‘ठग लाइफ’ का आइडिया कमल हासन से आया, मणि रत्नम ने बताया

मुंबई । फिल्म निर्माता मणि रत्नम ने हाल ही में अपनी नई फिल्म ‘ठग लाइफ’ के बारे में बात की और खुलासा किया कि इसका विचार उन्हें दिग्गज अभिनेता कमल हासन से आया था। उन्होंने ही इस फिल्म की शुरुआत के लिए प्रेरित किया था।

मणि रत्नम ने हाल ही में मीडिया से एक बातचीत के दौरान बताया कि फिल्म में कमल हासन का योगदान ‘ठग लाइफ’ के विचार को बनाने में बेहद अहम था।

मुंबई में फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के दौरान जब उनसे पूछा गया कि ‘ठग लाइफ’ का आइडिया कैसे आया, तो मणि रत्नम ने कहा कि पहले उनके दिमाग में कमल हासन का ख्याल आया, और फिर उसी से प्रेरित होकर ‘ठग लाइफ’ की कहानी का विचार आया। यह वहीं से शुरू हुआ।”

मणि रत्नम ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, ”मुझे लगता है कि फिल्म का पैमाना कहानी के हिसाब से तय होता है। जो कुछ भी कहानी की जरूरत होती है, वही हम करते हैं और जब सही कास्ट और क्रू टीम होती है, तो यह हमेशा मजेदार होता है और निर्देशक का काम आसान हो जाता है। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे सबसे बेहतरीन लोग मिले। यह मेरे लिए शानदार अनुभव रहा है।”

वहीं कमल हासन ने कहा, ”सबसे रोमांचक बात मणि रत्नम के साथ काम करना था, बाकी सारी चीजें अपने आप होती चली गईं।”

कमल हासन ने मणि रत्नम के बारे में बात करते हुए कहा, “हम दोनों एक ही इलाके में रहते थे। मैं उन्हें एक दोस्त के रूप में देखता था। मुझे नहीं पता था कि वह फिल्मी परिवार से हैं। वह एक आम इंसान थे, और मुझे उनका बोलने का तरीका बहुत पसंद था। हम दोस्त बने, और हमारा दोस्तों का एक ग्रुप भी था। हम कोई गपशप नहीं करते थे, बस सिर्फ और सिर्फ सिनेमा के बारे में बात करते थे। यहीं से हमारी शुरुआत हुई। हम सभी किसी भी सेट पर जाकर किसी भी अभिनेता या निर्देशक को काम करते हुए देखना पसंद करते थे।”

‘ठग लाइफ’ की टीम मुंबई में पहली बार एक खास मीडिया इवेंट के लिए एक साथ आई, जहां फिल्म को प्रमोट किया गया। इस मौके पर कमल हासन, मणि रत्नम, और ए. आर. रहमान एक साथ आए। इनके साथ सिलंबरसन टीआर, त्रिशा कृष्णन, अभिरामी और अशोक सेल्वन भी नजर आए। सभी ने मीडिया से बातचीत की और फिल्म के बारे में चर्चा की।

‘ठग लाइफ’ फिल्म 5 जून 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

–आईएएनएस

जिस फिल्म के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड, उसकी ही वजह से कंगना रनौत ने झेला था डिप्रेशन

मुंबई । बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत की गूंज आज सिनेमाई पर्दे से लेकर देश की संसद तक सुनाई देती है। एक बहुमुखी अभिनेत्री के साथ-साथ कंगना अब एक सजग...

तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स में रश्मिका का जलवा, राज्य स्तर का सम्मान पाकर हुईं भावुक

मुंबई । अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने तेलुगु फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' के लिए 'तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स' में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार अपने नाम किया। शुक्रवार को अभिनेत्री ने अवॉर्ड मिलने...

‘बाहर निकलना सिर्फ एक भ्रम है’, कार्तिक सुब्बाराज ने जारी किया ‘गेम प्ले’ का फर्स्ट पोस्टर

चेन्नई । दक्षिण भारतीय सिनेमा में थ्रिलर और क्राइम-बेस्ड फिल्मों को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच फिल्म 'गेम प्ले' काफी सुर्खियों में है, जो अपने अलग...

