सऊदी अरब ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी, ‘हज नियमों का उल्लंघन करने पर होगी सख्त सजा’

इस्लामाबाद । सऊदी अरब की सरकार ने हज नियमों को लेकर पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी है। सऊदी अरब ने कहा कि अगर कोई पाकिस्तानी नागरिक इस वर्ष हज अनुमति नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उस पर कड़े दंड लगाए जाएंगे।

यह चेतावनी उस समय आई है जब पाकिस्तान ने मंगलवार को आधिकारिक रूप से हज उड़ानों का संचालन शुरू कर दिया है। इस दौरान 442 हज यात्रियों का पहला जत्था इस्लामाबाद से मदीना के लिए रवाना हुआ।

सऊदी गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि 29 अप्रैल से 10 जून तक हज नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्रालय ने कहा कि बिना वैध हज परमिट के हज करने या प्रयास करने पर 20,000 सऊदी रियाल (लगभग 4.5 लाख रुपये) तक का जुर्माना लगाया जाएगा। यह नियम हर प्रकार के वीजाधारकों पर लागू होगा, चाहे वे मक्का में प्रवेश कर चुके हों या वहां ठहरे हों।

मंत्रालय ने आगे कहा कि यदि कोई व्यक्ति हज परमिट के बिना हज करने के इरादे से यात्रा वीज़ा के लिए आवेदन करता है या ऐसे व्यक्तियों की मक्का तक पहुंच में सहायता करता है, तो उस पर 1 लाख सऊदी रियाल (लगभग 22.5 लाख रुपये) तक का जुर्माना लगाया जाएगा। यह जुर्माना संबंधित व्यक्तियों की संख्या के अनुसार कई गुना हो सकता है।

सऊदी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जो भी व्यक्ति हज क्षेत्र में बिना अनुमति वाले श्रद्धालुओं को आवास, परिवहन या किसी भी प्रकार की सहायता प्रदान करता है, चाहे वह होटल हो, निजी आवास या हज शिविर, उस पर भी 1 लाख रियाल तक का जुर्माना लगाया जाएगा। ऐसे सभी अवैध प्रयास करने वालों को तुरंत गिरफ्तार, निर्वासित और कम से कम 10 वर्षों के लिए सऊदी अरब में प्रवेश से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

सऊदी अरब की यह सख्त कार्रवाई हर वर्ष बिना परमिट के आने वाले भिखारियों, अवैध यात्रियों और नियमों को अनदेखा करने वालों की बढ़ती संख्या के चलते की जा रही है। पिछले तीन वर्षों में सऊदी अरब ने कम से कम 4,700 पाकिस्तानी भिखारियों को देश से निर्वासित किया है। सऊदी अधिकारियों ने पाकिस्तान सरकार से अनुरोध किया है कि इन व्यक्तियों के नाम और पासपोर्ट को नो-फ्लाई लिस्ट में शामिल किया जाए।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भी इस समस्या पर चिंता जताते हुए कहा, “इनकी बढ़ती संख्या विदेशों में देश की छवि को धूमिल कर रही है।”

इस वर्ष लगभग 89,000 पाकिस्तानी हज यात्री सरकारी योजना के तहत सऊदी अरब जाएंगे, जबकि 23,620 निजी टूर ऑपरेटरों के माध्यम से रवाना होंगे। इनमें से 50,500 यात्रियों को सऊदी अरब की मक्का रूट पहल का लाभ मिलेगा, जिसमें से 22,500 कराची और 28,000 इस्लामाबाद से उड़ान भरेंगे।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

म्यांमार : भूकंप से अब तक 3,770 लोगों की मौत

Read Next

मदर डेयरी ने दूध के दामों में की वृद्धि, बुधवार से लागू होंगे नए दाम

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com