‘तीनों आतंकियों को सिर में मारी गई गोली’, ऑपरेशन महादेव पर बोले अमित शाह

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को राज्यसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के दौरान ‘ऑपरेशन महादेव’ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने वाले तीन आतंकवादियों को ‘ऑपरेशन महादेव’ में ढेर किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को राज्यसभा में अपने संबोधन के दौरान कहा, “सोमवार को हमारे सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन महादेव को अंजाम दिया, जिसमें पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार तीन आतंकवादियों को ढेर किया गया। पीएम मोदी ने सेना को छूट दी और सेना ने ‘लश्कर-ए-तैयबा’ को छिन्न-भिन्न कर दिया। जिन लोगों ने आतंकी हमला किया, वे भी मारे गए और उनके आका भी ढेर कर दिए गए।”

उन्होंने आगे कहा, “‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘ऑपरेशन महादेव’ जब एक साथ होते हैं, तो यह दुनिया के सभी आतंकवादी हमलों में सबसे सटीक और त्वरित जवाब बन जाता है, जो पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत के सुरक्षाबलों ने दिया है। पहलगाम में आतंकियों ने जिन राइफलों का इस्तेमाल किया था, उन्हें बरामद किया गया। उनकी साइंटिफिक जांच की गई, और इसमें कोई शक नहीं है कि उन्हीं आतंकियों ने हमले को अंजाम दिया था। आतंकियों के पास से 44 कारतूस भी बरामद किए गए, जिनकी जांच की गई और उन्हीं का इस्तेमाल हमले में किया गया था। चेहरे की पहचान भी कैमरे से हुई है। आतंकियों के चेहरे का मिलान हो चुका है।”

अमित शाह ने राज्यसभा में बताया कि आतंकियों ने हमारे लोगों के सिर में गोली मारी। देश भर से लोगों के संदेश आए- ‘कृपया, शहीदों के परिजनों के लिए, इन आतंकियों के सिर में गोली मारी जाए’। संयोग देखिए, तीनों आतंकियों के एनकाउंटर के वक्त गोली सीधे सिर में ही लगी।

अमित शाह ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “कांग्रेसी कह रहे हैं कि ‘ऑपरेशन ‘महादेव’ का नाम धार्मिक है। क्या वे भूल गए हैं कि ‘हर हर महादेव’ तो शिवाजी महाराज की सेना का युद्ध घोष था? ‘हर हर महादेव’ बोलकर ही छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुगलों के खिलाफ स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी थी।”

उन्होंने आगे कहा, “पीएम मोदी की दूरदर्शिता के लिए बहुत-बहुत साधुवाद देना चाहता हूं। उनका बोला एक-एक शब्द आज सच हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि आतंकवादियों की बची-खुची जमीन भी मिट्टी में मिला देंगे, आज उनके ट्रेनिंग सेंटर और हेडक्वार्टर मिट्टी में मिलकर जमींदोज हो गए हैं।”

राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “इस सदन में खड़े होकर मैं वादा करता हूं कि जम्मू-कश्मीर आतंकवाद से मुक्त होगा। यह नरेंद्र मोदी सरकार का संकल्प है।”

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

‘डी54’ मेकर्स ने जारी की धनुष की नई फोटो, फोन बूथ पर नजर आए अभिनेता

Read Next

आतंकी हमारे देश में कैसे आए और किसकी गलती थी : आनंद दुबे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com