पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच शांति की पहल करे भारत : महबूबा मुफ्ती

श्रीनगर । पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर चिंता जताते हुए भारत से शांति की पहल करने का आह्वान किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने एक बयान में उन्होंने कहा कि भारत को अपनी सॉफ्ट पावर और उपमहाद्वीप में नेतृत्वकारी भूमिका का उपयोग कर तनाव कम करने के लिए पहला कदम उठाना चाहिए।

महबूबा ने अपने बयान में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत-पाक तनाव के मामले में अमेरिका एक निश्चित बिंदु से आगे हस्तक्षेप नहीं करेगा। हालांकि, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख से संपर्क कर तनाव कम करने का आग्रह किया है। महबूबा ने इस घटनाक्रम का हवाला देते हुए कहा कि भारत को अब अंतरराष्ट्रीय समर्थन पर निर्भर रहने के बजाय अपनी ताकत और नेतृत्व क्षमता पर भरोसा करना चाहिए।

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “शुरू में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मामले में अमेरिका एक निश्चित बिंदु से आगे हस्तक्षेप नहीं करेगा, लेकिन अब स्थिति की चिंताजनक गंभीरता को देखते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख से संपर्क किया है और तनाव कम करने का आग्रह किया है। भारत दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र और अब एक उभरती हुई शक्ति/सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में – जिसकी अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है और जो वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर है, उसे असंगत अंतरराष्ट्रीय समर्थन पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। इसके बजाय, भारत को उपमहाद्वीप में अपनी नेतृत्वकारी भूमिका को अपनाना चाहिए और तनाव कम करने के लिए पहला कदम उठाना चाहिए। दुनिया हमें देख रही है। यह भारत के लिए मजबूती से खड़े होने और यह दिखाने का समय है कि उसकी असली ताकत परमाणु हथियारों में नहीं बल्कि उसकी सॉफ्ट पावर और शांति के प्रति प्रतिबद्धता में निहित है।”

इससे पहले महबूबा मुफ्ती ने पाकिस्तान की गोलाबारी में राजौरी के एडीसी राज कुमार थापा की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “सीमा पार से गोलाबारी के कारण राजौरी में हमारे एक बहादुर अधिकारी – राज कुमार थप्पा एडिशनल डीसी की दुखद मौत के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। युद्ध हमेशा एक त्रासदी होती है, लेकिन यह और भी अधिक दुखद हो जाती है जब बच्चों सहित निर्दोष नागरिक इस हिंसा का खामियाजा भुगतते हैं। प्रतिशोध के क्रम में हमने पहले ही बहुत से कीमती जीवन खो दिए हैं और इसके खत्म होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

भारत-पाकिस्तान तनाव का असर, भारतीय शेयर बाजार इस सप्ताह गिरावट के साथ बंद

Read Next

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तान की गोलाबारी में सरकारी अधिकारी की मौत, उमर अब्दुल्ला ने दी जानकारी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com