‘त्रिकाल’ 24 अप्रैल को हो सकती है रिलीज, बुराई के खिलाफ जंग लड़ते दिखेंगे महेंद्रन और श्रद्धा दास

चेन्नई । दक्षिण भारतीय सिनेमा में स्पिरिचुअल और सुपरनैचुरल कहानियों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। जब इन कहानियों में थ्रिल, रहस्य और इमोशन का मिश्रण होता है,...

कोर्ट ने राजपाल यादव से पैसा लौटाने को कहा, अगली सुनवाई 1 अप्रैल को

नई दिल्ली । चेक बाउंस मामले में फंसे बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की अंतरिम जमानत की अवधि खत्म होने के दिन दिल्ली हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। इस दौरान...

गंदे इशारे, महिलाओं का अपमान और फूहड़ता… ‘मैनिएक’ से ‘चुनर सरके’ तक, जब गानों में पार हुईं अश्लीलता की हदें

मुंबई । बॉलीवुड और इंडिपेंडेंट म्यूजिक में अश्लील बोल, महिलाओं का अपमान और ऑब्जेक्टिफिकेशन के आरोप लगातार लगते रहे हैं। हाल के वर्षों में कई गाने विवादों में घिरे, जहां...

रणवीर सिंह ने बचाई ‘धुरंधर 2’ के एक्टर की जान? चोट लगने पर सुनाया दीपिका पादुकोण का किस्सा

मुंबई । अभिनेता विक्रम भांबरी जल्द ही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर 2' में नजर आएंगे। अभिनेता ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत में शूटिंग के दौरान हुए एक दिल छू लेने...

भारत के स्वर्ण युग की शुरुआत की कहानी दिखाएगी ‘स्वयंभू’ : डायरेक्टर भरत कृष्णमाचारी

मुंबई । भारतीय सिनेमा में इन दिनों पीरियड ड्रामा का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में डायरेक्टर भरत कृष्णमाचारी फिल्म 'स्वयंभू' लेकर आ रहे हैं, जो पहले...

यूएई में हिरासत में मेजर विक्रांत ने बहन सेलिना जेटली से संपर्क से किया इनकार, दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका का किया निपटारा

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली द्वारा दायर उस याचिका का अब निपटारा हो गया है, जिसमें उन्होंने यूएई में हिरासत में रखे गए अपने भाई मेजर विक्रांत जेटली...

अजय देवगन ने ‘रेड’ के 8 साल पूरे होने का मनाया जश्न

मुंबई । मनोरंजन जगत में अक्सर असली घटनाओं पर फिल्में बनाई जाती हैं ताकि दर्शक उन सच्ची घटनाओं को जान सकें, जो अक्सर सरकारी दफ्तरों की फाइलों में दबी रहती...

‘किशन कन्हैया’ के रिलीज को 36 साल हुए पूरे, शिल्पा शिरोडकर बोलीं- ‘ऐसा लगता है जैसे यह कल की ही बात हो’

मुंबई । सिनेमा में कुछ ऐसी फिल्में होती हैं जो सालों बीत जाने के बाद भी दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए रखती हैं। इन फिल्मों को कई...

पहली फिल्म साइन करने का शिल्पा शिरोडकर को हुआ था पछतावा, रिलीज के बाद भी मिली थी नकारात्मक प्रतिक्रिया

मुंबई । बड़े पर्दे पर चमकने का सपना लिए मायानगरी मुंबई में हजारों लोग आते हैं, और कुछ हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बना पाते हैं और कुछ नहीं। अभिनेता...

admin

Read Previous

नेशनल हेराल्ड केस: राउज एवेन्यू कोर्ट में 2 से 8 जुलाई तक रोज होगी सुनवाई

Read Next

‘आपके अधूरे सपनों को साकार करना ही मेरा संकल्प है’, राजीव गांधी को याद कर राहुल गांधी ने शेयर किया भावुक पोस्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com