भारत ने ओआईसी में पाकिस्तान की हरकतों पर साधा निशाना, कही यह बड़ी बात

नई दिल्ली । भारत ने शनिवार को एक बार फिर इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की बैठकों में भारत के आंतरिक मामलों को उठाने के लिए पाकिस्तान के बार-बार के प्रयासों की आलोचना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा से पहले आयोजित एक मीडिया ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने पाकिस्तान के झूठे दावों और ओआईसी का गलत इस्तेमाल करने के प्रयासों को खारिज कर दिया।

मिसरी ने नई दिल्ली में कहा, “यह लंबे समय से चली आ रही आदत है, जिसके खिलाफ हम नियमित रूप से बोलते रहे हैं और ओआईसी में अपने मित्रों और साझेदारों के समक्ष भी इस मुद्दे को उठाते रहे हैं।”

विदेश सचिव ने कहा, “ओआईसी के सदस्यों में पाकिस्तान की इन हरकतों के बारे में एक निश्चित दृष्टिकोण है, लेकिन हम अपने विचार साझा करना जारी रखेंगे। उनके ध्यान में लाएंगे कि पाकिस्तान की ओर से आदतन किए जाने वाले इन प्रयासों के बारे में हम वास्तव में क्या सोचते हैं।”

पिछले कई वर्षों में भारत का कहना है कि मंच का इन निहित स्वार्थी तत्वों की ओर से भारत विरोधी प्रचार के लिए गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। नई दिल्ली ने यह भी कहा कि ओआईसी को भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप का कोई अधिकार नहीं है।

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने पहले भी कह चुका है कि “यह खेदजनक है कि ओआईसी खुद को एक ऐसे देश द्वारा इस्तेमाल करने की अनुमति दे रहा है, जिसका धार्मिक सहिष्णुता, कट्टरपंथ और अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न का घृणित रिकॉर्ड है, जो भारत विरोधी प्रचार में शामिल है। हम ओआईसी को दृढ़तापूर्वक सलाह देते हैं कि वह भविष्य में ऐसे संदर्भ देने से बचें।”

भारत के इस्लामी दुनिया के साथ गहरे ऐतिहासिक, आर्थिक और रणनीतिक संबंध रहे हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में और बढ़ावा मिला है।

कई विश्लेषकों का मानना ​​है कि पीएम मोदी ने भारत की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए दक्षिण एशिया, मध्य एशिया और मध्य पूर्व में मुस्लिम बहुल देशों के साथ भारत के संबंधों को बढ़ाया है।

खाड़ी क्षेत्र भारत को 60 प्रतिशत से अधिक कच्चे तेल की आपूर्ति करता है और और ओआईसी देशों का भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार 200 अरब डॉलर से अधिक है।

इस्लामिक सहयोग संगठन की स्थापना 1969 में हुई थी। इसमें 57 सदस्य देश शामिल हैं, जिनमें से 48 मुस्लिम बहुल हैं। संगठन ‘मुस्लिम दुनिया की सामूहिक आवाज’ होने का दावा करता है और ‘अंतरराष्ट्रीय शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने की भावना के साथ मुस्लिम दुनिया के हितों की ‘रक्षा और सुरक्षा’ के लिए काम करता है।

बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22-23 अप्रैल को सऊदी अरब के दौरे पर रहेंगे। उन्हें इस यात्रा का निमंत्रण क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने दिया है।

–आईएएनएस

अमेरिकी चेतावनी के बावजूद हमारा ‘सिली सिटी’ होर्मुज पार कर, सुरक्षित लौटा: ईरान

तेहरान । ईरान ने दावा किया है कि अमेरिकी नाकेबंदी और चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए उनका तेल टैंकर 'सिली सिटी' स्वदेश लौट आया है। विभिन्न स्थानीय मीडिया एजेंसियों ने...

