मुस्तफाबाद हादसे के बाद सीएम रेखा गुप्ता की चेतावनी, अवैध निर्माण करने वालों की खैर नहीं

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी में अवैध और कमजोर इमारतों के निर्माण के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों, ठेकेदारों और बिल्डरों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

उन्होंने शहर में ऐसी सभी इमारतों को चिह्नित कर उनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने की बात कहीं। सीएम गुप्ता का यह बयान मुस्तफाबाद में एक इमारत गिरने की दुखद घटना के बाद आया, जिसमें चार लोगों की जान चली गई।

शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में सीएम गुप्ता ने कहा, “यह बेहद चिंताजनक है कि नियमों की अनदेखी कर कमजोर इमारतों का निर्माण किया जा रहा है। ऐसी इमारतों के निर्माण में शामिल अधिकारियों को दंडित करना आवश्यक है। ठेकेदारों और बिल्डरों को भी जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। पूरे शहर में ऐसी इमारतों को अधिसूचित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। यह दुखद है कि ऐसी घटनाओं में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाया जाएगा।”

इससे पहले, सीएम रेखा गुप्‍ता ने मुस्तफाबाद में तड़के हुई इमारत ढहने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस हादसे में चार लोगों की मौत ने दिल्ली में अवैध निर्माण और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के गंभीर मुद्दे को फिर से उजागर किया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सीएम गुप्ता ने लिखा, “मुस्तफाबाद में इमारत गिरने की दुखद घटना से मन बहुत दुखी है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। डीडीएमए, एनडीआरएफ, डीएफएस और अन्य एजेंसियां राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं। घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की गई है। मृतकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और शोकाकुल परिवारों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।”

सीएम रेखा गुप्ता ने साफ किया कि दिल्ली सरकार इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए गंभीर है। उन्होंने जांच के आदेश देते हुए कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ घायलों के इलाज पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

–आईएएनएस

‘एक आदमी गलत हो सकता है, लेकिन सात लोग नहीं’, राघव चड्ढा ने ‘आप’ छोड़ने की बताई वजह

नई दिल्ली । राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इस फैसले के बाद से लगातार उन पर कई सवाल...

केजरीवाल के समर्थन में उतरीं आतिशी, बोलीं-जब न्याय की उम्मीद टूट जाए तो सत्याग्रह ही एकमात्र रास्ता

नई दिल्ली । दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने अरविंद केजरीवाल द्वारा जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को लिखे पत्र का समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरविंद केजरीवाल...

कड़कड़डूमा कोर्ट की महिला वकील पर जानलेवा हमले का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

नई दिल्ली । दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली महिला वकील मधु राजपूत पर उनके पति द्वारा जानलेवा हमले का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम...

दिल्ली: हंसराज कॉलेज ने सस्पेंड किए 30 छात्र, डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने दी आंदोलन की चेतावनी

नई दिल्ली । दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज ने सोशल मीडिया पर संस्थान को बदनाम करने और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपों में करीब 30 छात्रों को सस्पेंड...

भाजपा में शामिल होने वाले राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता होगी समाप्त: संजय सिंह

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से उन सभी 7 राज्यसभा सांसदों को बर्खास्त करने की अपील की है, जो पार्टी छोड़कर भारतीय जनता...

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर फायरिंग को मस्क ने माना ‘सियासी हिंसा का खतरनाक ट्रेंड’

वाशिंगटन । सालाना व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई फायरिंग ने अमेरिका में राजनीतिक हिंसा को लेकर बड़े पैमाने पर चिंता पैदा कर दी है। अरबपति उद्यमी एलन मस्क ने...

पूर्व डिप्लोमैट ने ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग की घटना को सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला बताया

नई दिल्ली । व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शूटिंग की घटना को लेकर भारत के पूर्व डिप्लोमैट्स ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत की। भारत के पूर्व डिप्लोमैट्स...

ट्रंप समेत चार अमेरिकी राष्ट्रपति जो जानलेवा हमलों में बाल-बाल बचे

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तीसरी बार बड़े हमले से बाल-बाल बचे। ट्रंप अकेले नहीं बल्कि हमलों से बच कर निकलने वाले ऐसे अमेरिकी राष्ट्राध्यक्षों का इतिहास लंबा...

दिल्ली विधानसभा का अगला सत्र 28 अप्रैल से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगा

नई दिल्ली । हाल ही में मिली बम धमकियों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में पुराने सचिवालय स्थित विधानसभा भवन में आठवीं दिल्ली विधानसभा का पांचवां सत्र मंगलवार को सुबह 11...

भाजपा सीआरपीएफ की मदद से भवानीपुर में मतदान धीमा करने की कोशिश करेगी: ममता बनर्जी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को हुगली जिले के उत्तरपारा में एक चुनावी रैली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण कानून के समर्थन में चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया

चंडीगढ़ । पंजाब भर से सैकड़ों महिलाओं ने, जिनका नेतृत्व राज्य भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा कर रहे थे, शनिवार को यहां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आवास की...

75 लाख वंचित छात्रों को 7,900 करोड़ रुपए से अधिक की शैक्षिक सहायता दी गई: वीरेंद्र कुमार

नई दिल्ली । केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि वंचित छात्रों के शैक्षिक सशक्तिकरण के तहत, 2025-26 में 75 लाख से अधिक अनुसूचित जाति लाभार्थियों...

admin

Read Previous

ममता बनर्जी को हिन्दुओं की नहीं, वोट बैंक की चिंता : शाहनवाज हुसैन

Read Next

भारत ने ओआईसी में पाकिस्तान की हरकतों पर साधा निशाना, कही यह बड़ी बात

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com