बड़ी जिम्मेदारी पर उज्ज्वल निकम बोले- पीएम मोदी का आया था कॉल, बेटे अनिकेत ने कहा- संसद में भी दिलाएंगे न्याय

मुंबई । प्रख्यात वकील और 26/11 मुंबई आतंकी हमले के विशेष लोक अभियोजक उज्ज्वल निकम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए नामित किया है। इस नियुक्ति को निकम ने अपने लिए गर्व और जिम्मेदारी का क्षण बताया। वहीं उनके बेटे अनिकेत निकम ने कहा कि उनके पिता संसद में भी उसी तरह लोगों को न्याय दिलाने के लिए काम करेंगे, जैसा उन्होंने वकालत में किया।

उज्ज्वल निकम ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि यह उनके जीवन का एक नया अध्याय है और वह देश की सेवा के लिए पहले से भी अधिक समर्पित रहेंगे। निकम ने अपनी यात्रा को साझा करते हुए बताया कि कैसे एक छोटे से शहर जलगांव से शुरू हुआ उनका सफर मुंबई के कई हाई-प्रोफाइल केस तक पहुंचा और अब संसद के उच्च सदन तक जा पहुंचा।

उज्ज्वल निकम ने अपनी नियुक्ति की जानकारी मिलने के बारे में बताया कि 12 जुलाई (शनिवार) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन किया। पीएम ने मजाकिया अंदाज में पूछा, “मैं मराठी में बोलूं या हिंदी में?” इस पर निकम हंस पड़े। पीएम ने मराठी में बताया कि राष्ट्रपति उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी देना चाहती हैं।” निकम ने तुरंत हामी भर दी और राष्ट्रपति, पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आभार जताया।

उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र की जनता ने मुझे हमेशा प्यार दिया, अब मैं पूरे देश का प्रेम हासिल करने की कोशिश करूंगा।”

निकम ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि वे जलगांव जिले से हैं, जहां उन्होंने वकालत शुरू की थी। 1993 में पहली बार मुंबई आए, जहां उन्हें शहर और कोर्ट की कार्यप्रणाली की जानकारी नहीं थी।

2013 से उन्होंने 26/11 मुंबई हमले, 1993 बम विस्फोट और गेटवे ऑफ इंडिया बम विस्फोट जैसे बड़े मामलों में अभियोजन का नेतृत्व किया।

निकम ने कहा, “महाराष्ट्र की जनता का विश्वास और मेरे परिवार का समर्थन मेरी सबसे बड़ी ताकत रही। मेरी पत्नी, बेटा अनिकेत, बहू पूजा और बेटी-दामाद ने हर कदम पर मेरा साथ दिया।”

उज्ज्वल निकम के बेटे अनिकेत निकम ने भी इस नियुक्ति पर खुशी जताई। उन्होंने आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा, “पिछले 45 सालों से मेरे पिता लोगों को न्याय दिलाने के लिए अथक मेहनत कर रहे हैं। सुबह 4 बजे उठकर केस की तैयारी करना, एक जिले से दूसरे जिले में जाना। यह उनकी मेहनत का नतीजा है।”

अनिकेत ने विश्वास जताया कि उनके पिता संसद में भी उसी तरह लोगों को न्याय दिलाने के लिए काम करेंगे, जैसा उन्होंने वकालत में किया। उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी और सीएम फडणवीस का आभार जताया।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

बांग्लादेश में ‘चुनाव से पहले सुधार’ की दलील को बीएनपी ने खारिज किया, जल्द चुनाव कराने की मांग दोहराई

Read Next

ऑस्ट्रेलियाई हवाई अड्डे पर 32 किलोग्राम ड्रग्स के साथ दो फ्रांसीसी महिलाएं गिरफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com