राशिद अल्वी का आरोप, ‘अमेरिका के पैसे का इस्तेमाल दिल्ली चुनाव में हुआ’

नई दिल्ली । अमेरिका के सरकारी दक्षता विभाग ने भारत के चुनाव से जुड़ी 21 मिलियन डॉलर की फंडिंग को रद्द कर दिया है। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने इसे लेकर भाजपा को घेरा। उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि इसकी भारत में भी जांच होनी चाहिए और सच्चाई सामने आनी चाहिए।

उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली में बीजेपी उम्मीदवारों ने जनता के बीच भारी मात्रा में पैसा बांटा, लेकिन चुनाव आयोग ने इस पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यह बात पूरी दिल्ली जानती है, सिवाय चुनाव आयोग के। उन्होंने इस पर भी सवाल उठाया कि जब हाल ही में प्रधानमंत्री अमेरिका गए थे, तो उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से इस मुद्दे पर बात क्यों नहीं की और इसे क्यों नहीं उठाया?

राशिद अल्वी ने कहा कि इस मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए ताकि स्पष्ट हो सके कि यह पैसा भारत में कैसे आया, कहां से आया और किसे दिया गया? उन्होंने कहा कि अमेरिका की ओर से इस तरह का बयान आने से संदेह और बढ़ जाता है। सरकार को इस मामले में पारदर्शिता रखनी चाहिए और जनता को सच्चाई से अवगत कराना चाहिए।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता से जब आगामी चुनावों में कांग्रेस की रणनीति को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान समय में देश के सामने सबसे बड़ा खतरा उन ताकतों से है, जो संविधान और लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख के हालिया बयान, जिसमें उन्होंने सभी हिंदुओं से एकजुट होने की अपील की थी, से देश कमजोर होगा और संविधान की मूल भावना प्रभावित होगी। अगर एक समुदाय इस तरह संगठित होगा, तो अन्य समुदायों में भी इसी तरह की प्रवृत्ति बढ़ेगी, जिससे सामाजिक समरसता को नुकसान पहुंचेगा।

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी को अपने गठबंधन के सहयोगियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहिए ताकि भारतीय जनता पार्टी को पराजित किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि चाहे बिहार हो या अन्य राज्य, सभी जगह कांग्रेस को मजबूत गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ना चाहिए ताकि देश को मजबूत किया जा सके और लोकतंत्र की रक्षा की जा सके। राशिद अल्वी ने इस बात पर जोर दिया कि गठबंधन की राजनीति ही वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है और विपक्ष को एकजुट होकर भाजपा को हराने के लिए रणनीति बनानी चाहिए।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

अश्लील जोक्स विवाद : समय रैना के वर्चुअली पेश होने की अपील को साइबर सेल ने ठुकराया

Read Next

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकटों की काउंटर से बिक्री बंद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com