कांग्रेस को स्वतंत्र होकर अकेले चुनाव लड़ना चाहिए : जीतन राम मांझी

पटना । कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के कांग्रेस के कार्यकाल में जातीय जनगणना नहीं कराए जाने को लेकर गलती मानने को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि जो गलती मान ले, उसे माफी दी जाना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस को स्वतंत्र होकर अकेले चुनाव लड़ने की भी सलाह दी।

पटना में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि महागठबंधन में जितने दल हैं, वे लोग एससी के प्रति सही रवैया नहीं रख रहे हैं। अगर ऐसे लोगों के साथ कांग्रेस है, तो यह सही नहीं है। कांग्रेस को भले एक सीट नहीं मिले, लेकिन कांग्रेस को स्वतंत्र होकर अकेले चुनाव लड़ना चाहिए। हो सकता है एक-दो बार उन्हें नुकसान हो, लेकिन बाद में बिहार की जनता उन्हें आगे बढ़ाएगी।

उन्होंने कहा कि महागठबंधन के अन्य दलों जहां रहेंगे, दलित और अति पिछड़े उनके खिलाफ जाएंगे। कांग्रेस अगर अच्छा करना चाहती है, तो उसे इंडी गठबंधन को छोड़ देना चाहिए।

उन्होंने पत्रकार पेंशन की राशि बढ़ाए जाने को लेकर प्रसन्नता जताते हुए इसे अच्छा कदम बताया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पहले ही यह निर्णय लिया था, उसे आज आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरा कर दिया। यह बड़ी खुशी की बात है। बिहार में अपराध को लेकर सहयोगी दल के नेता चिराग पासवान द्वारा सवाल उठाए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि चिराग पासवान को मौजूदा एनडीए सरकार के ऊपर कोई टिप्पणी करने से पहले 2005 के पहले के दौर का अध्ययन कर लेना चाहिए। 2005 के पहले अपराधी अपराध करने के बाद सीएम हाउस में जाकर समझौता कर लिया करते थे।

उन्होंने कहा, “मुझे इस बात की खुशी है कि मैं एक ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं, जो अपराध और अपराधियों के साथ कोई समझौता नहीं करती। अपराधी भले ही घटना को अंजाम दें, लेकिन वे सलाखों के पीछे भी जाते हैं।”

मांझी ने कहा कि चिराग जो बातें कह रहे हैं, वह एनडीए के सहयोगी होने के नाते उचित नहीं है। उन्हें अपनी बात एनडीए की बैठक में रखनी चाहिए। सीट शेयरिंग को लेकर इस तरह का दबाव बनाना सही नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एनडीए में जिसकी जितनी ताकत होगी, उतनी सीट उसे मिल जाएगी। उनकी पार्टी की तरफ से सीट बंटवारे को लेकर कोई डिमांड नहीं है।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

यूपी : धर्मांतरण केस में छांगुर के भतीजे के ठिकानों पर चला बुलडोजर

Read Next

ट्यूरिंग पुरस्कार विजेता रॉबर्ट टार्जन के साथ सीएमजी का विशेष साक्षात्कार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com