‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कांग्रेस सांसद अशोक यादव ने कहा, ‘देश एकजुट, आतंकवाद का पूरा सफाया हो’

ग्वालियर । पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। इस सैन्य कार्रवाई की देशभर में सराहना हो रही है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अशोक सिंह ने बुधवार को देश की एकजुटता की बात कही।

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद ने कहा, “सैन्य कार्रवाई पर देश को गर्व है। हमारे नेता राहुल गांधी ने पहले ही कहा था कि आतंकवाद के खिलाफ किसी भी लड़ाई में हम सेना और सरकार के साथ हैं और आज भी हम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में सेना के साथ हैं।”

आतंकवाद के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने हमेशा आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। पूर्व में इस लड़ाई में हमारे दो बड़े नेताओं को शहीद होना पड़ा था। कांग्रेस ने हमेशा आतंकवाद के खिलाफ खड़े होकर एकता और अखंडता की रक्षा की है।”

बता दें कि भारतीय सेना की तरफ से मंगलवार देर रात 1.05 बजे से 1.30 बजे के बीच नौ आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया गया, जिनमें मुरीदके स्थित लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय और बहावलपुर स्थित प्रमुख आतंकी ठिकाने शामिल थे, ये वे स्थान हैं, जिन्हें आतंकवादी गतिविधियों का केंद्र माना जाता है। इस हमले को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस अभियान में लगभग 70 आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई सोच-समझकर, आनुपातिक और गैर-उग्र प्रकृति की थी, जिसमें नागरिक और सैन्य बुनियादी ढांचे को छोड़कर, विशेष रूप से आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाया गया था।

पीएम मोदी ने बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग बुलाकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी इससे अवगत कराया। सफल ऑपरेशन के बाद केंद्र सरकार ने गुरुवार (8 मई) को सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

–आईएएनएस

‘कभी नहीं जीतते नफरत और हिंसा, हमेशा होती है साहस की जीत’, प्रियंका गांधी वाड्रा ने की ईरान की सराहना

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ईरान के लोगों की प्रशंसा की और...

ममता बनर्जी ने भवानीपुर से नामांकन दाखिल किया, जनता को दिया धन्यवाद

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को दक्षिण कोलकाता स्थित अपने गृह क्षेत्र भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्र में प्रस्तावकों की...

ट्रंप ने ईरान की 10-सूत्रीय योजना को किया स्वीकार, सहमत होने पर स्पष्टता नहीं : केपी फैबियन

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के युद्धविराम के ऐलान को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। विदेश मामलों के विशेषज्ञ केपी फैबियन...

असम पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए पवन खेड़ा हैदराबाद फरार: सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

गुवाहाटी । असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर लगाए गए सभी आरोप...

हर बार झूठा व भ्रामक प्रचार करती हैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी : दिलीप जायसवाल

नई दिल्ली । बिहार सरकार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पहलगाम हमले को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा...

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष बनने लायक नहीं, देश की जनता से मांगें माफी : रविशंकर प्रसाद

नई दिल्ली । भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद और शहजाद पूनावाला ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान रविशंकर प्रसाद...

कर्नाटक में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 4 जिलों में एक साथ छापेमारी

बेंगलुरु । कर्नाटक में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मंगलवार को लोकायुक्त अधिकारियों ने राज्य के चार जिलों (बेल्लारी, चित्रदुर्ग, मैसूर और शिवमोग्गा) में एक...

सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल मामले की सुनवाई, ममता बनर्जी के भाषण पर उठे सवाल

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल के चुनाव से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग के वकील ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक भाषण का हवाला...

राज्यसभा सभापति ने सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने का नोटिस किया खारिज

नई दिल्ली । राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए सांसदों द्वारा दिए गए प्रस्ताव (नोटिस) को स्वीकार करने...

भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति आरबीआई को ज्‍यादा नीतिगत गुंजाइश देती है: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति और ठोस विदेशी मुद्रा भंडार भारतीय रिजर्व बैंक को ज्‍यादा नीतिगत लचीलापन देते...

ईरान के विदेश मंत्री की भारतीय और रूसी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत, युद्ध के हालातों पर हुई चर्चा

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची ने अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे क्षेत्रीय संघर्ष पर रूस और भारत के विदेश मंत्रियों से बातचीत की।...

भाजपा नहीं चाहती जनता जागरूक हो, शिक्षा और ज्ञान से पार्टी को परहेज : अशोक गहलोत

जयपुर । राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर की ऐतिहासिक सुमेर लाइब्रेरी को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने में हो रही देरी को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार...

admin

Read Previous

सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद को मिला एक साल का सेवा विस्तार

Read Next

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com