इजरायल और ईरान के बीच तनाव के बाद घोषित युद्धविराम अप्रत्याशित नहीं: कोब्बी शोशनी

मुंबई । इजरायल के महावाणिज्यदूत कोब्बी शोशनी ने ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष विराम को मध्य पूर्व के लिए “टर्निंग पॉइंट” बताया। उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ हाल ही में इजरायल-अमेरिकी संयुक्त अभियान “बेहद सफल” रहा और इसने तेहरान पर बहुत दबाव डाला है।

मुंबई में आईएएनएस से बात करते हुए शोशनी ने कहा, “यह एक शानदार अभियान था जिसे इजरायल ने ईरान के खिलाफ शुरू किया, इसमें अमेरिका का भी कुछ सहयोग था। ईरान दबाव में था और मुझे इतनी जल्दी युद्धविराम होने पर कोई हैरानी भी नहीं है।”

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा युद्धविराम विराम की घोषणा के तुरंत बाद ईरान ने कहा कि अगर इजरायल भी ऐसा ही करता है तो वह हमले रोक देगा।

शोशनी ने कहा कि अब जबकि शांति व्यवस्था धीरे-धीरे कायम हो रही है, तो दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि “कई निर्दोष लोगों की जान जा चुकी है।”

ईरान की ओर से हाल ही में हुए हमलों पर उन्होंने कहा, “इजरायल पर हाल ही में किया गया हमला बहुत क्रूर था। चार निर्दोष लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए। बीरशेबा शहर में कुछ बुनियादी ढांचे का नुकसान हुआ है। लेकिन, मध्य-पूर्व में यह एक आम बात है। आखिरी क्षणों में, आपको अपनी ताकत दिखानी पड़ती है।”

ईरान ने हाल ही में कतर में एक अमेरिकी हवाई अड्डे पर मिसाइल हमला किया। शोशनी का कहना है कि यह हमला ईरान की ताकत दिखाने के लिए किया गया था। उन्होंने कहा, “यह हमला सोच-समझकर और अच्छी तरह से योजनाबद्ध था। इसका एक मकसद अपनी शक्ति दिखाना भी था।”

शोशनी ने कहा कि लोग इस घटना को हल्के में ले रहे हैं, लेकिन इसका असर बहुत दूरगामी हो सकता है। यह हमला मध्य पूर्व की राजनीति को पूरी तरह से बदल सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि अब सऊदी अरब और शायद कुछ और देशों के साथ शांति की कोशिशों में प्रगति देखी जा सकती है।

शोशनी ने ईरान, सीरिया, गाजा और लेबनान में हिजबुल्लाह को शामिल करते हुए उन्हें “दुष्ट धुरी” कहा और उनकी कड़ी आलोचना की।

उन्होंने कहा, “ईरान की सरकार और उसके सहयोगी देशों के साथ जो कुछ हो रहा है, वह बहुत अहम है। हम इतिहास के एक निर्णायक मोड़ पर खड़े हैं।”

हालांकि अभी युद्धविराम जारी है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह क्षेत्र एक अहम बदलाव के दौर में है। यहां नए रिश्ते बन सकते हैं और पूरे इलाके की राजनीति बदल सकती है।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

हमारी सबसे परिवर्तनकारी परियोजना धारावी में जल्द पेश की जा रही है : गौतम अदाणी

Read Next

सीएम फडणवीस का राहुल को दो टूक जवाब, कहा- ‘कब तक हवा में तीर चलाते रहोगे’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com