मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर का मुनाफा वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में 20 प्रतिशत घटा, खर्च में हुई बढ़ोतरी

मुंबई । अमीरा शाह के नेतृत्व वाली डायग्नोस्टिक्स चेन मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर के कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफे में वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में 19.96 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ कंपनी के खर्च में भी बढ़ोतरी हुई है।

मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर ने अपनी स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि वित्त वर्ष 25 की जनवरी-मार्च अवधि में कंपनी का मुनाफा कम होकर 29.23 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 36.52 करोड़ रुपए था।

हालांकि, कंपनी के मुनाफे में कमी दर्ज की गई है, लेकिन आय में बढ़ोतरी हुई है। वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में कंपनी की आय 4.13 प्रतिशत बढ़कर 345.29 करोड़ रुपए हो गई है, जो पिछले साल समान अवधि में 331 करोड़ रुपए पर थी।

वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में अधिक ऑपरेटिंग लागत के कारण मुनाफे पर दबाव देखा गया है। मार्च तिमाही के दौरान कुल व्यय सालाना आधार पर 11.74 प्रतिशत बढ़कर 316.21 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 283 करोड़ रुपए था।

इसके अलावा मार्च तिमाही में कंपनी की मटेरियल खपत की लागत 6.62 प्रतिशत बढ़कर 71.53 करोड़ रुपए और कर्मचारी खर्च 15.01 प्रतिशत बढ़कर 82.19 करोड़ रुपए हो गया है।

पूरे वित्त वर्ष 25 के लिए मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर का शुद्ध मुनाफा बढ़कर 146 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि वित्त वर्ष 24 में 128 करोड़ रुपए पर था।

मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर की चेयरपर्सन और पूर्णकालिक निदेशक शाह ने कहा कि कंपनी लगातार अपने लेबोरेटरी नेटवर्क, टेक्नोलॉजी और टैलेंट पर निवेश करना जारी रखे हुए है।

उन्होंने आगे कहा कि चुनौतीपूर्ण माहौल में भी कंपनी ग्राहकों को आकर्षित करने में कामयाब और ऑपरेशनल दक्षता बनी हुई है।

शाह ने बताया कि कंपनी बीटूसी सेगमेंट में अपने विस्तार पर ध्यान केंद्रित कर रही है और इससे अगले ग्रोथ बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर का शेयर 5.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,615 रुपए पर था।

—आईएएनएस

गुजरात दक्षिण कोरियाई तकनीक का इस्तेमाल करके बनाएगा रबर डैम

छोटा उदयपुर/तापी । गुजरात, दक्षिण कोरिया की रबर ब्लैडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अपने पहले दो एयर-फिल्ड रबर डैम बनाने जा रहा है। इन प्रोजेक्ट्स से छोटा उदयपुर और तापी...

एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने पेट्राको के साथ रणनीतिक साझेदारी को रिन्यू किया

स्टैनलो (यूके) | एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने कहा कि उसने एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन फ्यूल्स और पेट्राको ऑयल कंपनी एसए के बीच 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर की क्रूड सुविधा को सफलतापूर्वक...

एआई के लिए ऊर्जा सबसे बड़ी चुनौती: ब्लैकरॉक सीईओ

वॉशिंगटन | ब्लैकरॉक के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी लैरी फिंक ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए सबसे बड़ी बाधा अब एडवांस्ड कंप्यूटर चिप्स नहीं, बल्कि बिजली की...

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट के चलते शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह तेजी, निफ्टी-सेंसेक्स ने दर्ज की 0.8 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त

मुंबई । कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट और वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में राहत मिलने की उम्मीदों के चलते भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़त...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

टैक्स और कस्टम ड्यूटी में बदलाव और वैश्विक स्तर पर अस्थिरता से 2026 की दूसरी छमाही निर्धारित होगी बुलियन की चाल

नई दिल्ली । वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में टैक्स में बदलाव, कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी और दुनिया भर में भू-राजनीतिक तनाव बुलियन की कीमतों को तय करने वाले मुख्य...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने कहा- अतिरिक्त बचत करने में मिलेगी मदद

अहमदाबाद । नायरा एनर्जी की ओर से बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 5 रुपए और 3 रुपए की कटौती पर लोगों ने कहा कि इससे बढ़ती महंगाई के...

कैबिनेट ने द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने के लिए 6,969.67 करोड़ रुपए के टनल प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने बुधवार को एनएच-148एई पर 6 लेन की रोड़ टनल को मंजूरी दे दी है। इसके...

वित्त मंत्री सीतारमण ने की फ्रांस दौरे की शुरुआत, आर्थिक और निवेश संबंधों को नई मजबूती देने पर रहेगा फोकस

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को फ्रांस के आधिकारिक दौरे की शुरुआत की, जहां वह भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक...

admin

Read Previous

सऊदी अरब को एआई और क्लाउड में ग्लोबल पावरहाउस बनाएगा एनवीडिया, हुमेन के साथ की साझेदारी

Read Next

पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com