50 दिन बाद ईरान में फिर शुरू होंगी घरेलू उड़ानें

तेहरान । ईरान में 50 दिन बाद घरेलू उड़ान सेवाएं फिर शुरू होंगी। 28 फरवरी को यूएस-इजरायल के संयुक्त एयर स्ट्राइक के बाद से ही पाबंदियां लागू थीं। संघर्ष के...

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से वैश्विक तेल कीमतों पर असर

वॉशिंगटन । वैश्विक तेल कीमतों में सोमवार को तेज उछाल आया। ऐसा तब देखा गया जब अमेरिका ने एक ईरानी कार्गो जहाज को कब्जे में ले लिया। इससे तनाव बढ़ने...

ईरान ने कहा, हमारे वाणिज्यिक जहाज पर अमेरिकी गोलीबारी का जल्द जवाब देंगे

तेहरान । मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ईरान के शीर्ष संयुक्त सैन्य कमान ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी सेना द्वारा किए गए “सशस्त्र समुद्री डकैती” के खिलाफ ईरान जल्द ही...

अमेरिका से व्यापारिक तनाव के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री ने आर्थिक विविधीकरण पर दिया जोर

ओटावा । कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि अमेरिका के साथ करीबी संबंधों पर आधारित कनाडा की पूर्व ताकतें अब “कमज़ोरियां” बन गई हैं, जिन्हें वैश्विक व्यापार के...

इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में बफर जोन का नक्शा किया जारी, सीजफायर के बावजूद ऑपरेशन किए तेज

यरूशलम । इजरायल की सेना ने दक्षिणी लेबनान में एक बफर जोन बनाने का मैप जारी किया है। इसमें लेबनानी इलाके के अंदर कई किलोमीटर तक फैला एक बड़ा इलाका...

बांग्लादेश में तेल संकट को लेकर बिगड़े हालात, पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लगीं

ढाका । ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव का असर दुनिया के कई देशों पर पड़ रहा है। बांग्लादेश भी इससे अछूता नहीं है। बांग्लादेश में ईंधन की...

अमेरिका में पिता बना हत्यारा: 8 मासूमों की ली जान, याद दिला दिया ‘फैमिलिसाइड’ का खौफनाक इतिहास

नई दिल्ली | अमेरिका के लुइसियाना राज्य के शरेवपोर्ट में 19 अप्रैल को जो हुआ, वह सोच से परे था। दिल दहला देने वाले मामले ने एक बार फिर उस...

आईबीसी ने भारत में बदली दिवालिया कंपनियों की दशा, एसेट वैल्यू रिकवरी को मिला बढ़ावा: पीएचडीसीसीआई उपाध्यक्ष

नई दिल्ली । दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) ने भारत में दिवालिया प्रक्रिया में गई कंपनियों का समाधान जल्द करने में बड़ी भूमिका निभाई है और इससे एसेट वैल्यू...

नाटो महासचिव मार्क रूटे ने अलायंस से अमेरिका के निकलने की संभावना को किया खारिज

बर्लिन । नाटो के महासचिव मार्क रूटे ने एक इंटरव्यू में अलायंस से अमेरिका के संभावित हटने की चिंताओं को खारिज कर दिया है। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच...

बुल्गारिया: 5 साल में 8वीं बार संसदीय चुनाव, आखिर वजह क्या?

सोफिया । बुल्गारिया में रविवार को लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करते दिखे। बाल्कन प्रायद्वीप में मौजूद इस देश ने पांच साल में आठवीं बार संसदीय चुनाव होते देखा है।...

इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में सजा सस्पेंड करने की मांग की, स्वास्थ्य का दिया हवाला

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने स्वास्थ्य का हवाला देकर अल-कादिर ट्रस्ट मामले में सजा को सस्पेंड...

admin

Read Previous

मुस्तफाबाद हादसे के बाद सीएम रेखा गुप्ता की चेतावनी, अवैध निर्माण करने वालों की खैर नहीं

Read Next

अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता का दूसरा दौर रोम में शुरू, क्या निकलेगा कोई हल?

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com