होंगे।

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह यात्रा 17 अगस्त से शुरू होगी और एक सितंबर को इसका समापन होगा। यह यात्रा वोट बचाने की यात्रा है। देश ने देखा है कि किस तरह भाजपा और चुनाव आयोग का नेक्सस काम कर रहा है, यह समझा जा सकता है। जिंदा व्यक्तियों को मृत बताकर वोटर लिस्ट से नाम काट दिया गया।

भाजपा के द्वारा इस यात्रा को बांग्लादेशी घुसपैठिया बचाओ यात्रा कहने पर कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि भाजपा और क्या बोलेगी? उनकी और चुनाव आयोग की चोरी पकड़ी गई है, तो उनको तो यही बोलना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पानी और खून एक साथ नहीं बहने को लेकर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उनको रोका है क्या? उन्होंने खुद ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने सरेंडर किया।

बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में 17 अगस्त से रोहतास जिले के सासाराम शहर से ‘वोट अधिकार यात्रा’ की शुरुआत होगी। यह यात्रा बिहार के 23 जिलों से होकर गुजरेगी। इसमें कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजद नेता तेजस्वी यादव और बिहार में गठबंधन के सभी छह घटक दलों के नेता शामिल होंगे।

रोहतास से शुरू होने के बाद राहुल गांधी की यह यात्रा 18 अगस्त को औरंगाबाद, 19 अगस्त को गयाजी और नवादा पहुंचेगी, और 20 अगस्त को विश्राम होगा। अगले दिन 21 अगस्त को लखीसराय-शेखपुरा से यात्रा दोबारा शुरू होगी, जो 22 अगस्त को मुंगेर और भागलपुर, 23 अगस्त को कटिहार और 24 अगस्त को पूर्णिया और अररिया पहुंचेगी।

‘इंडिया’ ब्लॉक के नेता 25 अगस्त को विश्राम लेंगे और 26 अगस्त को सुपौल से अपनी यात्रा फिर से शुरू करेंगे। वे 27 अगस्त को दरभंगा और मुजफ्फरपुर, 28 अगस्त को सीतामढ़ी और मोतिहारी, 29 अगस्त को बेतिया, गोपालगंज और सीवान, और 30 अगस्त को छपरा और आरा पहुंचेंगे। 31 अगस्त को विश्राम होगा और 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में एक विशाल रैली के साथ इसका समापन होगा।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

बुनियादी बातों से ध्यान भटकाने के लिए घुसपैठ का उठाया जा मुद्दा: अधीर रंजन चौधरी

Read Next

एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल ने पीएम मोदी का वीडियो किया शेयर, स्वतंत्रता दिवस की दीं शुभकामनाएं

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com