अश्लील जोक्स विवाद : समय रैना के वर्चुअली पेश होने की अपील को साइबर सेल ने ठुकराया

मुंबई । ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर समय रैना की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। रैना ने महाराष्ट्र साइबर से गुजारिश की कि उनका बयान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लिया जाए। हालांकि, साइबर सेल ने इसे अस्वीकर कर दिया है।

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ मामले को लेकर समय रैना ने महाराष्ट्र साइबर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बयान दर्ज कराने की बात कही। बताया कि वह इस वक्त देश से बाहर हैं। हालांकि, महाराष्ट्र साइबर ने समय रैना को कोई भी रियायत देने से मना कर दिया।

साइबर सेल ने समय रैना को कहा कि उन्हें खुद आकर अपना बयान दर्ज कराना पड़ेगा। सेल ने 18 फरवरी को समय रैना को महाराष्ट्र साइबर सेल में आकर अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा है।

महाराष्ट्र साइबर सेल समय रैना को दो बार समन भेज चुकी है। साइबर सेल ने समय रैना को 17 फरवरी को जांच अधिकारी के सामने पेश होने का निर्देश दिया था।

समय रैना के वकील ने साइबर सेल को बताया कि समय रैना अमेरिका में हैं और वह 17 मार्च को देश लौटेंगे। वहीं, साइबर सेल ने समन भेजकर रैना को 17 फरवरी को पेश होने का निर्देश दिया था, जिसे बढ़ाकर सेल ने 18 फरवरी कर दिया है।

इससे पहले साइबर पुलिस ने शो में शामिल 40 लोगों की पहचान करने का दावा किया था।

महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने सिद्धार्थ तेवतिया (बप्पा) को भी तलब किया और अपना बयान दर्ज कराने को कहा है। तेवतिया शो में बतौर जज शामिल थे।

शो में शामिल होकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और अश्लीलता के लिए साइबर पुलिस पहचाने गए अन्य लोगों को भी समन भेजने की तैयारी में है। इस लिस्ट में राखी सावंत, महीप सिंह, दीपक कलाल समेत अन्य मेहमानों के नाम भी शामिल हैं। वहीं, रणवीर इलाहाबादिया को साइबर सेल पहले ही समन भेज चुकी है।

पुलिस शो में शामिल सभी मेहमानों के एपिसोड वीडियो की जांच कर रही है, जिन मेहमानों ने अश्लीलता और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है, उन पर कार्रवाई की जाएगी। मामले में महाराष्ट्र साइबर पुलिस शो के प्रायोजकों से भी पूछताछ करने की तैयारी में है। मामले में प्रतिभागियों को आरोपी बनाया जा सकता है। वहीं, दर्शकों को गवाह के तौर पर शामिल किया जाएगा।

महाराष्ट्र साइबर पुलिस ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के निर्माताओं से शो की आगे की शूटिंग रोकने को कह सकती है।

जानकारी के अनुसार, उन ज्यूरी को भी तलब किया गया है, जो इस शो में कभी न कभी आए हैं।

वहीं, ‘अश्लील जोक्स’ पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने आरोपियों को समन भेजा है। एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर ने मामले को लेकर कहा कि यह सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल है। आयोग इसकी कड़ी निंदा करता है।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

दिल्ली में मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं घोषित कर पाई भाजपा, 10 दिन बाद भी जारी है इंतजार : आति​शी

Read Next

राशिद अल्वी का आरोप, ‘अमेरिका के पैसे का इस्तेमाल दिल्ली चुनाव में हुआ’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com