पीएम मोदी का सऊदी दौरा भारतीय प्रवासियों, व्यवसायों के लिए खोलेगा नए द्वार : जफर सरेशवाला

जेद्दा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सऊदी अरब की आगामी यात्रा से पहले भारतीय व्यवसायी जफर सरेशवाला ने इसे रणनीतिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बताया और कहा कि यह दोनों देशों के रिश्तों में एक नए युग की शुरुआत होगी।

सरेशवाला ने कहा कि यह प्रधानमंत्री की सऊदी अरब की तीसरी यात्रा है, और इस बार वे जेद्दा आ रहे हैं, जो मक्का के पवित्र शहर का प्रवेश द्वार माना जाता है। यह यात्रा न केवल द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेगी, बल्कि भारतीय प्रवासियों और व्यवसायों के लिए नए अवसर भी खोलेगी। प्रधानमंत्री अपनी पिछली दो यात्राओं में रियाद गए थे, लेकिन जेद्दा का दौरा सांस्कृतिक और धार्मिक संदर्भ में विशेष महत्व रखता है।

उन्होंने कहा कि सऊदी अरब में भारतीय प्रवासियों की संख्या लगभग 28 लाख है, और यह लगातार बढ़ रही है। सऊदी सरकार द्वारा लागू किए गए कड़े श्रम कानूनों के तहत अकुशल श्रमिकों को भी न्यूनतम 1,600 रियाल (लगभग 35,000 रुपए) का वेतन, आवास और भोजन जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इससे प्रत्येक श्रमिक औसतन 25,000 रुपए मासिक बचा पाता है।

उन्होंने बताया कि पिछले नौ साल में सऊदी अरब में भारतीयों की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। पहले जहां ज्यादातर भारतीय श्रमिक केरल से थे, अब उत्तर प्रदेश, बिहार, असम और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से भी लोग बड़ी संख्या में यहां आ रहे हैं। साथ ही अब ब्लू कॉलर के अलावा मिड लेवल और सीनियर पदों पर भी भारतीय काम कर रहे हैं।

सरेशवाला ने बताया कि 2016 के बाद से 1,000 से अधिक भारतीय कंपनियों ने सऊदी अरब में अपने कार्यालय स्थापित किए हैं, विशेष रूप से निर्माण, बुनियादी ढांचे, सूचना प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे क्षेत्रों में। सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था में तेजी, विशेष रूप से निर्माण और आईटी क्षेत्रों में भारतीयों के लिए नए अवसर पैदा कर रही है।

उन्होंने खुलासा किया कि उनकी कंपनी सऊदी अरब में भारत की नवरत्न कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के साथ मिलकर घरेलू गैस वितरण नेटवर्क स्थापित करने की योजना बना रही है। इस परियोजना के लिए जल्द ही एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

सरेशवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा को भारत-सऊदी संबंधों में एक नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। पीएम मोदी का विजन सऊदी अरब के साथ आर्थिक और सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देना है।

प्रवासी कारोबारी ने देश में कुछ लोगों द्वारा इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ नकारात्मक टिप्पणियों पर चिंता जताई। उनका मानना है कि ऐसे समूह प्रधानमंत्री के विजन को कमजोर कर रहे हैं। भारत में एक समूह है जो रोज सुबह उठते ही इस्लाम को गाली देता है, मुसलमानों को गाली देता है। अगर आप हर दिन ट्विटर, फेसबुक खोलकर देखें, तो वहां ऐसे लोगों का एक समूह है, जिनके दिन की शुरुआत इसी काम से होती है।

वक्फ कानून को लेकर उन्होंने कहा कि यदि किसी के मन में कोई आशंका है तो उन्हें सीधे पीएम मोदी से बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा, “मीडिया में या इधर-उधर बात करने की बजाय, मुझे लगता है कि आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका सीधे उनसे बात करना है। मुझे लगता है कि आगे बढ़ने का यही तरीका है। बेशक, आप सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं, यह आपका मौलिक अधिकार है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन का भी विकल्प है। लेकिन, सबसे अच्छा तरीका है बैठकर सीधे बात करना।”

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

admin

Read Previous

आईपीएल 2025 : शुभमन गिल की 90 रनों की शानदार पारी, गुजरात टाइटंस ने केकेआर के खिलाफ बनाए 198/3

Read Next

चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com