सेक्युलरिज्म और सोशलिज्म देश को जोड़ते हैं : अबू आजमी

मुंबई । महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अबू आसिम आजमी का मानना है कि सेक्युलरिज्म और सोशलिज्म देश को जोड़ते हैं। अबू आजमी का यह बयान उस वक्त आया है जब आरएसएस महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने गुरुवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना में ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्दों की समीक्षा की मांग की है।

अबू आजमी ने शुक्रवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने कहा कि जो लोग इस देश को एक रंग में रंगना चाहते हैं, वे संविधान को नहीं बदल सकते। वे संविधान की दीवारों से मजबूत ईंटें हटाकर उसे कमजोर करना चाहते हैं। धर्मनिरपेक्षता संविधान का एक मजबूत हिस्सा है। आज अल्पसंख्यक समुदाय के कई लोग जेल में हैं और उन्हें जमानत नहीं मिल रही है।

सपा नेता ने धर्म के आधार पर देश में हो रही राजनीति का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में कुछ लोग धर्म के नाम पर राजनीति करना चाहते हैं। उन्हें हिंदू राष्ट्र बनाने में समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता से परेशानी हो रही है। अगर वे इसे हटा देंगे तो देश टूट जाएगा। इस शब्द ने सभी को एक साथ रखा है। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि संविधान में सेक्युलरिज्म और सोशलिज्म एक मुख्य चीज है और इसे हटाया नहीं जा सकता है।

अबू आजमी ने दावा किया है कि इस तरह की मांगों से एक चीज तो स्पष्ट होती है कि वे लोग चाहते हैं कि देश में सिर्फ एक ही कौम का राज होना चाहिए, बाकी लोगों को दरकिनार करना चाहते हैं। ये सभी लोग संविधान की मजबूत दीवार को तोड़कर हिन्दुत्व लाना चाहते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मैं देश से कहना चाहता हूं कि अगर धर्मनिरपेक्षता शब्द हट जाएगा तो संविधान की दीवार टूट जाएगी। देश में कोहराम मच जाएगा। देश को जोड़ने की कोशिश होनी चाहिए, तोड़ने की नहीं। देश में ऐसी चीजों को आगे बढ़ाने की जरूरत है जिससे देश का भविष्य शानदार हो। सेक्युलरिज्म और सोशलिज्म देश को जोड़ते हैं। जो भी लोग देश के संविधान को मानते हैं उन्हें भी विरोध करना चाहिए।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

राहुल गांधी की आदत है चुनाव आयोग के खिलाफ झूठा बयान देने की : एकनाथ शिंदे

Read Next

ममता बनर्जी के पापों का घड़ा भर चुका है, बंगाल से टीएमसी सरकार जाने वाली है : दिलीप जायसवाल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com