आपातकाल सिर्फ राजनीतिक स्‍वार्थ के लिए लागू किया गया था : प्रकाश जावड़ेकर

पुणे । भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि इमरजेंसी लागू करना लोकतंत्र को नष्ट करने का प्रयास था। उन्‍होंने आगे कहा कि 1975 में इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की तत्कालीन सरकार द्वारा देश में आपातकाल सिर्फ राजनीतिक स्‍वार्थ के लिए लागू किया गया था।

भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, “आपातकाल लागू करना मूल रूप से कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र को नष्ट करने का प्रयास था, वह केवल अपनी सत्ता बचाना चाहते थे। देश के सामने कोई वास्तविक संकट नहीं था, संकट केवल कांग्रेस के शासन का था।”

उन्‍होंने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्हें (इंदिरा गांधी को) चुनाव के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था, यह आपातकाल लगाने का एक बड़ा कारण था। इसके अलावा, कांग्रेस गुजरात में चुनाव हार चुकी थी और देशभर में एक विशाल जनआंदोलन चल रहा था। सत्‍ता हाथ से जाने के डर से इंदिरा गांधी ने आपातकाल की घोषणा कर दी। यह फैसला देश को बचाने के लिए नहीं सिर्फ राजनीतिक स्वार्थ और अपनी कुर्सी बचाने के लिए लिया गया था।

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, कांग्रेस की वही मानसिकता आज भी कायम है। 150 साल के आजादी के संघर्ष के बाद भीमराव आंबेडकर ने संविधान लिखकर हमारे देश को एक स्‍वरूप दिया। उस संविधान को कांग्रेस ने तोड़ने-मरोड़ने का काम किया है। आपातकाल के खिलाफ लड़ने वालों ने दोबारा से संविधान को स्‍थापित किया, जिसमें आरएसएस की भी महत्‍वपूर्ण भूमिका थी। आपातकाल के दौरान देश की जनता पर अत्‍याचार किया गया, सरकार से कोई सवाल नहीं कर सकता था। इसलिए 25 जून को हम संविधान हत्‍या दिवस मनाते हैं।

वहीं, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, “यह इंदिरा गांधी ही थीं, जिन्होंने संविधान की धज्जियां उड़ाईं, क्योंकि संविधान में आपातकाल का कोई प्रावधान नहीं था। अपना संविधान लोकतंत्र पर आधारित है और आपातकाल तानाशाही है। भारत का संविधान सभी जाति धर्म के लोगों को न्‍याय देने वाला है। इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी के दौरान विपक्षी दलों के नेताओं को साल भर के लिए जेल में डाल दिया था। इसीलिए पीएम मोदी ने 25 जून को ‘काला दिवस’ कहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में आज लोकतंत्र मजबूत हो रहा है।”

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

‘नशा निषेध दिवस’ लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने का दिन

Read Next

भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्कर गिरफ्तार, 2.43 करोड़ मूल्य का सोना जब्त

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com