सऊदी अरब को एआई और क्लाउड में ग्लोबल पावरहाउस बनाएगा एनवीडिया, हुमेन के साथ की साझेदारी

नई दिल्ली । ग्राफिक चिप दिग्गज कंपनी एनवीडिया ने सऊदी अरब को एआई, क्लाउड और एंटरप्राइज कंप्यूटिंग, डिजिटल ट्विन्स और रोबोटिक्स में ग्लोबल पावरहाउस में बदलने के लिए ‘हुमेन’ के साथ साझेदारी की घोषणा की है।

सऊदी अरब के पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड (पीआईएफ) की नई फुल एआई वैल्यू चेन सहायक कंपनी ‘हुमेन’ ने एआई कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में दुनिया की अग्रणी कंपनी एनवीडिया के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विकास को आगे बढ़ाया जाएगा।

एक बयान में कहा गया है कि दोनों कंपनियां सऊदी अरब को एआई, जीपीयू क्लाउड कंप्यूटिंग और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में ग्लोबल लीडर के रूप में स्थापित करने के लिए एनवीडिया प्लेटफॉर्म और विशेषज्ञता का लाभ उठाएंगी, ताकि दुनिया भर में इनोवेशन और विकास को बढ़ावा दिया जा सके।

एनवीडिया के संस्थापक और सीईओ जेन्सेन हुआंग ने कहा, “बिजली और इंटरनेट की तरह एआई भी हर देश के लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर है। हुमेन के साथ मिलकर हम सऊदी अरब के लोगों और कंपनियों के लिए एआई इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कर रहे हैं।”

हुमेन सऊदी अरब में एआई फैक्ट्रियों के निर्माण के लिए एक बड़ा निवेश कर रहा है, जिसकी अनुमानित क्षमता 500 मेगावाट तक है, जो अगले पांच वर्षों में एनवीडिया सबसे एडवांस्ड लाखों जीपीयू से संचालित होगी।

डेप्लॉयमेंट का पहला चरण एनवीडिया इनफिनिबैंड नेटवर्किंग के साथ 18,000 एनवीडिया जीबी300 ग्रेस ब्लैकवेल एआई सुपरकंप्यूटर होगा।

कंपनियों ने कहा कि ये हाइपरस्केल एआई डेटा सेंटर बड़े पैमाने पर सर्वश्रेष्ठ एआई मॉडल को प्रशिक्षित करने और तैनात करने के लिए एक सुरक्षित फाउंडेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करेगा, जिससे सऊदी अरब और दुनिया भर में उद्योगों को इनोवेशन और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में तेजी लाने में मदद मिलेगी।

हुमेन के सीईओ तारिक अमीन ने कहा, “एनवीडिया के साथ हमारी साझेदारी एआई और एडवांस्ड डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में अग्रणी होने की किंगडम की महत्वाकांक्षाओं को साकार करने की दिशा में एक साहसिक कदम है।”

उन्होंने आगे कहा, “साथ मिलकर हम इंटेलिजेंट टेक्नोलॉजी और सशक्त लोगों द्वारा संचालित भविष्य को आकार देने के लिए क्षमता, योग्यता और नए वैश्विक रूप से सक्षम समुदाय का निर्माण कर रहे हैं।”

–आईएएनएस

गुजरात दक्षिण कोरियाई तकनीक का इस्तेमाल करके बनाएगा रबर डैम

छोटा उदयपुर/तापी । गुजरात, दक्षिण कोरिया की रबर ब्लैडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अपने पहले दो एयर-फिल्ड रबर डैम बनाने जा रहा है। इन प्रोजेक्ट्स से छोटा उदयपुर और तापी...

एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने पेट्राको के साथ रणनीतिक साझेदारी को रिन्यू किया

स्टैनलो (यूके) | एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने कहा कि उसने एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन फ्यूल्स और पेट्राको ऑयल कंपनी एसए के बीच 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर की क्रूड सुविधा को सफलतापूर्वक...

एआई के लिए ऊर्जा सबसे बड़ी चुनौती: ब्लैकरॉक सीईओ

वॉशिंगटन | ब्लैकरॉक के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी लैरी फिंक ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए सबसे बड़ी बाधा अब एडवांस्ड कंप्यूटर चिप्स नहीं, बल्कि बिजली की...

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट के चलते शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह तेजी, निफ्टी-सेंसेक्स ने दर्ज की 0.8 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त

मुंबई । कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट और वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में राहत मिलने की उम्मीदों के चलते भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़त...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

टैक्स और कस्टम ड्यूटी में बदलाव और वैश्विक स्तर पर अस्थिरता से 2026 की दूसरी छमाही निर्धारित होगी बुलियन की चाल

नई दिल्ली । वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में टैक्स में बदलाव, कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी और दुनिया भर में भू-राजनीतिक तनाव बुलियन की कीमतों को तय करने वाले मुख्य...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने कहा- अतिरिक्त बचत करने में मिलेगी मदद

अहमदाबाद । नायरा एनर्जी की ओर से बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 5 रुपए और 3 रुपए की कटौती पर लोगों ने कहा कि इससे बढ़ती महंगाई के...

कैबिनेट ने द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने के लिए 6,969.67 करोड़ रुपए के टनल प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने बुधवार को एनएच-148एई पर 6 लेन की रोड़ टनल को मंजूरी दे दी है। इसके...

वित्त मंत्री सीतारमण ने की फ्रांस दौरे की शुरुआत, आर्थिक और निवेश संबंधों को नई मजबूती देने पर रहेगा फोकस

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को फ्रांस के आधिकारिक दौरे की शुरुआत की, जहां वह भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक...

admin

Read Previous

भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था

Read Next

मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर का मुनाफा वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में 20 प्रतिशत घटा, खर्च में हुई बढ़ोतरी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com