जातीय जनगणना सामाजिक न्याय की द‍िशा में एक महत्‍वपूर्ण कदम, कांग्रेस लड़ेगी लड़ाई : जीतू पटवारी

भोपाल । केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बुधवार को जातीय जनगणना कराने का फैसले लिए जाने के बाद सियासी तकरार तेज हो गई है। इस फैसले के बाद राहुल गांधी ने दावा किया कि वह इस मुद्दे को लेकर हमेशा से मुखर रहे हैं। राहुल गांधी के दावे पर सत्ता पक्ष के नेताओं ने जुबानी हमला बोलते हुए सवाल किया कि 60 साल जब उनकी पार्टी सरकार में रही तो क्या किया। इस पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पलटवार किया।

जीतू पटवारी ने गुरुवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत करते हुए कहा कि जातीय जनगणना के समर्थन में राहुल गांधी के दो लाख वीडियो मिलेंगे और भाजपा नेताओं के भी दो लाख वीडियो मिलेंगे, जो जातीय जनगणना को रोकने की बात करते हैं। राहुल गांधी हमेशा इसके समर्थन में रहे हैं।

भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए पटवारी ने कहा कि नितिन गडकरी ने कहा था, ‘जो करे जात-पात की बात, उसको मारो लात’। फिर नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरे लिए तो चार ही जातियां हैं, महिला, पुरुष, युवा और किसान। इसके बाद उन्होंने कहा कि जाति की बात करना पाप है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘बटोगे तो कटोगे’।

भाजपा के नेता अलग-अलग बातें करते हैं। लेकिन, हमने सामाजिक न्याय के लिए काम किया है और आगे भी करेंगे। राहुल गांधी और कांग्रेस इस लड़ाई को मजबूती से लड़ेंगे। जातीय जनगणना सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने की द‍िशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं।

बता दें कि मोदी कैबिनेट ने बुधवार को जाति जनगणना को मंजूरी दे दी। सरकार के फैसले की जानकारी देते हुए मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने जाति जनगणना का विरोध किया। 1947 के बाद से जाति जनगणना नहीं हुई। जाति जनगणना की जगह कांग्रेस ने जाति सर्वे कराया, यूपीए सरकार में कई राज्यों ने राजनीतिक दृष्टि से जाति सर्वे किया है। वैष्णव ने आगे कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति ने फैसला किया है कि जाति गणना को आगामी जनगणना में शामिल किया जाएगा।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता गिरिजा व्यास का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

Read Next

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश-बर्फबारी और तेज आंधी का अलर्ट जारी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com