‘आतंकिस्तान’ है पाकिस्तान, विश्व स्तर पर करेंगे साबित : सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल सदस्य

नई दिल्ली । जेडीयू सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में पहला सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आज जापान के लिए रवाना होगा। यह प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के खिलाफ भारत के वैश्विक कूटनीतिक अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य वैश्विक मंच पर आतंकवाद के प्रायोजक के रूप में पाकिस्तान की भूमिका को उजागर करना है।

झा के नेतृत्व वाले इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल भाजपा सांसद बृज लाल ने कहा, “यह प्रतिनिधिमंडल बहुत प्रभाव डालेगा। पाकिस्तान पहले से ही आतंकवाद का गढ़ है और हम इसे साबित करेंगे। पिछले 35 वर्षों से पाकिस्तान लगातार भारत में आतंकवादी गतिविधियों को प्रायोजित कर रहा है।”

भाजपा सांसद हेमांग जोशी ने एकजुटता पर जोर देते हुए कहा, “आज हमारा सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल एकजुट ‘टीम इंडिया’ के रूप में दुनिया के विभिन्न देशों में जा रहा है। हम भारत का पक्ष रखेंगे और पाकिस्तान के आतंकवाद समर्थन को वैश्विक मंच पर उजागर करेंगे।”

सीपीआई(एम) सांसद जॉन ब्रिटास ने मिशन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “हम अब जापान जा रहे हैं, इसके बाद दक्षिण कोरिया, फिर इंडोनेशिया और मलेशिया जाएंगे। यह एक जनसंपर्क कार्यक्रम है, जिसका मकसद भारत की चिंताओं को व्यक्त करना और आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक समर्थन जुटाना है। हमें भरोसा है कि हम आतंकवाद पर देश के विचारों को प्रभावी ढंग से पेश कर पाएंगे।”

इसके अलावा, शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में एक और प्रतिनिधिमंडल यूएई, कांगो, सिएरा लियोन और लाइबेरिया का दौरा करेगा। साथ ही डीएमके सांसद कनिमोई के नेतृत्व में एक तीसरा समूह गुरुवार को रूस, स्लोवेनिया, ग्रीस, लातविया और स्पेन के लिए रवाना होगा।

ये सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ भारतीय राजनयिकों के समर्थन से काम कर रहे हैं और इन्हें पाकिस्तान की आतंकवाद में संलिप्तता के ठोस सबूत पेश करने का जिम्मा सौंपा गया है। यह अभियान 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शुरू हुआ, जिसके बाद भारतीय बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया और युद्धविराम की घोषणा की।

भारत सात प्रतिनिधिमंडलों को 25 देशों में भेज रहा है, जिनमें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य भी शामिल हैं, ताकि आतंकवाद के प्रति अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराते हुए वैश्विक सहमति बनाई जा सके।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

सीएम धामी ने मदरसों के सिलेबस में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को शामिल करने के फैसले का किया स्‍वागत

Read Next

बिहार के सभी प्रखंडों में बनेगा कोल्ड स्टोरेज और गोदाम : सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com