यूपी एटीएस ने पाकिस्तान के ‘एजेंट’ को किया गिरफ्तार, दिल्ली में स्क्रैप का करता था काम

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश एंटी टेररिज़्म स्क्वॉड (एटीएस) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान प्रायोजित राष्ट्रविरोधी संगठन से जुड़कर भारत के खिलाफ कार्य करने और पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक व्यक्ति मोहम्मद हारुन को गिरफ्तार किया है।

अभियुक्त मोहम्मद हारुन दिल्ली के सीलमपुर इलाके का निवासी है और स्क्रैप का काम करता है। आरोपी पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत मुजम्मल हुसैन के साथ मिलकर वीजा दिलवाने के नाम पर अवैध रूप से धन वसूल रहा था।

एटीएस को मिली गुप्त जानकारी के अनुसार, हारुन और हुसैन ने पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा जानकारी साझा की और भारत की आंतरिक सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया।

हारुन ने मुजम्मल हुसैन के साथ मिलकर कई बैंक खातों के जरिए वीजा प्राप्त करने वाले लोगों से पैसे जमा करवाए और इस धन को देशविरोधी गतिविधियों में इस्तेमाल किया।

पूछताछ में यह सामने आया कि हारुन की पाकिस्तान में रिश्तेदारी थी, जिसके चलते वह पाकिस्तान जाने के दौरान मुजम्मल हुसैन के संपर्क में आया। इसके बाद, हुसैन ने हारुन से कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की और उन्हें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के लिए उपयोग करने के लिए भेजा।

पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत मुजम्मल हुसैन को भारत सरकार ने “पर्सन नॉन ग्राटा” घोषित कर दिया है और उसे देश छोड़ने का आदेश दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद हारुन के पास से 2 मोबाइल फोन और 16,900 रुपए नकद बरामद हुए हैं। एटीएस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले यूपी एटीएस ने वाराणसी से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के नवापुरा स्थित हनुमान फाटक इलाके में की गई।

गिरफ्तार युवक का नाम मोहम्मद तुफैल है, जो स्थानीय निवासी है। एटीएस की जांच में सामने आया है कि तुफैल पाकिस्तान के प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक के लिए काम करता था।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं: सीएम योगी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्नि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी शासकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों, जिला...

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

admin

Read Previous

राघव चड्ढा ने ऋषि सुनक और टोनी एबॉट के साथ शेयर की तस्वीर, कहा- ‘हर रोज ऐसा नहीं होता’

Read Next

झारखंड में कोविड-19 को लेकर अलर्ट, अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com