इक्विटी म्यूचुअल फंड इनफ्लो जनवरी में 39,687 करोड़ रुपये रहा, डेट में आया रिकॉर्ड निवेश

नई दिल्ली । इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में जनवरी में 39,687 करोड़ रुपये का इनफ्लो आया है। यह दिसंबर में आए 41,155.9 करोड़ रुपये के निवेश से 3.6 प्रतिशत कम है। यह जानकारी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) द्वारा बुधवार को जारी किए गए डेटा में दी गई।

जनवरी 2025 में लार्जकैप में 3,063.3 करोड़ रुपये का निवेश आया है। दिसंबर में यह आंकड़ा 2,010.9 करोड़ रुपये रहा था। मिडकैप कैटेगरी में 5,147.8 करोड़ रुपये का इनफ्लो दर्ज किया गया है, जो कि दिसंबर में 5,093.2 करोड़ रुपये था।

बीते महीने स्मॉलकैप फंड्स में 5,721 करोड़ रुपये का इनफ्लो आया है। यह दिसंबर में 4,667.7 करोड़ रुपये था।

इसके अतिरिक्त जनवरी में 5,697.5 करोड़ रुपये का इनफ्लो आया है। वहीं, सेक्टोरल और थीमैटिक फंड्स में 9,016.5 करोड़ रुपये का इनफ्लो दर्ज किया गया है। दिसंबर में इस कैटेगरी में 15,331.5 करोड़ रुपये का इनफ्लो आया था।

डेट फंड्स में जनवरी में रिकॉर्ड 1.28 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया है, जबकि इस कैटेगरी में दिसंबर में 1.27 लाख करोड़ रुपये की निकासी की गई थी।

ओवरनाइट फंड्स में जनवरी में 18,936.5 करोड़ रुपये का आउटफ्लो दर्ज किया गया है, जो कि दिसंबर में 22,347.5 करोड़ रुपये था।

लिक्विड फंड्स में जनवरी में 91,532.9 करोड़ रुपये का आउटफ्लो देखा गया है, जो कि दिसंबर में 66,532.1 करोड़ रुपये था।

हाइब्रिड फंड्स में 8,767.5 करोड़ रुपये का निवेश हुआ, जबकि पिछले महीने 4,369.8 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था। इस कैटेगरी में सबसे अधिक निवेश आर्बिट्रेज फंड्स से हुआ, जिसमें 4,291.7 करोड़ रुपये का निवेश हुआ, जबकि पिछले महीने मल्टी एसेट एलोकेशन फंड्स में सबसे अधिक निवेश हुआ।

पैसिव फंड कैटेगरी में जनवरी महीने में 10,255.2 करोड़ रुपये का निवेश दर्ज किया गया। पिछले महीने यह निवेश 784.3 करोड़ रुपये था। इंडेक्स फंड कैटेगरी में सबसे अधिक निवेश 5,254.6 करोड़ रुपये रहा।

इस महीने 12 नए लॉन्च के साथ नए फंड ऑफर (एनएफओ) में 4,544 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। इंडेक्स फंड कैटेगरी में सबसे अधिक एनएफओ लॉन्च हुए, उसके बाद सेक्टोरल और थीमैटिक फंड का स्थान रहा।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

गुजरात दक्षिण कोरियाई तकनीक का इस्तेमाल करके बनाएगा रबर डैम

छोटा उदयपुर/तापी । गुजरात, दक्षिण कोरिया की रबर ब्लैडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अपने पहले दो एयर-फिल्ड रबर डैम बनाने जा रहा है। इन प्रोजेक्ट्स से छोटा उदयपुर और तापी...

एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने पेट्राको के साथ रणनीतिक साझेदारी को रिन्यू किया

स्टैनलो (यूके) | एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने कहा कि उसने एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन फ्यूल्स और पेट्राको ऑयल कंपनी एसए के बीच 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर की क्रूड सुविधा को सफलतापूर्वक...

एआई के लिए ऊर्जा सबसे बड़ी चुनौती: ब्लैकरॉक सीईओ

वॉशिंगटन | ब्लैकरॉक के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी लैरी फिंक ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए सबसे बड़ी बाधा अब एडवांस्ड कंप्यूटर चिप्स नहीं, बल्कि बिजली की...

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट के चलते शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह तेजी, निफ्टी-सेंसेक्स ने दर्ज की 0.8 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त

मुंबई । कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट और वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में राहत मिलने की उम्मीदों के चलते भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़त...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

टैक्स और कस्टम ड्यूटी में बदलाव और वैश्विक स्तर पर अस्थिरता से 2026 की दूसरी छमाही निर्धारित होगी बुलियन की चाल

नई दिल्ली । वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में टैक्स में बदलाव, कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी और दुनिया भर में भू-राजनीतिक तनाव बुलियन की कीमतों को तय करने वाले मुख्य...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने कहा- अतिरिक्त बचत करने में मिलेगी मदद

अहमदाबाद । नायरा एनर्जी की ओर से बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 5 रुपए और 3 रुपए की कटौती पर लोगों ने कहा कि इससे बढ़ती महंगाई के...

कैबिनेट ने द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने के लिए 6,969.67 करोड़ रुपए के टनल प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने बुधवार को एनएच-148एई पर 6 लेन की रोड़ टनल को मंजूरी दे दी है। इसके...

वित्त मंत्री सीतारमण ने की फ्रांस दौरे की शुरुआत, आर्थिक और निवेश संबंधों को नई मजबूती देने पर रहेगा फोकस

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को फ्रांस के आधिकारिक दौरे की शुरुआत की, जहां वह भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक...

admin

Read Previous

शीना बोरा हत्या मामला : आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मिली विदेश जाने की इजाजत

Read Next

परीक्षा पे चर्चा : दीपिका पादुकोण ने बच्चों से कहा, ‘अपने स्ट्रेस के बारे में माता-पिता और शिक्षकों से करें बात’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com